बुधवार, 18 जून 2025

आज 18 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 18: 06 :: 2025, बुधवार

18 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। यह तिथि आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगा। इस दिन का विशेष ज्योतिषीय महत्व है। क्योंकि प्रीति और आयुष्मान जैसे शुभ योग बनने के साथ-साथ पंचक काल भी जारी है। दिन की शुरुआत विशेष नक्षत्र और योगों के संयोग के साथ होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ सकता है। आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही रात 12 बजकर 23 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज बुधवार है जो बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक बुध ग्रह से शुरू होता है। जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए इस दिन के स्वामी भगवान गणेशजी की आराधना पूजा कर सकते हैं। गणेश जी की इस दिन विशेष अर्चना करने से जीवन के दुखों का अंत होता है। व्यापार में लाभ और वाणी का वरदान प्राप्त होता है।

कालाष्टमी का विशेष महत्व : कालाष्टमी भगवान काल भैरव की पूजा करने से जीवन में हर प्रकार के भय, कष्ट, दुष्प्रभाव से मुक्ति पाने और उनकी कृपा पाने के लिए करते है।

क्या करें:  कालाष्टमी पर भैरव जी के आगे मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय दो बार इस मंत्र का जाप करें: 'ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊं'।

क्या न करें:  इस दिन भूलकर भी काले कुत्ते को परेशान न करें। श्रमिकों, मजदूरों और गरीबों को तन-मन से न सताएं।



आज का पंचांग: 18 जून 2025, दिन : बुधवार। युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म   मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष        सूर्योदय : 05: 23 AM, सूर्यास्त : 07: 21 PM   तिथि : सप्तमी 01:35 PM तक उपरांत अष्टमी   नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 12:23 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा                                              राहुकाल : 11:38 AM से 01:19 PM  तक   चन्द्रमा :  कुम्भ राशि पर 06:35 PM तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा                                       व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, बुधाष्टमी व्रत, कालाष्टमी भगवान गणेश पुजन दिवस



आज :: 18 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक झुका रहेगा। आज आप अपने अंदर की खामियों के साथ-साथ सकारात्मक गुणों को भी पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होने लगेगा, आय के स्रोत में वृद्धि होने वाली है। आज आप व्यापार में नई योजनाएँ बनाने में व्यस्त रहेंगे। बिना पढ़े किसी भी कागज या दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। विदेश में काम करने का अवसर आपको लाभकारी लग सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए सफलता का दिन रहेगा। यह वह समय है जब आप अपने उच्च सपनों का पीछा फिर से शुरू कर सकते हैं। जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें लगेगा कि वे उनके लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। विवाहित लोग पैसों को लेकर बहस कर सकते हैं। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज का दिन धन और करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से आपको लाभ हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। शांत और संयमित रहने का प्रयास करें, आपके बहुत से काम अपने आप ही सुलझ जाएंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की देखकर आप एक दूसरे की खुशी में शामिल होने की कोशिश जरूर करेंगे। आज आपको अपने पार्टनर से गंभीरता से बात करने की जरूरत है। सिंगल राशि के लोगों को दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में मजा आएगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। किसी संसाधन को जुटाने के लिए बजट की कमी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करना ही उचित रहेगा। सरकारी कर्मचारियों का तबादला हो सकता है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज अपने व्यक्तित्य को निखारने के लिए अच्छा दिन है। पिता के साथ आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे, आप एक दूसरे की समस्याओं की सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में आ सकती है। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप अपनी आय से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। मित्रों के साथ मिलकर कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। अपने व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास करें। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय देकर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। संतान के पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने का प्रयास करेंगी और उसमें सफल भी होंगी। कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रेमी से मिलने के लिए अधिक उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। व्यवसाय को जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दें, लेकिन लापरवाही न बरतें। किसी भी कार्य की नीति और नियम का पूरा ध्यान रखें। आपमें से जो लोग नौकरी के संदर्भ में बदलाव की तलाश में है, उन्हें नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों की शासन-सत्ता की प्रशंसा होगी। आज आप यह काम कर सकते हैं, जिसे करने के बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे। घर में जरूरी बदलाव लाने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। सिंगल राशि के लोग अपने पूर्व साथी के चारे में सोच सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज नियमों की अनदेखी न करें, मेहनत पर पूरा भरोसा स्खें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर लौटाकर भरोसा बनाए रखेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। अपने व्यापार में बए प्रयोग करने में आप सफल ही सकते हैं। ऑफिस में कोई अपने संपकों के कारण आपके लिए चीजें आसान कर सकता है।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों की मदद से आज आप घर के काम पूरे कर पाएंगे। आपका साथी आपको एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आगे बढ़ने में मदद करेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज आप काफी रोमांटिक नजर आएंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है।आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपमें से कुछ लोगों के धन में वृद्धि के संकेत हैं, आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपने व्यावसायिक संपर्को को और मजबूत बनाएं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके काम में कारगर साबित होगा। ऑफिस में बिल्कुल भी आलस्य और लापरवाही न करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। दोस्तों के साथ कोई अच्छा अवसर मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी छोटे व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्यार में रचनात्मकता आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी बदलने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी ले लें। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारियां जोरों पर रहेंगी, आप पूरे जोश के साथ लगे रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ और लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको इस बारे में सोचना होगा कि धन की आमद कैसे बढ़ाई जाए। रेस्टोरेंट चलावे वाले लोगों को आज सामान्य से अधिक लाभ होगा। व्यापार से जुड़े किसी भी काम में दूसरों पर भरोसा न करें। आपको कोई नया और लाभदायक पार्ट टाइम काम मिल सकता है। बौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपने जिस तरह से खुद को बनाए रखा है, उसके लिए दूसरे लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित महसूस करेंगे। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना है। अभी से बिजनेस को ऑनलाइन करने की दिशा में कदम उठाएं। इस समय कर्मचारियों और सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने की बजाय सारा काम अपनी निगरानी में करवाएं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप खुद के प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। जो लोग अपना क्या रिश्ता शुरू करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज भगवान शिव का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। अगर आप प्रॉपर्टी का काम करते हैं, तो कुछ नए एग्रीमेंट हाथ लग सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल और श्रेय जल्द ही मिलेगा। विदेश में काम मिलने का अवसर आपको लाभकारी लग सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रकृति प्रेमी आज अपना पूरा दिन बागवानी में बिताने वाले हैं। आपका जीवन साथी बहुत प्यार से बात करेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश नजर आ सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज धार्मिक कार्यों में पैसा लगाने से मन को शांति मिलेगी।साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना होगा। व्यावसायिक मामलों में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। यदि आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में बैठते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें