रविवार, 26 जनवरी 2025

सड़क सुरक्षा माह के तहत हुआ सड़क सुरक्षा क्रिकेट मैच का आयोजन, गिरिडीह पुलिस बना विजेता

गिरिडीह (Giridih)। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्थानीय सर्कस मैदान में सड़क सुरक्षा की बात जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच खोरीमहुआ बनाम गिरिडीह पुलिस के बीच खेला गया। जिसमे गिरिडीह पुलिस मैच के विजेता रहे।

 
इस सड़क सुरक्षा क्रिकेट मैच में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक  डॉ विमल कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी श्रीकांत यशवन्त विस्पुते, ज़िला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, ज़िला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, एमवीआई एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक वाजीद हसन मुख्य रूप से मौजूद थे। 


इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घनाओं को कम करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान मैच देखने पहुंचे दर्शकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। सभी लोगों से सड़क सुरक्षा के तहत बनाए गए नियमों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की गई। हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चलाने की अपील की गई। साथ ही सीट बेल्ट, ड्रिंक ड्राइव, ओवरस्पीड हिट एंड रन गुड समेरिटन आदि के बारे मे भी जानकारी दी गई। वहीं मैच के अंत में सभी खिलाड़ियों ने सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा लिया।

गिरिडीह में पूरे शान से लहराया तिरंगा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया झंडा मैदान में झंडोत्तोलन

गिरिडीह (Giridih)।  देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया हुआ। जहां सूबे के नगर विकास और आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। 
झंडा मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मृति कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक सेवा के कई अधिकारी उपस्थित थे।


झंडोत्तोलन से पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के साथ डीसी और एसपी ने खुली जीप पर सवार हो समारोह स्थल पर परेड का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ समेत कुल 14 अलग-अलग प्लाटून शामिल थे। 
वहीं ध्वजारोहण के बाद झंडा मैदान के मंच से गिरिडीह वासियों को संबोधित करते हुए मंत्री सोनू ने जहां राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं सरकार द्वारा चलायी जा रही जनपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के समारोह में अलग-अलग विभागों की कुल 11 झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों के माध्यम से विभाग अपने क्रिया कलापों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। इन झांकियों में परिवहन विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला।

शारदा कन्या मध्य विद्यालय में आन बान व शान से लहराया तिरंगा,प्रधानाचार्य ने किया झंडोत्तोलन

गिरिडीह (Giridih)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पचम्बा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में आन, बान और शान के साथ तिरंगा लहराया गया। कार्यक्रम में पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।  जिनकी उपस्थिति में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।



इस दौरान विद्यालय के बाल संसद के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकली गई। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय के पठन पाठन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की सराहना किया। 

वहीं मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय की स्थिति को देख बहुत अच्छा लगा। यहां के बच्चे काफी प्रतिभावान हैं और शिक्षक शिक्षिका काफी मेहनती और लग्नशील है। उन्होंने सबों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सबों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया।



कार्यक्रम का संचालन स्वीटी कुमारी एवं तनु प्रिया ने किया। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हंसदा, पूनम कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंदु देवी, संयोजिका सारिका देवी, पूर्व अध्यक्ष सरिता देवी, समिति सदस्य काजल देवी, आशा देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, प्रतिमा देवी, सोनी देवी, सीमा देवी, सोनी देवी, रुकनी देवी, बाल संसद की आयुषी कुमारी, मौसम कुमारी, अर्पिता कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।