08 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिन है। एकादशी तिथि गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। मोहिनी एकादशी पर श्रीहरि की पूजा का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत 100 गौ दान करने के सामन पुण्य देता है। एकादशी का व्रत जो मनुष्य करता है वो समस्त पापों से मुक्ति पाकर बैकुंठ धाम जाता है। मोहिनी एकादशी पर जरुरतमंदों को जल, छाता, रसीले फल दान करें। इस दिन शाम को तुलसी में दीपक लगाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें। इस तिथि को पूरी रात भगवान विष्णु के भजन गाने चाहिए, मंत्र या आरती करनी चाहिए, इससे व्रत सफल होता है। एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, न ही बाल-नाखून काटें। ग्यारस वाले दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
आज ध्रुव योग, रवि योग, और मघा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं। आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिये। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज का पंचांग: 08 मई 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : बैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 35 AM, सूर्यास्त : 07: 01 PM
तिथि : एकादशी 12:30 PM तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 09:07 PM तक उपरांत हस्त
राहुकाल : 01:11 PM से 02:50 PM तक
चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्त वार, चित्रगुप्त पूजन दिवस, मोहिनी एकादशी
आज :: 08 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अपने करीबियों के साथ गलतफहमियां आज दूर होंगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी खुश नजर आएंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। अगर आप आरामदायक जीवन जीने लायक कमा पाते हैं तो बेवजह की चिंता से बचें। कारोबारियों को लंबे समय की योजना बनाने की जरूरत पड़ सकती है। जो लोग नौकरी शुरू करना चाहते हैं उन्हें शुरुआत में मिलने वाले अवसर से समझौता करना पड़ सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कलाकारों के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसके लिए आप चिंतित थे। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए रिश्ता आ सकता है। आज आपका लकी रंग काला है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़ी मेहनत से कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आज अपने काम करने के तरीके और विचारों की वजह से आप दूसरों का दिल जीत सकते हैं। ऑफिस में किसी अच्छे सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। किसी नए रिश्ते से आपकी किस्मत चमकेगी। आप में से कुछ लोगों को परिवार में कुछ रोमांचक करने की जरूरत महसूस होगी। झूठ बोलने वालों से दूर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा।
आप अपनी बुद्धिमता से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आज बिजनेस में किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी का सौदा बेहतरीन रहने वाला है, आपको अच्छा मुवाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या लाभकारी ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी की ओर आकर्षित होंगे। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखना जरूरी है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आप अपनी आमदनी बढाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। अगर आप आज अपने घर या बिजनेस में कहीं भी कोई फैसला लेते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेसमैन को किसी नए चिजनेस से जुड़ने का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर बहस हो सकती है। आप अपने पार्टवर के साथ बढ़िया खाने का लुत्फ उठाएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने पर आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आज आपका लकी नंबर 7 है।
आज आप कोई महंगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक गतिविधि को कानूनी पचड़ों में न फंसने दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आज कुछ लोगों को समझ में नहीं आएगा कि कौन सा काम पहले करें और कौन सा बाद में। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 6 है। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में जुड़े हैं तो आपको उन्हें समय देवा होगा। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय बहुत अनुकूल है। आप व्यापार में नए समझौते करने का मन बनाएंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा है। कभी-कभी कुछ रिश्तेदारों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को आपकी जरूरत पड़ने वाली है, समय निकालें। सिंगल लोगों को पार्टनर चुनने में दिक्कत आ सकती है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज धन लाभ के लिए समय पर काम पूरा करें। ऐसी किसी योजना में फंसने से बचें जो आपको खुद संदिग्ध लगे। होटल और रेस्टोरेंट के कारोबारियों के लिए व्यापार में गिरावट आने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों को अवैध गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आप अपनी राय और बातों से ज्यादातर लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज आप अपने पार्टनर के प्रति कुछ ज्यादा ही दयालु होना चाहेंगे। उनके साथ रोमांटिक शाम का आयोजन करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की लहर दौड सकती है। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 2 है। अपनी फिजूलखर्ची की आदत को छोड़ें। आज आपको बिजवेस में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर कोई आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको किस्मत का साथ मिलेगा। प्रोफेसरों के लिए दिव शानदार रहने वाला है। समाज में किसी पर टिप्पणी करने से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आपकी अपने पूर्व लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपकी राशि में धन लाभ की संभावना है। इस समय बिजनेस में जो चल रहा है, उस पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान हैं।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज मुफ्त में कुछ पाने की उम्मीद करना बेकार है। महिलाओं को अपने ससुराल बालों से कुछ शिकायतें हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। लव पार्टनर आपको मनचाही खुशी दे सकता है। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे। तया बिजनेस शुरू करने का अनुकूल अवसर है, इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
उन चीजों को अधिक महत्व दें जो आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। राजनीति से जुड़े लोग अपने क्षेत्र में दबदबा बताएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्यार में वादे करने और उन्हें पूरा करने का दिन है। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको अपने प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। सट्टे में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के तौर पर बापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार में जिव कामों को आप जटिल मानकर छोड रहे थे, आज उनके समाधान की उम्मीद है। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितवी मेहनत करती पड़ेगी, इन दोनों बातों का ध्यान रखना होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। आज भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनना होगा। आपको अपने नेतृत्व कौशल को दिखाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने प्रिय की तारीफ में कविता कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। अपने खचों की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर आप बिजनेस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके लिए योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपके सहकर्मियों को आपसे ईर्ष्या कराती है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें