वाहन चेकिंग के दौरान रांची में 30 व गिरिडीह में 15 लाख बरामद
राजधानी राँची के पिठौरिया थाना चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी बिनोद राम, कांके बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल एवं कांके के सीओ की मौजूदगी में चलाये गए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 30 लाख नगद बरामद किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर सूबे में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को जंहा रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वाहन से 30 लाख नगदी बरामद किया है। वंही गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया मोड़ के समीप पुलिस ने एक एक्सक्यूवी वाहन से 15 लाख बरामद किया है।
राजधानी राँची के पिठौरिया थाना चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी बिनोद राम, कांके बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल एवं कांके के सीओ की मौजूदगी में चलाये गए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 30 लाख नगद बरामद किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
वंही गिरिडीह में सदर एसडीओ राजेश प्रजापति और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान बेंगाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के फिटकोरिया मोड़ के समीप 15 लाख से भरे बैग के साथ एक एक्सयूीवी वाहन को जब्त किया है। बेंगाबाद पुलिस इस मामले में वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि उक्त एक्सक्यूवी वाहन बोकारो से देवघर जा रहा था।
(गिरिडीह में जब्त वाहन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें