शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

गिरिडीह में गठित हुआ अग्र समाज की संस्था जिला अग्रवाल सम्मेलन, अध्यक्ष बने अशोक केडिया

गिरिडीह (Giridih)। जिले के अग्र बंधुओं की एक बैठक स्थानीय मोदी धर्मशाला में अशोक केडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह जिला अग्रवाल सम्मेलन नामक संस्था का गठन किया गया।



बैठक में अशोक केडिया को संस्था का अध्यक्ष एवं अरविंद कुमार को सर्वसम्मति से महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं संस्था के अन्य पदाधिकारियों में प्रमोद अग्रवाल व किशन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रोहित जालान व अमित अग्रवाल को सह सचिव एवं संजय मोदी को.कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


जबकि दीपक संथालिया, संदीप केडिया(मिक्कू), मोहन जालान, शुभम केडिया, अमर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (राजधनवार), प्रदीप अग्रवाल फार्मा, मनोज अग्रवाल, शशांक पोद्दार, संदीप बसाईवाला, नील कमल भारतीय, विवेश जालान, मनीष केडिया बंटी, सुनील मोदी, राकेश मोदी, राकेश केडिया, पंकज अग्रवाल सरिया एवं रंजीत मोदी को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।

इसके अलावे समिति के संरक्षक के रूप में डॉ रामरतन केडिया, जीवन राम अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला, पवन चूड़ीवाला एवं दिलीप गोइनका को शामिल किया गया। कमिटी गठन उपस्थित सभी नव मनोनित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से आगामी 26 फरवरी को श्री श्याम बाबा के निशान यात्रा के दौरान टावर चौक पर शीतल पेय वितरित करने का निर्णय लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें