आज का राशिफल :: 19:: 05 :: 2025, शनिवार
10 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शनिवार शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 1 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने, प्रभु का नाम जपने के लिए यह योग बहुत उत्तम है। सिद्धि योग में जो भी कार्य शुरू किया जाएगा वह सिद्ध होगा अर्थात सफल होगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किए गए कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। रवि योग में जो भी कार्य किए जाए, वे सफल जरूर होते हैं। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।
आज शनिवार है। यह दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। यह दिन बजरंग बली हनुमान जी और भगवान शनिदेव की आराधना का विशेष दिन माना गया है। आज बजरंग बली ओर शनिदेव की पूजा करना न भूलें। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं, इसलिए इस दिन उनका पूजन एवं व्रत करना अत्यंत लाभकारी होता है।
इसके साथ ही, शनिवार का दिन बजरंगबली हनुमान जी की आराधना के लिए भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति करने से शनि ग्रह के प्रभाव से उत्पन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्वयं शनिदेव ने हनुमान जी को यह वचन दिया था कि जो भी उनकी उपासना करेगा, उसे वे कोई कष्ट नहीं देंगे।
आज का पंचांग: 10 मई 2025, दिन : शनिवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : बैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 33 AM, सूर्यास्त : 07: 02 PM
तिथि : त्रयोदशी 05:30 PM तक उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र : चित्रा 03:15 AM तक उपरांत स्वाति
राहुकाल : 08:56 AM से 10: 37 AM तक
चन्द्रमा : कन्या राशि पर 01:42 PM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, बजरंग बली हनुमान जी पूजन दिवस
आज :: 10 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों को आज अपने परिवार में सम्मान मिलेगा। सामाजिक प्रभाव भी बढ़ेगा। आज आपको अपने बच्चे की शादी के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहेंगे और लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सरकारी क्षेत्र से धन मिलने के योग हैं। आज घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। करियर- व्यापार में आय बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपको अपने खचों पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप भविष्य की योजनाओं को लेकर उलझन और चिंता में रहेंगे। आप सांसारिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी भी करेंगे। वाहन के स्ख रखाव और मरम्मत पर पैसा खर्च हो सकता है। आज आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और आप अपने प्रेमी के साथ एक मनोरंजक शाम बिताएंगे। व्यवसायी लोग किसी तकनीकी समस्या और वित्तीय मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। अगर आप पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इसमें सावधानी बरतें वरना परेशानी होगी। आज जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा और हर काम में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया काम या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज कहीं से आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। मातृ पक्ष से भी धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आपके ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज शाम को आप अपने परिवार के साथ किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आज आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। सामाजिक संपर्क और प्रभाव में भी वृद्धि होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे और उन पर धन भी खर्च करेंगे। आज आप वाहन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। यदि निकट संबंधियों से अनबन चल रही है तो वह भी आज सुलझ सकती है। मित्रों से भी आपको सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी, विरोधी भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज अच्छा दिव रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपको अपने साझेदारों से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आप अपने जीवनसाथी
के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी महिला रिश्तेदार से सहयोग और लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी वाणी और चतुराई से भी लाभ मिल सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवहार और वाणी से घर में अपने लिए बेहतर जगह बना पाएंगे और लोग भी आपकी बातों का सम्मान करेंगे। घर में पुराने पेंडिंग कामों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा। सुबह से ही आप घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुट जाएंगे और अपने शौक पूरे करने के लिए भी समय निकालेंगे। आज आप परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल बनाए रखेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा तनाव भी दूर हो जाएगा। प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आपको किसी रिश्तेदार की मदद के लिए भी आगे आना होगा। आज आपको किसी महिला मित्र या रिश्तेदार से लाभ और सहयोग मिलेगा। जो लोग घर बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। आप परिवार और दोस्तों के साथ आनंदपूर्ण पल बिताएँगे और अपने कुछ शौक भी पूरे करेंगे। कल आप कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा की योजना भी बन सकती है।आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास भी कर सकते हैं। व्यापार में आपका अटका हुआ माल निकल सकता है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका कोई सामान खराब हो सकता है परेशानी होगी साथ ही धन भी खर्च करना पडेगा। घर की जरूरतों और व्यवस्थाओं पर भी आपको धन खर्च करना पडेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र या मेहमान से मिलने की योजना बन सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज कुछ लंबित बिल भी निपटाने होंगे, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।आपको सलाह दी जाती है कि कल भारी सामान उठाने से बचें, अन्यथा आपको कमर और कंधे में दर्द हो सकता है। आज आप किसी मित्र या रिश्तेदार से लंबे समय के बाद मिल सकते हैं। आपका धन धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा और आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आपको व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। काम की व्यस्तता के कारण आप थका हुआ भी महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। हालांकि आपको अपनी माता और मातृ पक्ष से लाभ मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपको पिछले समय में किए गए निवेश और मेहनत का भी लाभ मिलेगा। आज बच्चों से सहयोग और खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको भावुक कर देगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷