गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में हाई टेंशन बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मजदूर ऋतिक कुमार राम सिहोडीह का ही रहने वाला था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा रविवार को सिहोडीह मेन रोड में सड़क किनारे सोलर लाइट लगाया जा रहा था। जिसमे सिहोडीह निवासी ऋतिक कुमार सोलर लाइट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि सोलर लाइट का पोल गाड़ने के दौरान पोल का ऊपरी हिस्सा 11 हजार तार के संपर्क में आ गया और पूरे पोल में करंट दौड़ गया। जिसके ऋतिक राम को जोरदार करंट का झटका लगा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें