गुमला(Jharkhand)। शादी समारोह में भाग लेने आयी एक नाबालिग का छह युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता जब बेहोश हो गयी, तो उसे मृत समझ उन युवकों ने ऊसर जंगल में ले जाकर फेंक दिया और वहां से फरार हो गये। घटना गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरसांग के एक गांव में शादी थी, जहां सिमडेगा से बारात आयी थी। उसी गांव की नाबालिग शादी में भाग लेने गयी थी। रात लगभग 9 बजे नाबालिग अपने तीन सहेलियों के साथ शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान छह युवकों ने तीनों को पकड़ लिया। इसमें से दो लड़की उन युवकों को चकमा देकर भाग निकली। जबकि तीसरी लड़की अर्थात पीड़िता को उन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी होते ही सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश सदलबल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र, अर्पण रोशन, विमल, संजू राम, अमरदीप कुल्लू और दिनेश तिर्की उर्फ नितिन शामिल है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें