समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग 'झारखंड प्रदेश की सर्वाधिक प्रसारित' इस 'वेब न्यूज पोर्टल' को प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित है।
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025
क्लास 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी शिबू सोरेन की जीवनी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
प्राथमिक उपचार एवं फायर फाइटिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
गिरिडीह (Giridih)। अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा रेस्पॉसिबल माइका इनिशिएटिव (RMI) के सहयोग से गिरिडीह के एक होटल में प्राथमिक उपचार एवं फायर फाइटिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर वैसे स्वयंसेवक तैयार करना था जो आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा सकें और उद्योग क्षेत्र में आग लगने की स्थिति से निपटने की बुनियादी समझ विकसित कर सकें।
कार्यक्रम में गिरिडीह, कोडरमा और बिहार के नवादा जिले से लगभग 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में न केवल गाँवों के ग्रामीण स्वयंसेवक बल्कि माइका उद्योग से जुड़े कई प्रतिनिधि भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्राथमिक उपचार की बारीकियों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। प्रशिक्षण में साँप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, गंभीर चोट लगने पर रक्तस्राव रोकने के उपाय, जलने या बेहोशी जैसी आकस्मिक स्थितियों से निपटने की प्रक्रिया और समय रहते चिकित्सक तक पहुँचने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दूसरे भाग में फायर फाइटिंग यानी आग बुझाने और उससे बचाव के उपायों की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
अभिव्यक्ति फाउंडेशन और रेस्पोसिबल माइका इनिशिएटिव का मानना है कि गाँवों में प्रशिक्षित प्राथमिक उपचार स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना ग्रामीण समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के समापन सत्र में 50 ग्रामीण स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार किट प्रदान किया गया। इन किटों में बेसिक दवाइयों, पट्टियों, एंटीसेप्टिक और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी, ताकि स्वयंसेवक अपने गाँव में आकस्मिक घटनाओं पर तुरंत कार्यवाही कर सकें।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
कोर्ट से जमीन का डिग्री होने के बाद भी विपक्ष द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य
काम रुकवाने के लिए विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे 70 वर्षीय वृद्ध
गिरिडीह (Giridih)। धनवार स्थित अपनी जमीन पर विपक्षियों द्वारा जबरन कराये जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए प्रखण्ड व अंचल कार्यालय से जिला मुख्यालय तक का चक्कर लगा रहे है एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रहलाद कुमार।
हैरत की बात यह कि उनकी इस जमीन को न्यायालय में पहले ही डिग्री मिल चुकी है, बावजूद उनके विपक्षियों द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बुजुर्ग प्रहलाद कुमार ने धनवार थाना, खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक एवं गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।
जिले के गावां थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्ष पूर्व उन्होंने धनवार थाना क्षेत्र में खाता नंबर 17 प्लाट नंबर 815 में 14 डिसमिल जमीन खरीदा था। विपक्षियों द्वारा जबरन उनकी खरीदी गई उस जमीन को हड़प लिया गया था। उन्होंने इसे लेकर न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। वर्ष 2006 में कोर्ट ने उन्हें जमीन की डिग्री दी लेकिन दखल नहीं करवाया, जिसे लेकर अभी तक न्यायालय में मामला चल रहा है।
वर्तमान में उनकी उसी भूखंड पर विपक्षियों द्वारा गृह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। लेकिन जब निर्माण कार्य पर पुलिस ने रोक नहीं लगवाया तो उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया लेकिन वहां भी उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। अंततः उन्होंने शुक्रवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव से जनता दरबार में मिलकर न्याय की फरियाद लगाया। साथ ही उन्होंने गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
सरिया में भीषण चोरी : आक्रोशित व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण चोरी की घटना घटित हुई है। चोरों ने इस दौरान नगदी व जेवरात समेत 30 लाख कि संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इस भीषण चोरी की घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं। आक्रोशित लोगों नें सरिया - हजारीबाग रोड़ को जाम कर अविलम्ब मामले की जांच करने और दोषियों को सलाखों के पीछे डालने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।
सरिया थाना क्षेत्र पेठियाटांड निवासी व्यवसायी कैलाश मंडल के घर यह भीषण चोरी की घटना घटित हुई है। गृहस्वामी की माने तो रात में घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों नें घर का ताला तोड़ कर घर मे धावा बोला और 15 लाख रूपये नगदी ओर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा देखा।
अलमारी व बक्से को खुला देख सबों के होश उड़ गए। चोरी की घटना के बाद परिवार की महिला का रो रो कर बुरा हाल था। बहरहाल सरिया थाना की पुलिस मामले की जांच - पड़ताल करने में जुट गई है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में लगातार चोरी,डकैती जैसे अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लगभग चार महीने के अंतराल में यह आठवीं चोरी की घटना क्षेत्र में घटी है। जिस कारण सरिया के व्यवसायियों, आम जनमानस में खासा आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने रांची-दुमका सड़क मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने जहां भुक्तभोगी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं उन्होंने प्रशासन इस मामले को जल्द से जल्द उदभेदन करने और क्षेत्र में शांति कायम रहे इस दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
आज 22 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल
आज का राशिफल :: 22: 08 :: 2025, शुक्रवार
22 अगस्त 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार दिन है। चतुर्दशी तिथि 11:56 AM तक रहेगा उसके उपरांत अमावस्या तिथि लग जायेगी। नक्षत्र आश्लेषा 12:16 AM तक उपरांत मघा , वरीयान योग 02:35 PM तक, उसके बाद परिघ योग,करण शकुनि 11:56 AM तक, बाद चतुष्पद 11:42 PM तक, बाद नाग है।।
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 12:16 AM तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त 11:58AM से 12:50 PM तक रहेगा। आज पिठोरी अमावस्या और दर्श अमावस्या है। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी को कमल के फूल, चावल और सफेद वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना और देवी लक्ष्मी की आराधना करने से शुक्र ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र, चावल और दही का दान करना लाभदायक होता है।
पिठोरी अमावस्या - पिठोरी अमावस्या पितरों को समर्पित है। इस दिन महिलाएं 64 योगिनियों की आटे से प्रतिमा बनाकर उनकी विशेष पूजा करती हैं। मान्यता है इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही संतान, पति को लंबी आयु के वरदान मिलता है। पिठोरी अमावस्या के दिन मिट्टी का एक खाली घड़ा लें और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें। मान्यता है इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती है। बिजनेस तरक्की करता है। पिठोरी अमावस्या के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल मिले पानी से स्नान करें और घर के मंदिर में दीपक जलाएं। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और पितरों के लिए तर्पण और दान करें। भगवान विष्णु और महादेव की विधि अनुसार पूजा करें और उन्हें फल, फूल, और अन्य प्रसाद चढ़ाएं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
दर्श अमावस्या व्रत - दर्श अमावस्या की पूजा और उपवास करने से भगवान शिव और चंद्र देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जो शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवारजनों को आशीर्वाद देते हैं, इसलिए पितरों के लिए प्रार्थना और तर्पण किया जाता है। यह तिथि पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को दान-दक्षिणा देना और ब्राह्मणों को भोजन कराना फलदायी माना जाता है। मीठे में खीर का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
आज का पंचांग: 22अगस्त 2025, दिन: शुक्रवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 54 AM, सूर्यास्त : 06: 53 PM तिथि : चतुर्दशी 11:56 AM तक उपरांत अमावस्या नक्षत्र : आश्लेषा 12:16 AM तक उपरांत मघा राहुकाल :10:46 AM से 12: 24 PM तक चन्द्रमा : कर्क राशि पर 12:16 AM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या व्रत
आज :: 22 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। लोगों की बातों को समझते हुए आगे बढ़ें। किसी ख़ास प्रदर्शनी में हिस्सा लेने से आपको कोई बड़ा ख़िताब मिल सकता है। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। आज आपको अपने माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। आप कुछ लंबित बिल चुका पाएंगे और तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को पुरानी ज़मीन से अच्छा-खासा धन मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम के लिए आज का दिन शुभ है। विदेश में काम मिलने का अवसर आपको फ़ायदेमंद लग सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने बच्चे को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दें। आपको अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई महंगी चीज़ ख़रीदने की योजना बना सकते हैं। आप किसी महिला की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर से जुड़ी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर के अनुकूल माहौल के कारण आप सुकून महसूस करेंगे। अचानक हुई मुलाकात अंत में उम्मीद से कहीं ज़्यादा अच्छी हो सकती है। पार्टनर के दिमागी खेल का शिकार न बनें। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर अच्छा मुनाफ़ा कमाएँगे। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने का अच्छा अवसर है, इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज अपने व्यक्तित्व को निखारने में समय लगाएँ। आपके द्वारा लिए गए कुछ फ़ैसले फिलहाल परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। ससुराल पक्ष के लोगों के घरेलू जीवन में दखलअंदाज़ी से आप परेशान हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 4 है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपका साहस आपको विजयी बनाएगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ माँगें रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने प्रिय की तारीफ़ में कविताएँ लिख सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित होगा। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 3 है।आज व्यापार में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। कोई आसान खर्च आर्थिक मोर्चे पर चिंता का कारण बन सकता है। खुदरा विक्रेताओं को उत्पाद में विविधता लाने की ज़रूरत है। आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित कर पाएँगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के साथ राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। काम पूरा करने के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा, शॉर्टकट से बचें। अविवाहित लोगों को प्रेम साथी मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे परिवार के सदस्यों की शिकायत कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज का दिन धन के मामले में सफलता का दिन है। आज का दिन आपके लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने का दिन साबित हो सकता है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रोफ़ाइल के आधार पर आपको बड़े अवसर मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद करने के बारे में सोच-समझकर फैसला लें।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी भी बात को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। विवाहित लोग अपने रिश्ते में नयापन देखेंगे और जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज काम की अधिकता रहेगी। आप बड़े काम में जोखिम उठाने को तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज़्यादा खर्च न करें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीरता दिखानी होगी।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आप अपने घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम के कारण आपकी व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। विवाहित लोगों को कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका देंगे। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे अलग होने की कोशिश कर सकता है। व्यापार या नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय दूसरों पर निर्भर न रहें।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी करीबी की बुरी आदतों के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। भगवान शिव की पूजा के बाद कुछ मीठा अवश्य दान करें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज धन लाभ की स्थिति बन रही है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यावसायिक पक्षों के साथ संबंध मजबूत करें। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति पूरी ज़िम्मेदारी दिखानी चाहिए।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। मकान या फ्लैट के मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती के संकेत हैं। जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलकर आपका दिल पिघल जाएगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। अगर आज आपके मन में किसी गलत तरीके से धन प्राप्ति का विचार आ रहा है, तो उसे मन से निकाल दें तो आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। नए काम और नए व्यावसायिक सौदे सामने आ सकते हैं। मशीनरी फ़ैक्टरी से जुड़े व्यवसाय को बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोग किसी नई गतिविधि में हिस्सा लेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। खुद को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। देवी माँ की आराधना करें, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। व्यापारियों की पुरानी चिंताएँ दूर होती दिख रही हैं और वे अपना स्टॉक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज नौकरी में आपके पास काम का बोझ ज़्यादा हो सकता है, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपका भाग्य आपको कुछ शक्तिशाली ऊर्जा दे रहा है। आज आप घर के लिए कुछ नया भी खरीद सकते हैं। समाज और नज़दीकी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, वरना लोग फ़ायदा उठा सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श है। आज आपका शुभ अंक 8 है। घरेलू ख़र्चे बढ़ेंगे, इसलिए बजट बनाकर चलना फ़ायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अपनी वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊँचाइयों को छू सकते हैं।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
बर्तमान दौर में पत्रकारिता में चाटुकारिता ने अपना पैर जमा लिया है। जिसका खामियाजा विशुद्ध रूप से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुडी खबरों को उकेरने वाले कलमकारों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समय में विकल्प की तलास शुरू होती है ताकि सामाजिक सरोकार को स्थान मिले और समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उनकी बातें भी सही माध्यम से उन तक पहुंच सके जंहा से उन्हें न्याय की आस है।
उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस ब्लॉग का सृजन किया गया है ताकि आम जन मानस हतास व निराश न हों। उनकी बातें इसके माध्यम से सदन पटल पर लायी जायेगी और उन्हें उनका वाजिब हक और लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जायेग।
मै राजेश झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिला का निवासी हूँ। मै वर्ष 1982 से रंगकर्म और वर्ष 1991 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ।
मैने पत्रकारिता के साथ रंगकर्म को भी भरपूर योगदान दिया। मेरे द्वारा लिखित व निर्देशित कई नाटक विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई है। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मै पुरस्कृत भी हुआ हूँ। फिलवक्त मै फ़िल्म के क्षेत्र से भी जुड़ा हूँ। मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म "प्लेटफार्म नम्बर-2" बीते 1जून 2018 को प्रदर्शित हुई है। जिसमे मैने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा किया है।
सम्पर्क सूत्र: patrakarrajesh@gmail.com व्हाट्सऐप- 9431366404
गुरुवार, 21 अगस्त 2025
आज 21 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल
आज का राशिफल :: 21: 08 :: 2025, गुरुवार
21 अगस्त 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं। पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है। इसके साथ ही आज गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि जैसे कई योग भी बन रहे हैं। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होता है। आज गुरूवार का दिन है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि है। ये व्रत सुखी दांपत्य जीवन, संतान, धन प्राप्ति और अच्छे जीवनसाथी से शादी करने की इच्छा को पूर्ण करने वाला माना जाता है। भादो की मासिक शिवरात्रि पर गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें और फिर इसे धारण कर सकते हैं, इससे पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बढ़ती है।आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:58 AM से 12:50 PM तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 02:02 PM से 03:39 PM तक रहेगा। आज पर्यूषण पर्वारम्भ और मासिक शिवरात्रि है। साथ ही वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति और विष्णु की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, हल्दी और पीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। गुरुवार को विष्णु मंत्रों का जाप करना, बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फल का दान करना लाभदायक होता है।
धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
मासिक शिवरात्रि - मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव को जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मासिक शिवरात्रि के उपायों में शिव मंत्रों का जाप करना, रुद्राष्टक का पाठ करना और भगवान शिव की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन विशेष रूप से व्रत रखना, भगवान शिव की पूजा करना और गरीबों को दान करना लाभदायक होता है।
आज का पंचांग: 21अगस्त 2025, दिन: गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 53 AM, सूर्यास्त : 06: 54 PM तिथि : त्रयोदशी 12:45 PM तक उपरांत चतुर्दशी नक्षत्र : पुष्य 12:08 AM तक उपरांत आश्लेषा राहुकाल :02:02 PM से 03:39 PM तक चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, मासिक शिवरात्रि, चित्रगुप्तवार
आज :: 21 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार के सभी सदस्यों का अपने काम के प्रति समर्पण आपकी ज़िम्मेदारियों को कम करेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपका शुभ रंग सफ़ेद है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और नए सौदे भी आगे बढ़ेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। आप पारिवारिक व्यवसाय में प्रवेश करने वाले हैं। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : इस समय भाग्य और ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में है। परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य होने के योग हैं। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रेम साथी से मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज धन के मामले में सफलता का दिन है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे व्यवसायी आज मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रोफ़ाइल के आधार पर आपको बड़े अवसर मिलने की संभावना है।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। पति-पत्नी आपसी सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ बनाएंगे। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम में भावनाएँ प्रबल रहेंगी। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज धन के मामले में कुछ अच्छे अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आप कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभ होगा।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आपको उन लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए जिन्होंने जाने-अनजाने आपको ठेस पहुँचाई है। आप किसी ग़लतफ़हमी का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई फ़ायदेमंद बात कहेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महँगा तोहफ़ा दे सकती है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आप भविष्य के लिए धन संबंधी योजनाएँ बना सकते हैं। अगर आज आपको धार्मिक कार्यों में दान करने का अवसर मिले, तो अवश्य दान करें। आज व्यापार में हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखें। रोज़गार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे वे प्रसन्न होंगे।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ उम्मीदें होंगी। आप किसी के साथ मनमुटाव खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज़ से एक रोमांचक दिन की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से दिन काफ़ी बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आज आप किसी से फ़ोन पर किसी बिज़नेस डील के लिए बात करेंगे। युवा वर्ग प्रेम-प्रसंग में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें। सरकारी कर्मचारियों को अचानक कहीं ड्यूटी करने का आदेश मिल सकता है।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। आज शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने पर आपका जीवनसाथी आप पर प्यार की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपका अच्छे दोस्त की तरह ख्याल रखेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको धन प्राप्ति के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यानी आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही अधिक फल मिलेगा। यदि व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की ज़िम्मेदारियों के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आप अपना कुछ धन दान-पुण्य में भी खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे कुछ माँग सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। विवाहित जोड़ों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज सरकारी क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार को नई गति देने के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम से विश्वासघात का डर है, सावधान रहें।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए प्रगति से भरा रहेगा। खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से न केवल आप फिट रहेंगे, बल्कि मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी। नवविवाहित जोड़े कुछ समय के लिए एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में किसी कमी को दूर करने की कोशिश करते नज़र आएंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आमदनी से ज़्यादा पैसा खर्च करने से आर्थिक तंगी आ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी के लिए कोई गैरकानूनी काम कर सकते हैं।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। बच्चे के पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नया व्यंजन सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने के बारे में सोचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रेमी से मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे। आज भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएँ, आपकी मनोकामनाएँ जल्द पूरी होंगी। आज आपका शुभ अंक 7 है। अगर आज आप दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे, तो लाभ की स्थिति बन सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़े बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। इस समय व्यापार में जो चल रहा है, उस पर ध्यान केंद्रित करें। संपत्ति के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान हैं।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी के लिए बाज़ार जा सकती हैं। परिवार के सभी सदस्य घर के कामों में एक-दूसरे की मदद करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो थोड़ा समय निकालकर उनके साथ लंबी बातचीत करें, इसकी आपको दोनों को ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता रहेगी। आज आपका शुभ रंग सफ़ेद है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज ग्रहों की स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। आपका कोई करीबी ज़रूरत के समय हमेशा तैयार रहेगा। किसी करीबी के प्रति अच्छी भावनाएँ जागृत होंगी। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज प्रेमी के साथ विवाह के मामले को लेकर अनबन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आप आर्थिक रूप से बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें नए सौदे मिल सकते हैं। कर्ज़ चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। पिता का सहयोग आपको अपने करियर में सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोग अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने की संभावना है। आज पुराना पैसा अच्छी ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ के बेहतर अवसर बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन से संबंधित व्यवसाय में आपको कोई बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की मेहनत से न घबराएँ।