शुक्रवार, 9 मई 2025

आज 09 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 09:: 05 :: 2025, शुक्रवार

09 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 58 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 9 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।  आज परशुराम द्वादशी है। साथ ही आज रुक्मणी द्वादशी भी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। 
आज परम पवित्र प्रदोष तिथि के दिन शिव उपासना बहुत पुण्यदायी होती है। बहुत पावन तिथि है। इस सुंदर व्रत को नियम पूर्वक रखें। अन्न व जल दान बहुत पुण्य देता है। शिव उपासना व शिवपुराण का पाठ करें। गुड़, जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। शुक्र प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। शुक्र प्रदोष व्रत रखने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। जो शादीशुदा लोग शुक्र प्रदोष व्रत रखते हैं, उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। आज शिव जी पर दूध, जल और घी की धारा बनाकर अर्पित करें. प्रदोष काल में अभिषेक करें और भोग के 3 हिस्से करें, पहला गाय, दूसरा स्वंय और तीसरा सभी घर वालों में बांटें। प्रदोष व्रत के दिन शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ करने से मोक्ष प्राप्ति की राह आसान होती है। आज के दिन किसी को शाम के बाद नमक का दान न दें, न ही उधार करें। खट्‌टी चीजें न खाएं, साथ ही तन-मन से खुद को स्वच्छ रखें नहीं तो चौखट पर आई लक्ष्मी लौट जाती हैआज शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।



आज का पंचांग: 09 मई 2025, दिन : शुक्रवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 34 AM, सूर्यास्त : 07: 01 PM
तिथि : द्वादशी 02:57 PM तक उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र : हस्त 12:09 AM तक उपरांत चित्रा
राहुकाल : 09:55 AM से 12:05  PM तक
चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, परशुराम द्वादशी, रुक्मणी द्वादशी, प्रदोष व्रत



 
आज :: 09 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज गणेशजी को दूर्वा चढ़ावा आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर के लिए लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। कोई नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए भावुक हो सकते हैं। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करने के अवसर तलाश सकते हैं। आज कारोबारियों को आत्मविश्वास के साथ काम करना होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोग मन में भ्रम के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहें।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने आप में खोए रहेंगे। दोस्तों के साथ सुखद मुलाकात हो सकती है। घर के महत्वपूर्ण कामों में आपको मुख्य भूमिका निभानी पड सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। अपने दोस्त को प्रभावित करने के लिए आप उस पर अधिक खर्च कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बिजली से संबंधित व्यवसाय करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार करवा होगा। आपका मन भगवान की आराधना करने का करेगा। खुद को विकसित करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सावधानी लाना जरूरी है। अपने साथी के प्रति अधिक चौकस और देखभाल करने वाले बनें। रोमांटिक इशारों और बातों का आनंद लें। आज आपका लकी रंग मैजेंटा है। आज आपका लकी नंबर 3 है। अध्यात्मिक प्रगति के बीच मौद्रिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों को उम्मीद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार करने वालों को आज अच्छी आमदनी होगी। जो लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं, उनके प्रयासों को सफलता मिल सकती है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने खाली समय में से कुछ समय दाव-पुण्य के कामों के लिए निकाल सकते हैं, इससे आपको सुकून मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करते की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने प्रिय की तारीफ में कविता लिख सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। अगर आज आप अपने चिजनेस में कहीं भी कोई फैसला लेते हैं, तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपको अपना मुकाम बनाने में मदद करेगी। आज जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम आएंगे।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ कार्यों के आयोजन का रहेगा। आप अपनी चतुराई और समझदारी से किसी समस्या पर विजय पा लेंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। आज आपका
लकी नंबर 3 है। नया काम और नए बिजनेस डील सामने आ सकते हैं। आज आपको अपनी बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। घर के लिए लग्जरी आइटम खरीदने में खर्च होगा। जो लोग मैनेजमेंट जॉब से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी तरक्की मिलेगी।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जरूरतमंदों को खाना खिलाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम करवाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपको अपने पार्टनर से गंभीर बातचीत करने की जरूरत महसूस होगी। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको किसी प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। अपने सीनियर्स से पूछकर ही किसी चीज में निवेश करें। बिजनेस में लाभके अवसर सामने आएंगे। पूरी लगन के साथ बिजनेस में मेहनत करें। आप अपनी मौजूदा जॉब में शावदार प्रदर्शन करके प्रोफेशनल ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके दिल से कोई बोझ हल्का हो सकता है। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटें या फीकी न पड़ें। घरेलू जीवन में आज आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वे आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए कहीं ले जाएंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आप धन कमा सकते हैं, बशर्ते आप अपनी बचत की पारंपरिक तरीके से निवेश करें। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़कर मनचाही वृद्धि पा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-मोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पिता का सहयोग आपको अपने करियर में सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव का दिन साबित हो सकता है। यह वह समय है जब आप अपने ऊंचे सपनों का पीछा फिर से शुरू कर सकते हैं। आज दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशहाल रहेगा। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज पैसों से जुड़े काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में आपको भारी मुनाफ़ा मिलने की उम्मीद है। व्यापार में बड़े बदलाव या नया व्यापार शुरु करने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएँ।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको दूसरों की खातिर कुछ त्याग करना पड़ सकता है। दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखें। आप यह आश्वस्त होना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की माँगें पूरी हो रही हैं। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन आज आपको जीवन के कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। आज आपका लकी रंग आसमानी है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज दिन के अंत में कुछ वित्तीय लाभ की उम्मीद करें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के जी लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिव आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व और निखरेगा, साथ ही जनसंपर्क भी मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। घर में नई चीजें खरीदने की संभावना है। आज व्यापार में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपके मन में कई दिनों से चल रही किसी बात से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अगर आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ छोटी-मोटी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश न करें। किसी कार्यक्रम या समारोह में पैसे लगाने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। होशियारी और काम से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है। अतिरिक्त प्रयासों से बौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य संभव है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों से जुड़ने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों का बहुत बखान न करें। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। अपने साथी के तौर-तरीकों को अपनाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है। मीन राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस होने चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नई परियोजनाएँ शुरू हो सकती हैं। साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन निर्णय बहुत सावधानी से लेने होंगे। यदि आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में बैठते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें