◆विधायक जयराम महतो ने प्रशासन से मृतक के परिजन को 4- 4 लाख की मुआवजा राशि और खलिहान में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ती करने को कहा
गिरिडीह (GIRIDIH)। जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र छछन्दो पंचायत अंतर्गत जोभी गांव के जिलिमटांड में हृदय विदारक घटना घटी है। घटना में मां और बेटे की एक साथ मौत हो गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात जिलिमटांड़ निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नूनिया देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र बाबूचंद मुर्मू के साथ खलिहान में बने कुंभे में सो रही थी। इसके पूर्व काफी ठंड होने के कारण उन्होंने खलिहान में लकड़ी का एक बूटा में आग लगा आग तापा और सो गये। देर रात गये लकड़ी में लगी आग धीरे धीरे सुलग गई और खलिहान में रखे पुआल में पकड़ ली। देखते ही देखते पूरे खलिहान में आग की लपटे फैल गई और उस स्थान तक जा पहुंची जहां मां और बेटे सोए हुए थे। आग इतनी भयावह थी कि कुंभे में सोये दोनों माँ बेटे की जलकर मौत हो गयी।
मृतका नूनिया देवी के पति सोमरा मुर्मू ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्हें पहले गांव के लोगों को और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जन्ननाथ पाल सदल बल मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि मां और बेटा दोनो खलिहान में बने कुम्भे में सोने गए थे। खलिहान में उन्होंने एक लकड़ी के बोटा में आग लगाई थी। उसी लकड़ी के कारण पूरे खलिहान ने आग लगी और जलने से दोनों की मौत हुई है। कहा कि आगे जांच की जा रही है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो गांव पहुंच मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। विधायक जयराम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों से मृतक के परिजनों को चार - चार लाख का मुआवजा राशि देने और खलिहान में हुए क्षतिपूर्ति की भी भरपाई करने को कहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें