गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं माई भारत पोर्टल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी बेगाबाद प्रियंका प्रियदर्शी एवं मुफस्सिल थाना कि सब इंस्पेक्टर नीलमा कुमारी शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने फीता काट कर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियंका प्रियदर्शी ने जहां महिलाओं को सशक्त समाज और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करने हेतु प्रेरित की। वहीं नीलिमा कुमारी ने पूरी निडरता के साथ अपने हक एवं अधिकार के लिये महिलाओं को आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नारी सुरक्षा और उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अनुज ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर बल दिया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर बलराज सिंह ने महिलाओं को आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी होने पर जोर दिया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं रहीं, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर सशक्त समाज और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगत अतिथियों का प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो रजनी कुमारी, प्रो सरिता कुमारी, प्रो आरआर खलको, प्रो श्वेता कुमारी, प्रो सुशील चन्द्र,उषा देवी आदि ने पौधा भेंट कर स्वागत किया।
बता दें कि इस कार्यक्रम में माई भारत पोर्टल के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, केरल के विद्यार्थियों के साथ झारखंड के विभिन्न शहरों के 36 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया कराया था।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लक्ष्मण हांसदा, प्रोफेसर प्रभात कृष्णा, डॉक्टर गुलाम समदानी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी पंकज प्रियदर्शी, शैलेश प्रसाद, विश्राम घासी, अर्जुन, जानकी, के अलावे एनएसएस के स्वयंसेवक सुजल कुमार, अनुराग सागर, काजल मंडल, सलोनी कुमारी, कौशल सिंह, सुधांशु अग्रवाल, सुशांत मंडल, अंकित कुमार, जय राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन, अमित कुमार, स्नेहा वर्मा, शिवानी कुमारी,सुधांशु पांडेय,रंजीत कुमार दास सोनू कुमार, अमित, प्रिंस, रूपेश, दीपावली,पायल आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें