सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

नामांकन के पांचवें दिन अलग अलग वार्डो से वार्ड पार्षद पद के लिये कुल 42 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम चुनाव के लिये जारी नामांकन कार्य के आज पांचवें दिन 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सोमवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष 15, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद के समक्ष 02, निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दण्डाधिकारी बिनोद कुमार सिंह के समक्ष 10 एवं निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेन डांग के समक्ष कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निर्वाची पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष आज जिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया उनमें शबाना आजमी वार्ड 5, शाहिदा खातून वार्ड संख्या  2, सहादत अंसारी उर्फ सिराज अंसारी वार्ड संख्या 2, रानी देवी वार्ड  संख्या 3, साजरा खातून वार्ड संख्या 4, मो सौकत अंसारी वार्ड संख्या 4, जुबेदा खातून वार्ड संख्या 4, प्रेमलता देवी वार्ड संख्या 1, बदरुन निशा वार्ड संख्या 3, विक्की कुमार राम वार्ड संख्या 6, ज्योति भदानी पति रंजीत भदानी वार्ड संख्या 3, उबबेदुल्लाह वार्ड संख्या 8, निखत नाजनीन वार्ड संख्या 8, संजीव कुमार वार्ड संख्या 6 एवं मो इम्तियाज अली वार्ड संख्या 8 शामिल हैं।



वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 तक के निर्वाची पदाधिकारी, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद के समक्ष आज जिन 02 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया उनमें आरती देवी पति हबलु गुप्ता वार्ड नम्बर 17 एवं राहुल कुमार वार्ड नम्बर 10 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी शामिल हैं।



जबकि नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 तक के निर्वाची पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी बिनोद कुमार सिंह के समक्ष सोमवार को जिन 10 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया उनमें नूरी नाजिया वार्ड 19, अंशु कुमार यादव वार्ड 23, शबनम बानो वार्ड 19, राजा कुमार वार्ड 21, हसन तबरेज वार्ड 24, उर्मिला देवी वार्ड 20, मो जियाउद्दीन अंसारी वार्ड 24, मुकेश कुमार यादव वार्ड 23, मुन्ना रजवार वार्ड 23 एवं कहकशा अंजुम वार्ड 26 शामिल हैं।



नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 तक के निर्वाची पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेन डांग के समक्ष आज जिन 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा उनमें शारदा देवी वार्ड 30, गोविंद कुमार यादव वार्ड 28, शहनाज खातून वार्ड 36, महेंद्र दास वार्ड 29, मो फारुख वार्ड 28, सावन ठाकुर पिता साठु ठाकुर वार्ड 28, निशा कुमारी वार्ड 36, इशरत जहां वार्ड 32, पवन कुमार रवानी वार्ड 29, यास्मीन परवीन वार्ड 33, शकुन्तला देवी वार्ड 35, आरजू बनो वार्ड 33, सरफराज अंसारी वार्ड 34, अभिषेक कुमार शर्मा वार्ड 29 एवं आसमा परवीन वार्ड 31 शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें