पुलिस जुटी है मो कैफी को ढूंढने में
गिरिडीह: दिल्ली के निजामुद्दीन पुलिस थाना स्थित मरकज से लौटे गिरिडीह के मो कैफी की तलाश में गिरिडीह पुलिस जुटी है।
विशेष शाखा द्वारा जारी की गयी सूची जिसमें झारखण्ड के काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मरकज में शामिल होने गये थे। उस सूची में गिरिडीह का भी एक व्यक्ति मो कैफी का नाम शामिल है।
विशेष शाखा ने मो कैफी के दो दो मोबाइल नम्बर भी सूची में जारी किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मो कैफी के दोनों मोबइल नंबर का लोकेशन दुमका में होने की बात बयां कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें