गिरिडीह (Giridih)। बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर गिरिडीह जिला जदयू द्वारा आज स्थानीय अलकापुरी चौक स्थित दुर्गा मंडप के समीप मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
जदयू के प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला के प्रभारी रुद्रकांत लाल दास के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ता अलकापुरी चौक स्थित दुर्गामण्डप के समीप जुटे और बिहार में मोदी नीतीश की जोड़ी को मिली प्रचंड बहुमत पर खुशी जाहिर किया। जदयू के लोग इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी जाहिर किया और इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया।
मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास ने कहा कि एक बार पुनः बिहार में डबल इंजन की सरकार बन रही है और नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार न केवल सुशासन वाला बल्कि एक समृद्ध राज्य बनेगा।
इस मौके पर लकेश्वर वर्मा, अनूप शंकर प्रसाद, पवन कुमार वर्मा, राज किशोर साहू, केदार वर्मा, विद्याप्रसाद सिंह, संजय रजक, सुरेंद्र प्रसाद राय, संजीव कर्ण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें