शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::15 :: 02 :: 2025 शनिवार

15 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार दिन है। तृतीया तिथि शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। धृति योग के दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है। आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।हनुमान जी के निमित्त व्रत है। हनुमान जी के साथ शिव जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। हनुमान जी की मन से उपासना करें। आज हनुमान बाहुक के पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। बजरंगी जी के 32 नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति  होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें।



आज का पंचांग: 15 फरवरी 2025, शनिवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : तृतीया तिथि 11:53 PM तक उपरांत चतुर्थी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 01:40 AM तक उपरांत हस्त, सूर्योदय : 07:03 AM, सूर्यास्त : 06: 18 PM, राहुकाल : 09:00 AM से 10:25 AM तक, चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, हनुमान व्रत



आज :: 15:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों को अपने काम को करने पर ध्यान देना होगा। आपके दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। ऑफिस में बॉस से आपकी अनबन हो सकती है। आपके पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। परिवार के लोग भी आपकी किसी पुरानी आदत से परेशान रहेंगे। झगड़े में दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप साझेदारी में कोई काम कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्यशाली अंकः 7, भाग्यशाली रंगः भुरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाएं पहले से बेहतर होंगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। आपको अपने किसी दोस्त की याद आ सकती है। रोजगार में आपको कोई अच्छा अवसर मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर कोई बड़ा कदम उठाने से आपको बचना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः केसरिया


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आपको अपने तनाव को दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बात करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर नया पद मिलने से आपकी प्रशंसा होगी। किसी से अहंकार से बात न करें। कल का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः सुनहरा


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक साथ कई काम मिलने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपको व्यापार में कोई बड़ा निवेश करना पड़ेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगा। भाग्यशाली अंकः 9, भाग्यशाली रंगः पीला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी वाली नौकरी मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको सावधान रहना होगा। युवाओं को अगर किसी बात को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो जाएगा। आपको अपने पैसों को लेकर कोई योजना बनानी चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम को करने में आपको अपने सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। भाग्यशाली अंकः 6, भाग्यशाली रंगः नीला


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। आपको साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप अपने दान-पुण्य के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साझेदारी में कोई काम न करें। आप लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरने से आप तनाव से भरे रहेंगे। किसी की कही हुई बात का बुरा लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग खुशियों से भरपूर रहेंगे। आपको अपने काम के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभमिलेगा। आपको अपने काम को कल तक टालने से बचना होगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः लाल


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य त्यागकर आगे बढ़ना होगा। आज का दिन की शुरुआत अच्छी होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। किसी की बात से आपका मन खराब हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में सक्रियता बनी रहेगी। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः आसमानी
 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने काम में बहुत रुचि लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह बहुत काम आएगी। अचानक लाभमिलने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कल आपका कोई काम बिगड़ सकता है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः काला


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कुछ शुभ विचार सुनने को मिल सकते हैं। नौकरी में तबादले के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको लेन-देन थोड़ी सावधानी से करना होगा। अगर आप किसी शारीरिक दर्द से पीड़ित हैं, तो उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें।भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः केसरिया


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने का रहेगा। अगर आपको काम में कोई परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी और आपको किसी नए सहकर्मी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आपको अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा। अगर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो अपने माता-पिता से सलाह लेकर ही जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कल आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः नीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और हिम्मत से काम लेने का रहेगा। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी और अगर आप अपने किसी लक्ष्य पर डटे रहेंगे तो वह आसानी से पूरा हो जाएगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा होने के कारण आप हर काम को करने के लिए तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप तनाव में रहेंगे। भाग्यशाली अंकः 5,भाग्यशाली रंगः हरा


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें