शनिवार, 7 दिसंबर 2024

नगर निगम संवेदक संघ ने किया नगर विकास मंत्री का भव्य स्वागत

गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवर को गिरिडीह आगमन पर  गिरिडीह के नगर निगम संवेदक संघ ने उनका भव्य स्वागत किया।


संघ के सदस्यों  ने इस मौके पर मंत्री को फूल माला पहना उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। मौके पर सुमन राय, जीवन दास, भरत मिश्रा, मंगल सिंह, अमित नारायण देव,  इनाम आलम, राजीव सिंह नीरज साव, रणधीर सिंह, प्रवीण राय, अमित गुप्ता, अफरीदी शेख, मृतुन्जय कुमार, अजय राय, महेन्द्र यादव, कंचन जी, मनीष सिन्हा, विशाल गुप्ता, सूरज साव, गोपाल लोहानी समेत कई संवेदक उपस्थित थे।


मौके पर संवेदक संघ के अध्यक्ष विकाश सिन्हा ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू भैया पहले सिर्फ हमारे विधायक थे। इनके पांच वर्षीय कार्य शैली को देख झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड में इनके कार्य से लाभ हो इसके लिए इनको मंत्री बनाया है। यह हम गिरिडीह वासियों के लिए गर्व की बात है।

मंत्री बनने के बाद गिरिडीह पहुंचे सुदिव्य सोनू का इंडी गठबंधन के नेताओं ने किया भव्य स्वागत


गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार को गिरिडीह आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिला गिरिडीह पहुंचे थे।


रांची से गिरिडीह आने के क्रम में इंडी गठबंधन के नेताओं ने मुफ़्फ़सील थाना क्षेत्र में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंडी गठबंधन के नेताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत किया। 


मौके पर मंत्री सोनू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


वहीं इस दौरान वहां घण्टों पूर्व से इंतज़ार में खड़े इंडी गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर मंत्री सोनू ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।


इसके पूर्व मंत्री सोनू का रांची से गिरिडीह आने के क्रम में बगोदर के हरिहरधाम मन्दिर के समीप बगोदर के झामुमो व इंडी गठबंधन के नेताओं ने डुमरी मोड़ व मधुबन मोड़ तथा पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय के समीप भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।


बिरनी के बलगो में उप स्वास्थ्य केन्द्र का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड के बलगो पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। बिरनी के उप प्रमुख शेखर सुमन, मुखिया कुसुम देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाकिब ज़माल, पंचायत समिति सदस्य अली असगर, उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ प्रिती कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता कर उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। 

इस उद्घाटन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास,उप मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, राजकुमार वर्मा, मिन्हाज आलम, मुनि राणा, सिकंदर मंडल, अनिल पंडित समेत पंचायत के सभी सहिया दीदी एव स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक से मिला क्षेत्रीय संघर्ष समिति संघर्षशील समाज सेवियों का प्रतिनिधि मंडल

गिरिडीह।  क्षेत्रीय संघर्ष समिति संघर्षशील समाज सेवियों का एक प्रतिनिधि मंडल नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रचंड जीत की बधाई दिया।


इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय समेत सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश के जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव के दौरान किये गये वादे को शत प्रतिशत पूर्ण करने की बातें कही। कहा कि गांडेय के पश्चिमी क्षेत्र के पंद्रह पंचायत को मिला कर प्रखंड निर्माण, लेदा मे डिग्री कॉलेज एवं थाना निर्माण कराया जाएगा। 


प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार बर्मा, संघर्षरत क्षेत्रीय संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक सह सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू,  राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, पत्रकार सह राष्ट्रीय महादलित संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार दास, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ के जिला संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद बैजू, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, पूर्व पंसस बसंत वर्मा, सिंदवरिया उपमुखिया डीलचंद प्रसाद बर्मा, प्रख्यात पशु चिकित्सक अनुज कुमार पांडेय शामिल थे।

सरिया कॉलेज में सप्ताह व्यापी दौड़ प्रतियोगिता शुरू

गिरिडीह। फिट इंडिया वीक एवं खेलकूद विभाग द्वारा सरिया कॉलेज में सोमवार से सप्ताह व्यापी दौड़ प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, फिट इंडिया वीक के नोडल ऑफिसर डॉ शिलेश मोहन ने संयुक्त रूप से किया।


फिट इंडिया वीक के नोडल ऑफिसर डॉ शिलेश मोहन ने बताया कि इस सप्ताह व्यापी प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, भाला फेंक और साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगा। कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास के साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास होगा।


प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें लड़कों के 100 एवं 200 मीटर की दौड़ में प्रथम प्रमोद कुमार, द्वितीय परमेश्वर कुमार तथा तृतीय सागर शर्मा रहे। वहीं लड़कियों के 100 मी दौड़ में प्रथम सोनी दिनेश सिंह, द्वितीय सोनाली कुमारी तथा तृतीय स्थान  अनिता कुमारी प्राप्त की।
 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो अरुण कुमार, डॉ आशीष कुमार सिंह, प्रो कार्तिक प्रसाद यादव, प्रो जितेंद्र कुमार आदि ने भूमिका निभाई।

बिहार झारखण्ड की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 8600 किलो जावा महुआ व 350 लीटर अवैध शराब जब्त


भारी मात्रा में अवैध शराब, जावा महुआ एवं शराब बनाने का उपकरण जब्त


गिरिडीह। झारखण्ड एवं बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। यह छापेमारी गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखण्ड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान टीम ने 8 हजार 600 किलो जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध चलाई शराब जब्त किया।



जानकारी के अनुसार झारखण्ड और बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाना के सहयोग से थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के कारीपहाड़ी क्षेत्र के घने जंगल में ड्रोन के मदद से छापामारी की। इस छापामारी दल का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया।



इस दौरान ड्रोन के मदद से कारीपहाड़ी के घने जंगल को स्कैन किया गया, जिसके उपरांत अवैध शराब के अड्डे तक पहुंच अवैध शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एव भट्टी को नष्ट किया गया। वहीं इस दौरान टीम ने 8600 किग्रा जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध चलाई शराब जब्त किया। इस मामले में अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया। 


इस छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन के अलावे बिहार के नवादा जिले के उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के अवर निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोकायनयनपुर, अमित कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी थानसिंहडीह, नीरज कुमार, मध निषेध विभाग नवादा,बिहार के ड्रोन प्रभारी के साथ काफी संख्या मर सशस्त्र बल के जवान  शामिल थे।