शनिवार, 10 मई 2025

यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

चतरा (Jharkhand)। झारखण्ड के चतरा-चौपारण मुख्यपथ पर यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चतरा से यात्रियों को लेकर तिलैया जा रही सुधांशु नामक बस चतरा-चौपारण मुख्यपथ पर गंधरिया ईलाके में चालक का बस से संतुलन बिगड़ गयी और बस पेड़ से टकरा गयी। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही चतरा सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त बस में घायल सभी यात्रियों को ईलाज  हेतु  सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस दुर्घटना की जांच करने में जुटी है।


इधर सदर अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की विशेष टीम घायलों की ईलाज करने में जुटी है।  घटना की सूचना पाकर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें