शनिवार, 13 सितंबर 2025

आज 13 सितम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 13: 09 :: 2025, शनिवार

13 सितम्बर 2025 : आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह तिथि सुबह 07:23 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज का दिन नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। आज सूर्य सिंह राशि में और चंद्र वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं। यह संयोजन आत्मबल, धैर्य और स्थायित्व को बढ़ावा देता है। शनैश्चरी शनिवार होने के कारण न्याय, श्रम और अनुशासन से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है। यदि कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो उसके पूर्ण होने के योग बन सकते हैं।

आज शनिवार दिन है। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि और हनुमान की पूजा करने से जीवन में शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शनि को तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शनिवार के उपायों में हनुमान चालीसा का पाठ करना, शनि मंत्रों का जाप करना और भगवान शनि की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शनि ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शनिवार के दिन विशेष रूप से काले वस्त्र, उड़द की दाल और तेल का दान करना लाभदायक होता है। शनिवार को शनि देव के सबसे प्रिय स्तोत्र "शनि स्तोत्र" या "दशरथकृत शनि स्तोत्र" का पाठ करें, इससे शनि की साढ़ेसाती में राहत मिलती है साथ ही मन एकाग्र होता है।



जितिया व्रत का नहाय खाय आज - पितृ पक्ष के दौरान जितिया व्रत मनाया जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं पुत्र की लंबी आयु के लिए रखती हैं। संतान प्राप्ति के लिए जितिया का व्रत रखा जाता है। इस व्रत की शुरुआत नहाय खाय से होती है। वहीं, समापन पारण से होता है। आज से जितिया व्रत की शुरुआत हो रही है, नहाय खाय की परंपरा आज निभाई जाएगी। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करती हैं और सात्विक भोजन का सेवन करती हैं। भोजन में मरुवा की रोटी और नोनी का साग शामिल किया जाता है, साथ ही कुछ जगह मछली का सेवन किया जाता है। जितिया व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इससे एक दिन पूर्व यानी आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर नहाय-खाय मनाया जाता है। इस साल 13 सितंबर को नहाय खाय है। इस शुभ अवसर पर व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान कर जीमूतवाहन जी की पूजा करती हैं। इसके बाद भोजन ग्रहण करती हैं। नहाय-खाय के दिन मडुआ की रोटी और नोनी की साग खाई जाती है। इसके साथ ही दही और पोहा (चूड़ा) भी खाया जाता है। जितिया व्रत में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन निर्जला व्रत और तीसरे दिन व्रत का पारण होता है। सप्तमी को नहाय खाय एवं रात्रि अंत (भिनसरवा) में ओटघन, अष्टमी को व्रत तथा नवमी को स्नानादि पूजन उपरांत व्रत की पूर्णता हेतु पारण एवं ब्राह्मण भोजन कराकर व्रत पूर्ण किया जाता है। इस बार जितिया व्रती महिलाओं के लिए योग ही योग है। 13 सितंबर यानि शनिवार को नहाय-खाय एवं रात्रि के अंत समय में अर्थात सूर्योदय से पहले स्त्रियों के लिए विशेष भोजन ओटघन होगा। षष्ठी तिथि 07:23 AM तक उपरांत सप्तमी तिथि 14 सितम्बर अहले सुबह 05:04 AM तक रहेगा। उपरांत अष्टमी तिथि शुरू होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 सितम्बर की रात और 15 सितंबर को अहले सुबह 03 बजकर 06 मिनट पर अष्टमी तिथि का समापन होगा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। जितिया व्रत का पारण नवमी तिथि पर किया जाता है। इस प्रकार 15 सितंबर को सूर्योदय के बाद व्रती पारण कर सकती हैं।



पितृ पक्ष का आज सप्तमी श्राद्ध है।

सप्तमी श्राद्ध - सप्तमी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु सप्तमी तिथि पर हुई हो। शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की सप्तमी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुंह रखकर तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं, महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं और श्रेष्ठ ब्राह्मण को निमंत्रित कर भोजन कराएं। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें और पंचबलि निकालें। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करें, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल का विशेष महत्व है।

पितृ पक्ष की तिथियां :

शनिवार 13 सितम्बर- सप्तमी श्राद्ध

रविवार 14 सितम्बर- अष्टमी श्राद्ध

सोमवार 15 सितम्बर- नवमी श्राद्ध

मंगलवार 16 सितम्बर- दशमी श्राद्ध

बुधवार 17 सितम्बर- एकादशी श्राद्ध

गुरुवार 18 सितम्बर- द्वादशी श्राद्ध

शुक्रवार 19 सितम्बर- त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध

शनिवार 20 सितम्बर- चतुर्दशी श्राद्ध

रविवार 21 सितम्बर- सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध



आज का पंचांग:13 सितम्बर2025, दिन: शनिवार   युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082           शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा                          मास        :  अश्विन     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष                    सूर्योदय : 06: 05 AM, सूर्यास्त :06:28 PM            तिथि : षष्ठी 07:23 AM तक उपरांत सप्तमी              नक्षत्र : भरणी 11:58 AM तक उपरांत कृत्तिका          राहुकाल :09 :11 AM से 10: 44 AM तक              चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, जितिया व्रत का नहाय खाय, सप्तमी श्राद्ध



आज :: 13 :: 09 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएँगे। रिश्तेदार या दोस्त आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज़ दे सकते हैं। आज आपके रिश्ते में फिर से रोमांस देखने को मिलेगा, हल्के-फुल्के खर्चे भी होंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई समस्या आ सकती है। विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज उन लोगों से संपर्क करें जिनसे आपकी लंबे समय से बात नहीं हुई है। मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि रहेगी। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही होने का प्रयास करें। अविवाहित लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेलापन महसूस करेंगे। आज आपका शुभ रंग हल्का भूरा है। आज आपका शुभ अंक 6 है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए यह एक अनुकूल समय है। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अगर दफ़्तर में काम का दबाव बढ़ रहा है, तो कॉमेडी फ़िल्मों या संगीत से अपना मनोरंजन करने से मानसिक थकान कम होगी।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करने की कोशिश करें। अगर छात्र सोचने-समझने में ज़्यादा समय लगाएँगे, तो वे कुछ उपलब्धियाँ गँवा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक योजना पर बात कर सकते हैं। आप परिवार के ख़िलाफ़ जाकर प्रेम विवाह से जुड़े फ़ैसले ले सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है।आज नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। नई संपत्ति ख़रीदने के लिए आप कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं। लंबे समय से अटके किसी काम में आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। किसी अधिकारी आदि से उलझना ठीक नहीं है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज किसी से अपने मन की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहस करने से बचना होगा। आप अपनी रचनात्मकता से अपने गृहस्थ जीवन को ख़ुशनुमा बनाएँगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफ़ी सतर्क रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आप व्यापार में जोखिम उठा सकते हैं। बेरोजगार लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण कॉल आ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देगा। आज किसी कार्यक्रम में आपका सम्मान हो सकता है। आप अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को घर पर रहने के लिए कह सकते हैं। पति-पत्नी को अपने बीच किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा नहीं होने देनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज कर्ज आदि से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रेडिट कार्ड की बजाय नकद पैसे रखना शुरू करके आप अनावश्यक खरीदारी पर रोक लगा सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर अगर आज अपने अनुभव का सही दिशा में उपयोग करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। खुद को चुनौती दें और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको अपनी पुरानी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल सकता है। आप व्यापार के बिगड़ते हालात को समझदारी से संभालेंगे। किसी बड़े समूह से जुड़ने का मौका मिल सकता है। जिन कामों की ज़िम्मेदारी आपने ली है, उन्हें समय और वादे के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियाँ आपके दरवाज़े पर दस्तक देंगी। किसी दोस्त से निजी समस्याओं को साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियाँ लेकर आएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्रवेश करें, अपने जीवनसाथी से प्यार का अनुभव करें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज ऑफिस में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरू करेंगे। लेखन से जुड़े लोगों को आसानी से यश और सम्मान मिलेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएँगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उन्हें शराब पीकर कार्यस्थल पर नहीं जाना चाहिए। कई रोमांटिक अवसर आपके सामने आ रहे हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन बेहतरीन रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन कमा पाएँगे। आज नए व्यावसायिक विचार स्वतः ही आपके मन में आएँगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। कामकाज में परिवार के सदस्यों का सहयोग लेने से आपका तनाव कम होगा।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें। आपका जीवनसाथी अपनी ज़िम्मेदारियाँ बखूबी निभाएगा। लव पार्टनर आपको मनचाही खुशी दे सकता है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको धन के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ज़मीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे। व्यापारियों को कोई नया पार्टनर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियरों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कुछ लोग रोज़गार की तलाश में घर से दूर जा सकते हैं।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आप बच्चों के साथ समय बिताएँगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आप कहीं पार्टी करने की योजना भी बना सकते हैं। कई रोमांटिक मौके आपके सामने आ रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल लग रहा है। किसी अन्य व्यक्ति के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आप आर्थिक स्तर पर अपनी प्रगति को लेकर उत्साहित रहेंगे, आय में वृद्धि की संभावना है। महिलाएं आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में हों। आप किसी नए व्यवसाय की रूपरेखा बना सकते हैं। अगर आप नौकरी में अपनी अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको वरिष्ठ का दिल जीतना होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नकारात्मकता को अपने मन पर हावी न होने दें। किसी पवित्र कार्य की तैयारियाँ ज़ोरों पर रहने वाली हैं, आप पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन शुभ और लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप घर के लिए कुछ नया भी खरीद सकते हैं। अगर पिछले कुछ दिनों से आपके व्यवसाय में कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह दूर हो जाएगा। आज आप दफ़्तर में काम पूरा करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। अपने सहकर्मियों को थोड़ा और बेहतर जानने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज अगर आप कोई नया काम करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जनता के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आप अपने घर की सफ़ाई आदि की योजना भी बना सकते हैं। आप अपने पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें होंगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। अपनी आर्थिक स्थिति को और मज़बूत करने पर ध्यान दें। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने से ज़्यादा समझदारी से काम लें। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें