गिरिडीह (Giridih)। केंद्रीय महावीर मंडल समिति की एक आवश्यक बैठक न्यू परिसदन भवन में सम्पन्न हुई। भरत भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में हुईं इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसपी निरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कमिटी का संरक्षक विनय शर्मा को एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया। बता दें कि निवर्तमान संरक्षक रामानंद सिंह के अधिक उम्र हो जाने उनके अस्वस्थ रहने के कारण एवं अध्यक्ष श बाबुल प्रसाद गुप्ता के निधन हो जाने के कारण इन दोनों पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
वहीं कमिटी के अन्य पदाधिकारियों में निर्भय कुमार सिंह को केंद्रीय महासचिव, संदीप गुप्ता और दीपक शर्मा को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार उर्फ डिंपल को कोषाध्यक्ष, अशोक यादव को सचिव, विवेक कुमार गुप्ता उर्फ विक्की मीडिया प्रभारी एवं रंजन कुमार सिन्हा को पत्राचार प्रमुख नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान प्रशासन के द्वारा कमेटी को पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया गया। कहा कि शहर में अखाड़ा संचालन करने में आने वाली सभी परेशानियां को दूर कर सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक ढंग से संचालित हो सके।
बैठक में रंजीत यादव, निरंजन गुप्ता, पवन कंधवे, नरेंद्र सिंह, अशोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।