शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब व जावा महुआ जप्त

गिरिडीह (Giridih)।  उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरोद एव गूँगी गाँव में छापामारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और महुआ शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण जप्त किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने दी।


उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद अधीक्षक के निदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान तिसरी थाना क्षेत्र के खीरोद एव गूँगी दोनों ही गाँव से 1450 किलो जावा महुआ एवं 210 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त किया।  वहीं चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को विनष्ट किया गया।



उन्होंने बताया कि इस बाबत दो शराब कारोबारी को अभियुक्त बनाते हुए उनके विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक रवि रंजन के अलावे काफी संख्या में जिला बल और गृह रक्षक के जवान मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें