गुरुवार, 19 जून 2025

आज 19 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 19: 06 :: 2025, गुरुवार

19 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन गुरुवार है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पूर्व 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।

आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

गुरुवार का विशेष महत्व : गुरुवार को विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा का विधान है। मान्यता है इससे दुर्भाग्य-सौभाग्य में बदल जाता है। 

क्या करें: इस दिन श्रीमद भागवत पुराण का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी है। इस दिन गुरुजन को दान में कुछ खास चीजें देना शुभ माना जाता है। 

क्या न करें: गुरुवार के दिन केला, तुलसी और पीपल के पेड़ की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए। इस दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए।



आज का पंचांग: 19 जून 2025, दिन : गुरुवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष         सूर्योदय : 05: 23 AM, सूर्यास्त : 07: 21 PM    तिथि :   अष्टमी 11:56 AM तक उपरांत नवमी    नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 11:16 PM तक उपरांत रेवती  राहुकाल :  02:08 PM से 03:49 PM  तक    चन्द्रमा :   मीन राशि पर संचार करेगा                         व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पुजन दिवस, शीतलाष्टमी व्रत



आज :: 19 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। महिलाएं अपने घर के काम जल्दी निपटाकर अपने परिवार के सदस्यों पर ध्यान देंगी। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपसे कोई काम करवाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपको अपने साथी से गंभीर बातचीत करने की जरूरत महसूस होगी। आज आपका शुभ अंक 1 है। आय के अतिरिक्त स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार के लिए आप जिस काम की दिशा में काम कर रहे थे, उसमें सफलता के लिए समय अनुकूल है। कुछ नए उपकरण खरीदे जा सकते हैं। ऑफिस के काम में अपना फोकस कमजोर न होने दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व और निखरेगा, साथ ही जनसंपर्क भी मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कुछ लाभकारी योजनाएँ बनेंगी और उन पर तुरंत अमल भी होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, उनकी आय में अच्छी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा, लेकिन आप थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। अगर आप कार्यस्थल पर अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको सीनियर का दिल जीतना होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपको अपने भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आज आपको किसी से भी बेकार की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अविवाहित हैं, तो बाहर जाकर किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें, जिसकी ओर आप आकर्षित हैं। आपका घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज अचानक धन लाभकी स्थिति बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े कामों की गति अच्छी रहेगी। आपमें से कुछ लोग नई संपत्ति खरीदने की संभावना रखते हैं। यह आपके करियर के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्वक काम करने का रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आप अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आज आपका लकी रंग नीला है। आज आपका लकी नंबर 6 है। इस समय आप बचत जैसे कामों में भी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को लाभ के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। जिस भी काम में लगे हैं, उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। बेटे के करियर के मामले में कोई खास बात हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। रोमांटिक मौके मिलने के कई अवसर आपके सामने आ रहे हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। आपमें से कुछ लोगों को व्यापार में लाभमिलने की उम्मीद है, नए क्लाइंट बन सकते हैं। घरेलू स्तर पर किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके सहकर्मी आपके प्रयासों में सहयोगी बने रहेंगे, लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी। पदोन्नति से संबंधित मामलों में भी रुकावटें आने की संभावना है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। यही वह समय है जब आप अपने ऊंचे सपनों का पीछा फिर से शुरू कर सकते हैं। आज दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। प्रेम जीवन आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। विवाहित लोगों का घरेलू जीवन भी आज खुशहाल रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत स्थिर है, इसे ऐसे ही बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार और कारोबार में अचानक कोई शुभ घटना घट सकती है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। समय अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में खोई हुई लोकप्रियता को पुनः प्राप्त करने में सफल होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे। आप परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। आप अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। काम से जुड़े अवसर और तरक्की मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके अपने निजी काम भी परिवार के सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। अपने छिपे हुए दुश्मनों को पहचान कर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचें। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आज आपका लकी नंबर 7 है। अपने खर्चों की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर आप बिजनेस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसके लिए योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहकर्मियों से ईर्ष्यालु बनाती है। आपको कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान न देना आपके लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित जोड़े आज शाम को डिनर पर जा सकते हैं। धनु राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन की शुरुआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़ी मेहनत से कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आर्किटेक्चर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। कृषि के क्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। आज आप अपने काम करने के तरीके और विचारों के कारण दूसरों का दिल जीत सकते हैं।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज आप नए लोगों से मिलेंगे। आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा है। ऐसी किसी भी चीज़ का समर्थन न करें जिससे आप सहमत न हों। जीवनसाथी से पैसों और घर के कामों को लेकर बहस हो सकती है। आप डिजिटल माध्यम से अपने पार्टनर के संपर्क में रह सकते हैं। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। गारमेंट्स का काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि के लिए मीडिया और संपकों का अधिक उपयोग करें। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से आपको राहत मिलेगी। आलोचना को दिल पर न लें, बल्कि उससे सीख लें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपका परिवार आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज धन संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। वर्तमान स्थिति में प्रॉपर्टी की बिक्री से अच्छा लाभमिलने की संभावना है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी कार्ययोजना बनाएं और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, आपकी कुछ समस्याएं हल हो सकती हैं। गृहणियां घर के बजट को सराहनीय तरीके से संतुलित करने में सफल रहेंगी। किसी भी समस्या से घबराने के बजाय अपनों से सलाह लें। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। महिलाएं अगर गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कामों के प्रति फोकस बढ़ाने की जरूरत है।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें