गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

आज 24 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 24:: 04 :: 2025, गुरुवार

24 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज गुरुवार को बृहस्पति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 25 अप्रैल सुबह 03:25 तक कुंभ राशि उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। 
आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है।
मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने
वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष
शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति
ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने
चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों
का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा
करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति
के जीवन में उन्नति होती है। 
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।



आज का पंचांग: 24 अप्रैल 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 47 AM, सूर्यास्त : 06: 52 PM
तिथि : एकादशी 02:33 PM तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र : शतभिषा 10:49 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा
राहुकाल : 02:00 PM से 03:36 PM  तक
चन्द्रमा :  कुंभ राशि पर 03:25 AM तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, वल्लभाचार्य जयंती, वरुथिनी एकादशी, चित्रगुप्त वार, भगवान चित्रगुप्त और विष्णु पूजन दिवस



आज :: 24 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अचानक धन लाभका दिन रहेगा। व्यापार को लेकर आपकी कुछ मीटिंग होंगी, जिसके चलते आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। धन भी अधिक खर्च होगा। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बॉस के साथ उनकी अच्छी पटेगी और उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर बॉस से खूब कमाई होगी। वाहन का प्रयोग करते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। अगर आपने नया घर खरीदने के लिए लोन के लिए आवेदन किया था, तो वह आपको मिल सकता है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे आपको काम के संबंध में अच्छी सलाह मिलेगी।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने के कारण आपके घर पर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। यदि आपको पारिवारिक व्यवसाय में कोई परेशानी आ रही थी तो उसमें आप अपने भाइयों की मदद ले सकते हैं। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से उधार लेते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपके खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा देंगे, जिसे कम करने का प्रयास आपको करना होगा।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहने वाला है, शारीरिक समस्याओं को छोटा नहीं समझना है, साथ ही आप अपने व्यवसाय में योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप पूरे मन से निवेश कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पारिवारिक मामलों को घर पर रहकर ही निपटाएं।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाएगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबित था तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको दूर रहने वाले किसी पारिवारिक सदस्य की याद आ सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आप खुशियों से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने काम आसानी से कर पाएंगे। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको निराशा ही हाथ लगेगी। आप अपने घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज के पीछे आप खूब पैसा खर्च करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। अपने बॉस के साथ तालमेल बनाए रखें, तभी भविष्य में आपकी पदोन्नति होगी।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम के सिलसिले में कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। आपकी किसी बात पर बहस होने की संभावना है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा और उनकी चालों को समझना होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने का दिन रहेगा। राजनीति में आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि लोग आपको वहां टिकने नहीं देंगे और आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर पैसों से जुड़ा आपका कोई काम रुका हुआ था तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आप कुछ करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी। संतान की फरमाइश पर आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद में आपको किसी अच्छे वकील की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी मामला सुलझता नजर आ रहा है। सिंगल लोगों को जीवन में कोई साथी मिल सकता है।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी में आराम कर सकते हैं। माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार में एकता रहेगी, लेकिन अगर आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो उसमें आपको चुप रहना चाहिए। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ आपको मिलेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने बाला है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी, लेकिन उनसे कोई पुराना गिला-शिकवा न निकालें। अगर परिवार में किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझ सकता है। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलित रखने की जरूरत है। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। आप अपने माता-पिता से काम के बारे में बात कर सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपना काम करने के लिए तत्पर रहेंगे और किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक दूर हो जाएंगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपको अपने किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। अगर आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो बहुत सोच-समझकर दें। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें