सोमवार, 25 अगस्त 2025

उधोगपति से बदसलूकी करने और 20 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने की थाने में शिकायत दर्ज

गिरिडीह (Giridih)। जिले के लौह उधोग के नामचीन उद्योगपति और मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया से बदसूलकी करने और 20 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मोंगिया ने गिरिडीह नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत में मोंगिया ने बताया है कि उन्होंने गिरिडीह सदर अंचल के भंडारीडीह मौजा स्थित खाता संख्या 63, प्लॉट संख्या 386, 388, 389 और 390 पर कुल 9.90 डिसमिल जमीन मकान सहित खरीदी थी। उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मुमताज आलम उर्फ मिस्टर नामक व्यक्ति अपने 5–6 साथियों के साथ लगातार उन पर दबाव बना रहा था और 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

बताया कि इसी क्रम में मुमताज अपने छह सात सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और मकान का ताला तोड़ कर भीतर रखी वस्तुएं निकालने की कोशिश की।विरोध करने पर उन सबों ने मोंगिया से बदसलूकी की और उनके जेब से रखी 10 हजार रुपये नगदी छीन लिया।

शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने मुमताज उर्फ मिस्टर समेत छह अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी है। इधर, इस तरह घटना से शहर के व्यापारियों में गहरी नाराजगी और चिंता व्याप्त है।

किराए की मकान में कमरे के भीतर फंदे से झूलती मिली छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से झूलता मिला। मृतका किरण कुमारी बिरनी थाना क्षेत्र के जनता जरिडीह निवासी बहादूर सिंह की पुत्री थी।

जानकारी के अनुसार किरण गिरिडीह के सिहोडीह में एक किराये के मकान में रह कर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह जब उसकी सहेली ने उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नही मिला। किरण की सहेली को किसी अनहोनी की आशंका होने पर उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी।

किरण की सहेली द्वारा दी गयी सूचना पर काफी लोग वहां जुट गए और उन्होंने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें भी कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस सदल बल वहां पहुंची और दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुई। जहां फंदे से झूलती किरण की लाश मिली।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतका के शव को फंदे से उतार उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मृतका के परिजन भी पहुंचे। लेकिन उन सबों ने भी छात्रा द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इससे अनभिज्ञता जाहिर की हैं। बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होने के बाद भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई ने लगाया प्लेटिनम जयंती वर्ष पर फ्री डेंटल चेकअप कैंप

गिरिडीह(Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की गिरिडीह शाखा इकाई द्वारा धनबाद के राजगंज स्थित एक स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। इस चेकअप कैंप में 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स का डेंटल चेकअप किया गया।

संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का प्लेटिनम जुबली वर्ष है। इस अवसर पर समाजिक दायित्व निर्वाहन करते हुए गिरिडीह शाखा इकाई द्वारा धनबाद के राजगंज स्थित बर्ड्स गार्डन स्कूल में एक डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया।

बताया कि इस चेकअप कैंप में डॉक्टर बीके झा, डॉक्टर सुष्मिता बरनवाल, डॉ मोहित कुमार डॉक्टर एस के तर्वे तथा डॉक्टर सचिन कुमार द्वारा कैडेट्स का दातों का जांच किया गया। कैम्प में पूरे झारखंड से पहुंचे एनसीसी कैडेट्स को डेंटल हाइजीन का उचित सलाह दिया गया।  साथ ही सभी कैडेट्स के बीच निशुल्क मेडिकेटेड टूथपेस्ट और दवाइयों का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्लेटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर मेडिकल कैम्प के पूर्व संघ की ओर से वृक्षारोपण तथा वृद्धा आश्रम में मिठाई पैकेट का वितरण भी किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी के एरिया सीओ समेत अन्य अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन की भूमिका सराहनीय रही। संघ की ओर से सभी को धन्यवाद दिया गया। कैंप में संघ के सचिव धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू व विजय कुमार, उपाध्यक्ष उमा नाथ झा , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार हांसदा आदि मौजूद थे।

आज 25 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 25: 08 :: 2025, सोमवार

25 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार दिन है। आज का दिन शिव पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार आज का दिन शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है क्योंकि कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं। आज का दिन शुभ कार्यों की शुरुआत, संपत्ति खरीद, वाहन क्रय, नए व्यापार आरंभ, पूजा-पाठ, वस्त्र-आभूषण खरीदने के लिए अनुकूल है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन से वराह जयंती है। इस दिन श्रीहरि ने वराह (सुअर) रूप लिया था। वराह भगवान की पूजा करने से मोक्ष प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। ॐ नमो श्रीवराहाय धरण्युद्धारणाय स्वाहा। यह वराह भगवान को प्रसन्न करने के लिए एक शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। मान्यता है इससे तमाम तरह की शत्रु बाधा का नाश होता है।

आज द्वितीया तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जायेगा।  द्वितीया तिथि पर वराह जयंती का पर्व मनाया जाएगा, जो भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह रूप की स्मृति में मनाया जाता है। सोमवार का दिन होने से इस दिन सोमवार व्रत का भी विशेष महत्व है, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किया जाता है।

आज का पंचांग: 25अगस्त 2025, दिन:सोमवार      युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा        मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष         सूर्योदय : 05: 56 AM, सूर्यास्त : 06: 50 PM     तिथि : द्वितीया 12:35 PM तक उपरांत तृतीया       नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 03:49 AM तक उपरांत हस्त   राहुकाल :07:31 PM से 09: 09 PM तक              चन्द्रमा : सिंह राशि पर 08:28 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                          व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, वाराह जयंती

आज :: 25 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आप अपना समय किसी पुराने शौक को दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपको पूरा सहयोग देगा। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 2 है।आज आपको पुरानी कीमती चीज़ों के सौदेबाज़ी से फ़ायदा होगा। आप जल्द ही अपना घर बनवाने या ख़रीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मज़बूत होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से प्रभावित होकर लोग आपका सहयोग करेंगे। घर में कुछ नई चीज़ें ख़रीदने की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। विवाहित जोड़ों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएँ। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज व्यापारियों के लिए धन कमाने के नए रास्ते विकसित होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर ज़्यादा खर्च करने से बचें।

मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज ग्रहों का गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियाँ बना रहा है। घर के कुछ कामों को पूरा करने में आपको पड़ोसियों से मदद मिल सकती है। आपकी प्रगति से आपके विरोधियों को परेशानी हो सकती है। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप प्रेम संबंधों में ज़िद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 11 है। आज जोखिम उठाने वालों को धन लाभ होने की संभावना है। तेल व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करने चाहिए। संपत्ति से जुड़ी कोई भी बात किसी से साझा न करें। आज आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। व्यापार में विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): खुद को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बेकार की बातों पर चर्चा करने से बचें। घर में किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा होने की उम्मीद है। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। कोई भी काम करते समय आपको क्या लाभ होगा और कितनी मेहनत करनी होगी, इन दोनों बातों का ध्यान रखना होगा।

सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। गृहिणियाँ आज घर में कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक हो सकती हैं। आपकी किसी बचपन के दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे सहज और प्रवाहमय बनाए रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जोश की कमी होती है। आज आपका शुभ अंक 9 है। शेयर सट्टे आदि जैसे जोखिम भरे काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अगर महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आधिकारिक कार्यों पर ध्यान बढ़ाने की ज़रूरत है।

कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप परिवार में शुरू होने वाले किसी रोमांचक काम को लेकर काफ़ी उत्साहित रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी आप पर ख़ास ध्यान देगा। आज आपके प्रेम जीवन में मज़बूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ने के बाद आप और भी ऊर्जावान नज़रिए के लिए तैयार हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज धन संबंधी मामलों में जीवनसाथी के साथ मिलकर फ़ैसले लें। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लेन-देन में उदारता बरतें। बीमा, लोन या पॉलिसी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने दम पर जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। हालाँकि आज सब कुछ आपके पक्ष में है, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान रहना होगा। आपको अपने नेतृत्व कौशल दिखाने का मौका मिल सकता है। आज आपका शुभ अंक 4 है। अगर आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटके हुए महसूस करते हैं, तो एक नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आधिकारिक काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में आपके कुछ दुश्मन आपके ख़िलाफ़ कोई नई साज़िश रच सकते हैं, सावधान रहें।

वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। आप जो दूसरों को सिखाते हैं, उसे आपको अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी का कोई राज़ पता चल सकता है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज नियमों की अनदेखी न करें, कड़ी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ कर्ज़ समय पर चुकाकर आपका भरोसा बनाए रखेगा। आपको व्यापार से जुड़ा कोई भी काम किसी पर नहीं छोड़ना चाहिए। कोई नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। दफ़्तर में कोई अपने संपर्कों के ज़रिए आपके काम आसान कर सकता है।

धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपको भाग्य का साथ देगा। निजी स्वार्थ के चलते कोई आपके परिवार में कलह पैदा कर सकता है, सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ रहेंगी। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ़ एकतरफ़ा है। आज आपका शुभ रंग नारंगी है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज का दिन आपको कोई मूल्यवान संपत्ति प्राप्त करने में मदद कर सकता है। अगर आपका काम शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आपको लाभ होगा। आप अपने व्यवसाय के लिए कोई महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने वाले हैं। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर ज़्यादा भरोसा न करें। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।

मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो ज़्यादा सोच-विचार न करें। अगर आपके परिवार या परिचित में कोई बीमार है, तो फ़ोन पर उनका हालचाल ज़रूर लें। पक्षियों को दाना डालना आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। आपके धन में वृद्धि होने की संभावना है। जिन लोगों का व्यापार मंदा चल रहा था, वे प्रगति की राह पर चलेंगे। महत्वपूर्ण बैठकें करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज नौकरीपेशा लोग काफ़ी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे और पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज उत्साही लोगों के साथ रहें, आपकी राशिफल आपको नई चीज़ें आज़माने की सलाह देता है। अगर आपको अपनी माँ की सेवा करने का मौका मिल रहा है, तो उसे हाथ से न जाने दें। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेमपूर्ण पल आएंगे। युवक-युवतियों को प्रेम संबंधों में दूरी का एहसास हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है।आज आपको अपने बजट से बाहर जाकर कुछ नए बदलाव करने की ज़रूरत महसूस होगी। मशीनरी और खाने-पीने से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन समझौते मिलेंगे। कर्ज़ में देरी के कारण कोई संपत्ति हाथ से निकल सकती है। आप अपने काम और योजनाएँ परिवार के कुछ सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : किसी नए व्यवसाय में निवेश से लाभ संभव है। बेकार की अफ़वाहों से दूर रहें तो बेहतर होगा। कुछ लोग जीवन में थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों में न उलझें। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी, संपत्ति की बिक्री या ख़रीद का काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नए विचार लाने का प्रयास करें।

कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

रविवार, 24 अगस्त 2025

आज 24 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 24: 08 :: 2025, रविवार

24 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार दिन है। रविवार काल भैरव को प्रसन्न करने का दिन होता है। ऐसे में इमरती या जलेबी काले कुत्ते को खिलाएं और काल भैरवाष्टक का पाठ करें. इससे कष्ट दूर होते हैं।                          आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन से भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है। शुक्ल पक्ष में हरतालिका तीज, पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, संतान सप्तमी, हल छठ आदि कई मुख्य त्योहार आएंगे। 10 दिन के गणेश उत्सव का शुभारंभ भी होगा।  प्रतिपदा तिथि आज सुबह 11:48 बजे तक रहेगा। उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जायेगी। प्रतिपदा तिथि को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। प्रतिपदा तिथि नए कार्यों की शुरुआत, देव पूजन और व्रत के लिए शुभ मानी जाती है, वहीं द्वितीया तिथि चंद्र दर्शन और पूजन के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दिन चंद्रमा की आराधना करने और शुभ संकल्प लेने से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने और उनके मंत्रों का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।                            प्रतिपदा के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र पर फूल, अक्षत, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें। द्वितीया तिथि में चंद्रमा का दर्शन करें और उन्हें दूध, शहद, चीनी मिश्रित जल का अर्घ्य दें।चंद्र मंत्र का जप करें — “ॐ चन्द्राय नमः”। जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर आदि का दान करें।

आज रविवार है। इस दिन सूर्य देव और चंद्रमा दोनों सिंह राशि में रहेंगे। आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57 AM से 12:49 PM तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 05:14 PM से 06:51 PM तक रहेगा। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है। रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, सूर्य मंत्रों का जाप करना, लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करने से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता और सफलता बढ़ती है। रविवार को व्रत रखने और सूर्य देव की आराधना करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

आज का पंचांग: 24 अगस्त 2025, दिन: रविवार      युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947      ऋतु :  वर्षा      मास        :  भाद्रपद     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष        सूर्योदय : 05: 55 AM, सूर्यास्त : 06: 51 PM     तिथि : प्रतिपदा 11:48 AM तक उपरांत द्वितीया      नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 02:05 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी                                                                राहुकाल :05:14 PM से 06: 51PM तक              चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा                       व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, चंद्र दर्शन

आज :: 24 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से कोई काम पूरा हो सकता है। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। विवाहित लोगों को कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज परिवार में धन की आवश्यकता पड़ सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कोई भी जोखिम लेने से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आप में से कुछ लोग नई संपत्ति खरीदने की संभावना रखते हैं। यह आपके करियर के लिए एक अच्छा सप्ताह रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। ज़रूरी कागज़ात संभाल कर रखने चाहिए। प्यार भरा व्यवहार आपके पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफ़ी है। आज आपको किसी प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। रुका हुआ आय स्रोत फिर से शुरू हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके पेशेवर ऊँचाइयों को छू सकते हैं।

मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज मुफ़्त में कुछ पाने की उम्मीद करना व्यर्थ है। आपके कुछ छिपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैला सकते हैं, सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार हो सकती है। आपका लव पार्टनर आपको मनचाही ख़ुशी दे सकता है। आज आपका शुभ रंग केसरिया है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज धन लाभ के लिए किया गया काम सफल होगा। कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस कर देगा। व्यापार में आपको दोस्तों से मदद मिल सकती है। जब तक आप कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे, तब तक अच्छी चीज़ें होती रहेंगी। घर से दूर रहने वालों का अपनी पसंदीदा जगह पर तबादला हो सकता है।

कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज भविष्य के लिए सामाजिकता बहुत ज़रूरी है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको पड़ोसियों का सहयोग भी मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें साझा करें। आपमें से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज धन प्राप्ति की संभावना है। छोटे उद्योग वालों को बड़ा मुनाफ़ा होगा। संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में आपको कानूनी रास्ता अपनाना पड़ सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो परिवार वालों को तुरंत इसकी जानकारी दें।

सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। खुद को बेकार के कामों से दूर रखें। विवाहित लोग आज परिवार बढ़ाने की बात करेंगे। प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ समय बिताकर खुश रहेंगे। आज अपने इष्टदेव की पूजा अवश्य करें। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ व्यवसाय से जुड़ी कोई भी योजना साझा न करें। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी फाइलें और दस्तावेज़ बहुत संभाल कर रखने चाहिए।

कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। निजी कामों से ज़्यादा व्यावहारिक कामों में आपकी रुचि रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी बुरी संगति छोड़ दें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखना ही बेहतर है। आज आपका शुभ अंक 4 है।आज मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा की भावना को दूर करेगा। आज का दिन व्यापार में उन्नति प्रदान कर सकता है। अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। आप किसी नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं।

तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए रंग बदलने वाला रहेगा। आपको बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को समझना और उनके साथ समय बिताना भी घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक काम से आपको अपने प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज ऑनलाइन शॉपिंग पर ज़्यादा खर्च न करें। किसी ज़रूरी काम को पूरा करने के लिए आपको पैसों की कमी महसूस हो सकती है। फ़ूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का दिन काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। दिन के अंत में खुद को तरोताज़ा करने के लिए कोई आरामदायक गतिविधि ज़रूर करें।

वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आप अपनी सूझबूझ से सारे काम निपटा लेंगे। अपनों को लेकर आपकी सारी ग़लतफ़हमियाँ दूर हो जाएँगी। सिंगल लोगों को पहली नज़र में ही किसी से प्यार हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आज धन से जुड़ा कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से करें। खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। घर में किसी ख़ास व्यक्ति के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें, कोई करीबी आपकी पीठ में छुरा घोंप सकता है। दाम्पत्य जीवन में भावनात्मक निकटता और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अगर कोई ऐसा है जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी, तो आज अपने दिल की बात कहने का दिन है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। आप व्यापार के बिगड़ते हालातों को समझदारी से संभालेंगे। ज़रूरी दस्तावेज़ों की समय पर जाँच कर लें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 11 है। आज धन संबंधी मामले किसी खास तरीके से सुलझ सकते हैं। व्यापारियों को दूसरों की नकल करके सामान जमा करने से बचना चाहिए। करियर को बेहतर बनाने के लिए धन प्राप्त हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा नहीं है कि आप इसे संभाल नहीं सकते।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएँगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ बेहद रोमांटिक और उत्साहपूर्ण पल बिताएँगे। आज आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। वृश्चिक राशि का कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कोई जानकारी दे सकता है। किसी भी तरह का जोखिम न उठाना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से आपको लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ परेशानियों के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। विवाहित लोगों के रिश्ते में नयापन आएगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी है। अगर आप भविष्य के लिए कुछ बचत करना चाहते हैं, तो आपको अनावश्यक खर्च रोकना होगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर दिया गया काम ठीक से पूरा होगा।