गिरिडीह (Giridih)। राज्य के हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार को जनता ने जिन उम्मीदों के साथ बनाया है। यह सरकार उन उम्मीदों पर खरा उतरेगी। अब बोलने के बजाय काम कर दिखाने पर अधिक भरोसा करेंगी। उक्त बातें गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मंगलवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ताराटांड में आयोजित जोहार यात्रा को सम्बोधित करते हुए कही। उनके साथ सूबे के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी भी मौजूद थे।
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन ने क्षेत्र की जनता से माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव में उन्हें पूरे राज्य में प्रचार करना था इसलिए वो क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे सकी।
वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड में गरीबों की आवाज़ उठाने वाले को केंद्र की सरकार जेल में डाल देती है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से 31 जनवरी का वह काला दिन याद दिलाया जिस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया था और पांच महीने तक जेल में रखा गया। लेकिन जेल से निकल हेमन्त दादा ने सूबे की बेटियों और बहनों को शिक्षित बनाने के मकसद मंईया सम्मान योजना शुरू कर महिलाओं व बहनों को उनका अधिकार दिया। अब उसकी राशि ढाई हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।
मौके पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अबुआ आवास समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और जनता से सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। सभा को मंत्री हाफिजुल हसन ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व कल्पना मुर्मू सोरेन का हेलीकॉप्टर सभास्थल स्थित मैदान में जैसे ही उतरा। ग्रामीणों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से उतर सभास्थल तक पहुंचने के दौरान ग्रामीणों ने कल्पना सोरेन का फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय, जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, युवा नेता फरदीन इम्तियाज अहमद, बैजू राणा समेत काफी संख्या में झामुमो के गांडेय क्षेत्र व जिला के नेता व कार्यकर्ता के अलावे ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें