शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

चार हाथियों का झुंड पहुंचा गिरिडीह, वन क्षेत्र पदाधिकारी ने की सावधान और सतर्क रहने की अपील

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने एक सूचना जारी कर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लोगों को सतर्क व सावधान रहने की अपील किया है। जारी सूचना में उन्होंने बताया है कि आज तड़के 4 बजे धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत सर्रा गांव से 4 हाथियों का एक झुंड जिसमें एक बच्चा भी शामिल है गिरिडीह वन क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ थाना के अंगिया गांव आया है। हाथियों का वह झुंड फिलवक्त पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के धावाटांड़ जंगल में मौजूद है।


वन क्षेत्र पदाधिकारी ने इस दौरान आस पास के ग्रामीणों से बेवजह रात में जंगल न जाने और अहले सुबह अकेले घर से न निकलने को कहा है। उन्होंने कहा है कि खेत में फसल नहीं रहने के कारण शाम के बाद हाथी खाने की तलाश में घर में अटैक कर सकता है। उनसे छेड़छाड़ करने से हाथी हिंसक हो सकता है।


उन्होंने बताया है कि आज रात हाथी को सुरक्षित, बिशुनपुर, फतेहपुर, प्रतापपुर, पालगंज के रास्ते ड्राइव करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आस पास के ग्रामीणों को सावधान रहने तथा ड्राइव में सहयोग सहयोग करने की अपील किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें