कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में शत्रुघ्न सिन्हा को किया शामिल , जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गयी स्टार प्रचारकों की यह सूची पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी जैसे चेहरे शामिल हैं तो बिहार से शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, प्रेमचंद मिश्रा, मदन मोहन झा,अखिलेश सिंह सहित 40 नेताओं को जगह मिली है।
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सिने अभिनेता सह नेता शत्रुघ्न सिन्हा को आशा के अनुरूप ही जगह मिली है। पार्टी ने यह लिस्ट पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की है शेष तीन चरणों के दौरान लिस्ट में फेरबदल की गुंजायश संभव है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा समेत 40 नेताओं को जगह दिया गया है। हालांकि अब तक शत्रुघ्न सिन्हा पूर्ण रूपेण कांग्रेस में शामिल नहीं हुये हैं। आगामी 6 अप्रैल को श्री सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गयी स्टार प्रचारकों की यह सूची पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी जैसे चेहरे शामिल हैं तो बिहार से शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, प्रेमचंद मिश्रा, मदन मोहन झा,अखिलेश सिंह सहित 40 नेताओं को जगह मिली है।
(पुर्णिया में सभा की फोटो)
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस महागठबंधन के तहत 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार में राहुल गांधी की सभा के साथ ही हो चुकी है। राहुल गांधी ने पुर्णिया में सभा कर आसन्न चुनाव के मद्दे नजर प्रचार शुरू किया है।
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सिने अभिनेता सह नेता शत्रुघ्न सिन्हा को आशा के अनुरूप ही जगह मिली है। पार्टी ने यह लिस्ट पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की है शेष तीन चरणों के दौरान लिस्ट में फेरबदल की गुंजायश संभव है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें