मंत्री की कारस्तानी के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, किया मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
गौरतलब है कि सूबे के कृषि मंत्री ने जामताड़ा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची सारठ की जिप सदस्य को न केवल सरेआम थप्पड़ मारा दिया था बल्कि उन्हें बुरी तरह से अपमानित भी किया था। उक्त घटना के विरुद्ध पीड़ित जिप सदस्य ने स्थानीय थांर में एक मामला भी दर्ज़ कराया है। लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नही हुई है। भाकपा माले ने इस मामले को काफी गम्भीरता से लेते हुए। सूबे के कृषि मंत्री की उक्त कारस्तानी के खिलाफ बगोदर में माले समर्थित जन प्रतिनिधियों के साथ एक प्रतिवाद मार्च निकाला और दोषी मंत्री को अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की।
गिरिडीह : भाजपा विधायक और सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा बीते दिनों सारठ( देवघर) की जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के खिलाफ शनिवार को बगोदर में माले समर्थित जन प्रतिनिधियों ने प्रतिवाद मार्च निकाला और दोषी मंत्री को अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की।
गौरतलब है कि सूबे के कृषि मंत्री ने जामताड़ा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची सारठ की जिप सदस्य को न केवल सरेआम थप्पड़ मारा दिया था बल्कि उन्हें बुरी तरह से अपमानित भी किया था। उक्त घटना के विरुद्ध पीड़ित जिप सदस्य ने स्थानीय थांर में एक मामला भी दर्ज़ कराया है। लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नही हुई है। भाकपा माले ने इस मामले को काफी गम्भीरता से लेते हुए। सूबे के कृषि मंत्री की उक्त कारस्तानी के खिलाफ बगोदर में माले समर्थित जन प्रतिनिधियों के साथ एक प्रतिवाद मार्च निकाला और दोषी मंत्री को अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की।
मौके पर जीप सदस्य गजेंद्र महतो पूनम महतो सरिता महतो सरिता साव, प्रमुख मुस्ताक अंसारी मुखिया महेश महतो, अनवर अंसारी, पंचयात समिति सदस्य कोसलिया देवी, कौलेश्वर मण्डल, गुलाबी देवी, शेख बदरुदीन, बसन्ती देवी, कमल क्लब प्रखण्ड अध्यक्ष पुरण कुमार महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें