आज मेयर पद के लिये नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में प्रमिला मेहरा, योगेश्वर महथा एवं गौरव कुमार शामिल हैं। तीनों महापौर प्रत्याशियों ने पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा।
इसके पूर्व सभी तीनों प्रत्याशी जुलूस के साथ समाहरणालय पहुंचे और अपनी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। बाद में प्रत्याशी अपने अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में दाखिल हो अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें