सोमवार, 31 मार्च 2025

आज 31 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल :: 31 :: 03 :: 2025, सोमवार


31 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।  
आज चैत्र नवरात्री का दूसरा दिन है । आज की तिथि बहुत विशेष है। सोमवार और नवरात्रि के दूसरे दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी तप, संयम और ज्ञान की प्रतीक हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी की साधना से आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। इस दिन विशेष रूप से दूध, चीनी और  पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और साधना करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।आज से गणगौर पूजा भी की जायेगी। पंचांग के अनुसार आज 31 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा। 
सोमवार भगवान शिव का दिन होता है, आज को भोलेनाथ की पूजा करना न भूलें। ज्योतिषीय दृष्टि से सोमवार चंद्रमा का दिन माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का स्वामी होता है, यह मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उत्तम होता है।इसलिए इस दिन की गई साधना से मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सोमवार का व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा करने से चंद्र दोष कम होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 


आज का पंचांग: 31 मार्च 2025,दिन : सोमवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1946     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 12 AM,सूर्यास्त : 06: 38 PM
तिथि : द्वितीया  09:11 AM तक उपरांत तृतीया 
नक्षत्र : अश्विनी 01:45 PM तक उपरांत भरणी
राहुकाल : 07:55 AM से 09:27 AM
चन्द्रमा :  मेष राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, गौरी पूजा (गणगौर पूजा), झूलेलाल जयंती, मत्स्य जयंती,मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पुजा



आज :: 31 :: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप बढ़िया भोजन का आनंद लेंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा बहुत सोच-समझकर करवा होगा। आपको अपने अनावश्यक खचों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।




वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों को कल कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बहुत ज्यादा बोलने की आदत के कारण आपको कार्यस्थल पर डांट खानी पड़ सकती है। आपका बॉस आपका प्रमोशन रोक सकता है। आज आपकी माता की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी मित्र से बात करते हुए पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको संयम बनाए रखना होगा।आज दिन के दूसरे पहर के बाद नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। एक-दूसरे के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छात्र अपने शिक्षकों से पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में बात करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। निवेश के अवसरों के लिए यह अच्छा दिन है। स्टॉक एक्स्पर्ट्स के साथ बात-चीत करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी बात को लेकर बहस में पड़ने से आपको बचना होगा। आप अपने घर की साज-सज्जा और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। वाहन खराब होने से अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको ढिलाई बरतने से बचना होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।आज अपने पार्टनर के साथ उन मुद्दों पर बात करें, जो आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इस सप्ताह आप किसी रिसकी इनवेस्टमेंट की ओर बढ़ सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को बर्बाद कर सकता है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातक कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव में रहेंगे। नौकरी में आपको अच्छा पद मिलने की संभावना है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में आपको अपने साथी की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।आज सिंह जातकों के लिए बेहतरीन दिन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान आय के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लेना होगा। अपने काम में धैर्य और संयम बनाए रखें। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी क्योंकि आपको एक साथ कई काम करने होंगे। अगर आपके बच्चे ने कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आ सकता है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है, इसलिए ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आर्थिक और भावनात्मक तौर पर सोच-विचार करने की जरूरत है। आगे की एक नई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। अपने करियर और निजी जीवन को एक साथ संतुलित करने का प्रयास करें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए थोड़ा सोच-समझकर ही कोई नया काम शुरू करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने बच्चे के लिए कोई नया वाहन ला सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना बेहतर होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। अगर कोई शारीरिक या मानसिक परेशानी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। परिवार का कोई सदस्य आपको काम के बारे में सलाह दे सकता है। किराए के मकान या दुकान से भी आपकी आय में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ अकेले में कुछ समय बिताएंगे, जिससे आप दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।आज आपके लिए अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिससे रक्त संबंध मजबूत होंगे। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। किसी से बेवजह झगड़ा होने की संभावना है। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी से बात करने का मौका मिलेगा।आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। अगर आप अपनी इन्कम को अनावश्यक खर्चों में बर्बाद करेंगे तो आप इमर्जेंसी परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाएंगे। तनाव से बचें।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अचानक लाभ देने वाला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियाँ फिर से सिर उठाएंगी। आप अपना मकान, मकान आदि खरीदने में खूब पैसा खर्च करेंगे, लेकिन कुछ नया करने का आपका प्रयास अच्छा रहेगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है, लेकिन आपको पैसों को लेकर कोई योजना बनाने की जरूरत है।सेविंग्स शुरु करें और पता करें कि क्या आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति को मैनेज करने में सक्षम हैं? आपको जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने की जरूरत है। आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें।




कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने वाला रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आप खुश रहेंगे। काफी देरी के बाद कोई डील फाइनल हो सकती है। दूर रहने वाले किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा। आप अपने विचारों से अपने बॉस से कोई काम आसानी से करवा पाएंगे। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका निजी और व्यावसायिक जीवन संतुलित रहेगा और आपको कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप दोनों इसे अगले लेवल पर ले जा सकें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के काम में कुछ रुकावटें आने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले को लेकर भी भागदौड में व्यस्त रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच किसी विवाद को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अगर आप बिना पूछे किसी को सलाह देंगे तो आगे चलकर आपको परेशानी होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपने व्यापार में कुछ नयापन ला सकें।आज अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। बाबजूद इसके दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें