मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

राष्ट्रीय कायस्थवृंद ने वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मनाया शास्त्री व गांधी जयंती

शास्त्री- गांधी जयंती पर वृद्धाश्रम में फल वितरण


https://youtu.be/fZ_kDp9S-Tg



गिरिडीह : कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृंद की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण। 
भारत रत्न कायस्थकुल गौरव देश के द्वितीय प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांघी की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा स्नेहदीप वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण कर दोनों महान विभितियों को श्रधांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के दोनों महान विभितियों के तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कायस्थवृंद की गिरिडीह जिला इकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे महिला पुरुष वृद्धों से उनका हाल चाल जाना और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।


इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कायस्थवृंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी , प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा व प्रदेश प्रभारी शिवेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष एमके वर्मा और सचिव सज्जन कुमार सिन्हा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल गौरव, कुमार राकेश, रंजीत सिन्हा, अभय सिन्हा समेत जिला इकाई के सदस्य व पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें