शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

बिजली मिस्त्रियों के बच्चे हुए प्रदीप सेल्स द्वारा आयोजित पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता में शामिल


प्रदीप सेल्स के प्रोपराइटर प्रदीप अग्रवाल ने सभी को किया पुरस्कृत


गिरिडीह(Giridih)। बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता गिरिडीह की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिक सामानों का प्रतिष्ठान प्रदीप सेल्स व प्रदीप इलेक्ट्रिक द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या में बिजली मिस्त्रियों के बच्चों ने भाग लिया।


भारतवर्ष की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल कम्पनी हैवेल्स इंडिया के सौजन्य से प्रदीप सेल्स व प्रदीप इलेक्ट्रिक द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच पेंटिंग, क्विज एवं अन्य प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और काफी आकर्षक पेंटिंग्स बना सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


वहीं क्विज प्रतियोगिता में भी बिजली मिस्रियों के बच्चों ने ताबड़तोड़ जवाब देकर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।

 प्रतियोगिता उपरांत प्रदीप सेल्स व प्रदीप इलेक्ट्रिक के संचालक (ऑनर) प्रदीप अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को पारितोष देकर एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर उन बच्चों का हौसला अफजाही किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें