मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत गिरिडीह में निकाली गई जागरूकता रैली

गिरिडीह। 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सीमा कुमारी मिंज ने की।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल थे।


वहीं रैली में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी विद्वान अधिवक्तागण, सभी विद्वान मध्यस्थ, पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, सुनील कुमार के अलावे न्यायालय कर्मी राजेश कुमार, नवनीत कुमार दराद, ताबिश जहूर आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के बाबत प्राभारी सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 दिसम्बर से शुरू हुआ है जो आगामी 16 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। बताया कि इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों व पंचायत में पीएलवी, बालश्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बालश्रम, बाल विवाह, स्पॉन्सरशिप योजना से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जोनल युवा उत्सव में स्कॉलर बीएड कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया गिरिडीह को गौरवांवित

गिरिडीह। हजारीबाग के संत कोलम्बस कॉलेज में  दो दिवसीय जोनल युवा उत्सव 2024 सम्पन्न हुआ। यह युवा उत्सव कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा खेलकूद निदेशालय झारखण्ड सरकार द्वारा संयुक्त से आयोजित था। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो दो पुरस्कारों पर कब्जा जमा न केवल अपने कॉलेज को गौरवांवित किया है, बल्कि गिरिडीह जिला का भी नाम रोशन किया है।



बता दें कि बीते दिनों गिरिडीह में सम्पन्न हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रतिभागियों ने सामुहिक लोकनृत्य व एकल लोक नृत्य तथा सामुहिक लोकगीत व एकल लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जोनल स्तरीय युवा उत्सव के लिये चयनित हुए थे। जहां सबों ने काफी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों व निर्णायकों का मन मोह लिया।


उक्त जोनल स्तरीय युवा उत्सव में एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में स्कॉलर बीएड कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा सुनंदनी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय पुरस्कार हासिल की।

वहीं सामुहिक लोकनृत्य में काजल कुमारी के नेतृत्व में श्रेया सिन्हा, उमा मुर्मु, उषा किरण, सबिता मुर्मु, अरुण कुमार मुर्मू, शीतल हेम्ब्रम, अजय मरीडी और मुन्ना सोरेन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय पुरस्कार पर कब्जा जमा अपने कॉलेज को गौरवांवित करते हुए पुरे गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया। 

कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेता प्रतिभगियों के साथ केक काट एवं मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जता सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामना दिया।



मौके कॉलेज की प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने सभी प्रतिभागियों को केक खिला उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं की अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने एवं जीवन में सफलता हासिल करने का मार्ग प्रशस्त होता है।


प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने युवाओं से ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने और युवाओं के प्रेरणाश्रोत महान् दार्शनिक व आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने की अपील की।