मंगलवार, 21 जनवरी 2025

बोलने के बजाय काम कर दिखाने पर अधिक भरोसा करेगी राज्य की अबुआ सरकार : कल्पना सोरेन

गांडेय के ताराटांड में आयोजित जोहार यात्रा में शामिल हुई कल्पना मुर्मू सोरेन

गिरिडीह (Giridih)। राज्य के हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार को जनता ने जिन उम्मीदों के साथ बनाया है। यह सरकार उन उम्मीदों पर खरा उतरेगी। अब बोलने के बजाय काम कर दिखाने पर अधिक भरोसा करेंगी। उक्त बातें गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मंगलवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ताराटांड में आयोजित जोहार यात्रा को सम्बोधित करते हुए कही। उनके साथ सूबे के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी भी मौजूद थे। 


विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन ने क्षेत्र की जनता से माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव में उन्हें पूरे राज्य में प्रचार करना था इसलिए वो क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे सकी। 
वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड में गरीबों की आवाज़ उठाने वाले को केंद्र की सरकार जेल में डाल देती है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से 31 जनवरी का वह काला दिन याद दिलाया जिस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया था और पांच महीने तक जेल में रखा गया। लेकिन जेल से निकल हेमन्त दादा ने सूबे की बेटियों और बहनों को शिक्षित बनाने के मकसद मंईया सम्मान योजना शुरू कर महिलाओं व बहनों को उनका अधिकार दिया। अब उसकी राशि ढाई हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। 


मौके पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अबुआ आवास समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और जनता से सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। सभा को मंत्री हाफिजुल हसन ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व कल्पना मुर्मू सोरेन का हेलीकॉप्टर सभास्थल स्थित मैदान में जैसे ही उतरा। ग्रामीणों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से उतर सभास्थल तक पहुंचने के दौरान ग्रामीणों ने कल्पना सोरेन का फूलों की बारिश कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय, जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, युवा नेता फरदीन इम्तियाज अहमद, बैजू राणा समेत काफी संख्या में झामुमो के गांडेय क्षेत्र व जिला के नेता व कार्यकर्ता के अलावे ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::21 :: 01 :: 2025, मंगलवार

21 जनवरी 2025 : माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। 21 जनवरी  को पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 11 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 21 जनवरी को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 



आज का पंचांग: 21 जनवरी 2025, मंगलवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष,  ऋतु : शिशिर , तिथि : सप्तमी 12:40 PM तक उपरांत अष्टमी, नक्षत्र : चित्रा 11:36 PM तक उपरांत स्वाति, सूर्योदय : 07:13 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 02 PM सायं, राहुकाल : 03:20 PM से 04:41 PM तक, चन्द्रमा: कन्या राशि पर 10:03 AM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।


आज :: 21:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने का रहेगा। व्यापारियों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और परिवार के किसी सदस्य पर अपनी राय थोपने की कोशिश न करें। आपको उनकी इच्छा जानने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। महिला मित्रों से आपको पूरा लाभ मिलेगा।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने का रहेगा। कानूनी मामलों में किसी दूसरे पर निर्भर न रहें, अन्यथा वे आपको धोखा दे सकते हैं। यदि आप किसी काम को लेकर अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई मदद मांगते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आप किसी शारीरिक दर्द से पीड़ित हैं, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बना सकते हैं।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको नई नौकरी मिल सकती है। अगर आप किसी काम में जोखिम लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहने वाला है। आपको ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से दूर रहने की जरूरत है। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छोटा न समझें, अन्यथा बाद में यह बढ़ सकती है। भाई-बहन आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी वाणी और व्यबहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जो युवा वर्ग महत्वपूर्ण काम से बाहर जा रहे हैं, उनके वाहन के अचानक खराब होने से खर्च बढ़ सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों की आज निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। पिता द्वारा दी गई सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आपको धैर्य के साथ किसी पारिवारिक मामले को निपटाने की जरूरत है, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने काम के माध्यम से एक अलग पहचान बनाएंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आपकी तरक्की के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आप अपने शौक के लिए शॉपिंग पर खूब पैसा खर्च करेंगे। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ नया करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। तेज वाहन के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। पठान-पाटन में आप बहुत खुश रहेंगे। आपके घर में किसी पूजा-पाठ की तैयारी हो सकती है। नौकरी लगने के बाद आपके परिवार का कोई सदस्य कहीं बाहर जा सकता है। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी और पैतृक संपत्ति के बंटवारे में चुप रहना ही बेहतर रहेगा।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी से काम लेने वाला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपके काम में पूरा सहयोग देगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। अनावश्यक तनाव से दूर रहने के लिए आपको उचित ध्यान की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर आपके आस-पड़ोस में कहासुनी हो सकती है। राजनीति में काम करने वाले लोग अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी से पैसे उधार लेने से बचें। अपने मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल न लाएं और अगर आपको किसी बात को लेकर कोई तनाव है, तो उससे भी आपको दूर रहने की जरूरत है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आप साझेदारी में कोई व्यापार करने के बारे में सोच सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामकाज में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होगी, क्योंकि आपको एक साथ अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और अपने खान-पान में संतुलित भोजन लें, ताकि आपकी परेशानियां न बढ़ें। आप अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे।

 

कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

सोमवार, 20 जनवरी 2025

हनुमान जी को प्रसन्न करने का साधन है सुंदरकांड का पाठ, आइए जाने इसके लाभ व महत्व

[विशेष ज्योतिषीय आलेख ज्योतिष शास्त्री के मतानुसार]

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी से जुड़ा कोई भी मंत्र या पाठ अन्य किसी भी मंत्र से अधिक शक्तिशाली होता है। हनुमान जी अपने भक्तों को उनकी उपासना के फल में बल और शक्ति प्रदान करते हैं। आज हम विशेष रूप से सुंदरकांड पाठ के महत्व और उससे मिलने वाले लाभ पर बात करेंगे। भक्तों द्वारा हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अमूमन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। हनुमान चालीसा बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को जल्दी याद हो जाता है। लेकिन हनुमान चालीसा के अलावा यदि आप सुंदरकांड पाठ के लाभ जान लेंगे तो इसे रोजाना करना पसंद करेंगे। हिन्दू धर्म की प्रसिद्ध मान्यता के अनुसार सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।


सुंदरकांड अध्याय :~
सुंदरकांड, गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस के सात अध्यायों में से पांचवा अध्याय है। रामचरित मानस के सभी अध्याय भगवान की भक्ति के लिए हैं, लेकिन सुंदरकांड का महत्व अधिक बताया गया है।


सुंदरकांड पाठ का महत्व :~
जहां एक ओर पूर्ण रामचरितमानस में भगवान के गुणों को दर्शाया गया है, उनकी महिमा बताई गई है लेकिन दूसरी ओर रामचरितमानस के सुंदरकांड की कथा सबसे अलग है। इसमें भगवान राम के गुणों की नहीं बल्कि उनके भक्त के गुणों और उसकी विजय की बात बताई गई है।


हनुमान पाठ के लाभ :~
सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त को हनुमान जी बल प्रदान करते हैं। उसके आसपास भी नकारात्मक शक्ति भटक नहीं सकती, इस तरह की शक्ति प्राप्त करता है वह भक्त। यह भी माना जाता है कि जब भक्त का आत्मविश्वास कम हो जाए या जीवन में कोई काम ना बन रहा हो, तो सुंदरकांड का पाठ करने से सभी काम अपने आप ही बनने लगते हैं।


शास्त्रीय मान्यताएं :~
किंतु केवल शास्त्रीय मान्यताओं ने ही नहीं, विज्ञान ने भी सुंदरकांड के पाठ के महत्व को समझाया है। विभिन्न मनोवैज्ञानिकों की राय में सुंदरकांड का पाठ भक्त के आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बढ़ाता है।


सुन्दरकाण्ड पाठ का अर्थ :~
इस पाठ की एक-एक पंक्ति और उससे जुड़ा अर्थ, भक्त को जीवन में कभी ना हार मानने की सीख प्रदान करता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किसी बड़ी परीक्षा में सफल होना हो तो परीक्षा से पहले सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।


सुन्दरकाण्ड पाठ का महत्व :~
यदि संभव हो तो विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यह पाठ उनके भीतर आत्मविश्वास को जगाएगा और उन्हें सफलता के और करीब ले जाएगा।


सफलता के सूत्र :~
आपको शायद मालूम ना हो, लेकिन यदि आप सुंदरकांड के पाठ की पंक्तियों के अर्थ जानेंगे तो आपको यह मालूम होगा कि इसमें जीवन की सफलता के सूत्र भी बताए गए हैं।


सफल जीवन के मंत्र :~
यह सूत्र यदि व्यक्ति अपने जीवन पर अमल कर ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए यह राय दी जाती है कि यदि रामचरित्मानस का पूर्ण पाठ कोई ना कर पाए, तो कम से कम सुंदरकांड का पाठ अवश्य कर लेना चाहिए

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::20 :: 01 :: 2025, सोमवार


20 जनवरी 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार, सोमवार (20 जनवरी 2025) को वृषभ राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है। आज आपका व्यवहार काफी लाभ देने वाला रह सकता है। मिथुन वाले धन की चिंता से बचें। कहीं से आपको खुशखबरी मिल सकती है। मीन वालों की चिंता दूर होने की संभावना है। 2 राशि वालों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। जबकि कुछ राशियों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। 



आज का पंचांग:  20 जनवरी 2025, सोमवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष,  ऋतु : शिशिर , तिथि : षष्ठी  09:58 AM तक उपरांत सप्तमी, नक्षत्र : हस्त 08:30 PM तक उपरांत चित्रा, सूर्योदय : 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 01 PM सायं, राहुकाल : 08:35 AM से 09:55 AM तक, चन्द्रमा: कन्या राशि पर संचार करेगा।




आज :: 20:: 01 :: 2025 का राशिफल



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापारिक कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आपने शेयर बाजार में निवेश किया था, तो उससे भी आपको निराशा होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी की सौम्यता बनाए रखें। मित्र की बातों पर भरोसा करने से बचें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 10



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी में कोई काम करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण काम में कुछ गलतियां कर सकते हैं और आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है, तभी आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके घर पर किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सहकर्मियों से सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 7



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बच्चों से किया वादा पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा है, तो आपको इसमें अपने पिता से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र छात्रवृत्ति से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। बड़ों का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 1


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अनावश्यक कामों के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग किसी अच्छी योजना में पैसा लगा सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच- समझकर निवेश करने की जरूरत है। आपको अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। बहसबाजी से बचने का प्रयास करें।भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 1


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है। आपको बेवजह के किसी झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर न करें, अन्यथा ड्रागड़े बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों को अपने मन की कोई बात बताने का मौका मिल सकता है। परिवार या प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 9


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को अपने आस- पास रहने वाले विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे उनके किसी काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई भी निवेश आपको सोच-समझकर ही करना चाहिए। अगर आपने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया था, तो आपको मिलने की संभावना है। कल अचानक वाहन खराब होने से धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको पूरा ध्यान देना होगा। लक्ष्य पर फोकस रखें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार के मामले में तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ घूमने- फिरने का प्लान बनाएंगे। आप अपनी इच्छा के बारे में परिवार के किसी सदस्य से बात कर सकते हैं। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।व्यापार को लेकर चिंता से बचें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपको अपने किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप अपने किसी दोस्त से काम के सिलसिले में कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 9


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप थोडे चिंतित रहेंगे। किसी कारण से आप तनावग्रस्त रहेंगे। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों की सहमति से ही कोई निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 8



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने शौक और मौज-मस्ती की चीजों पर खूब पैसा खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए भी पैसा निवेश करने की जरूरत है। अपनी बात किसी और को न बताएं। अगर आप कोई जोखिम लेंगे तो आपको उससे नुकसान हो सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ कोई झगड़ा चल रहा है तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी नए काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के योग बन रहे हैं। आपको अपने कुछ पुराने विवाद निपटाने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अगर आपको किसी काम को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी दूर होती नजर आ रही है। बातों को नजरअंदाज करने से बचें। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 3



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और आपके काम में आपका पूरा साथ देगा। अगर आप कोई पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे थे तो उसके लिए भी समय निकालने की कोशिश करेंगे। अगर आपने कोई लोन लिया था तो उसे काफी हद तक चुकाने की कोशिश करेंगे।काम का लोड बिल्कुल भी न लें। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5


 

कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷