शनिवार, 16 अगस्त 2025

25 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने गिरिडीह के 33 सदस्यीय टीम कोडरमा रवना

गिरिडीह (Giridih)। 16 और 17 अगस्त को कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर और 11वीं कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह के 33 सदस्यीय टीम शनिवार को कोडरमा रवाना हुई। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि टीम में 30 खिलाड़ी और 2 कोच और 1 मैनेजर शामिल है। कहा कि टीम में शामिल सभी 33 लोग आज न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हुए।


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है और इस प्रतियोगिता में ही स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।


गिरिडीह टीम में 22 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ी के साथ कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय शामिल है।वहीं सीनियर खिलाड़ियों में नितिन, कृतिका बर्मन, कोमल गोंड, साक्षी कुमारी, अंजुम आरा, उदय कुमार, प्रिंस राज और नयन भट्टाचार्य शामिल हैं। जबकि कैडेट वर्ग में तनिषा आर्या, विकाश कुमार राय, राहुल कुमार राय, बेबी रावी, आरुष कुमार मंडल,आदित्या राज,अजय कुमार,नितेश कुमार मंडल, विक्की कुमार मंडल,गौतम कुमार, दीपांशु वर्मा,आनंद कुमार, मोहित कुमार, सुशांत मोदी, प्रियोंम मन्ना,आसिफ शफीक, रौनक राय,आयुष दास, खुशी कुमारी, आर्यन राजकुमार शामिल है।


श्री स्वर्णकार ने बताया कि अब तक कि सभी प्रतियोगिताओं में गिरिडीह टीम के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वाश जताया कि इस बार भी गिरिडीह के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड टीम में अपना स्थान पक्का करेंगे।


गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा राहुल बर्मन, पंकज कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, मनोहर बर्मा, तपन भट्टाचार्य, पार्थो मन्ना, मुस्कान, अफरोज एवं अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को कोडरमा के लिए रवाना किया। सबों ने खिलाड़ियों से पदक जीतने में कामयाब होने की शुभकामनाएं दी है।



महेशलुंडी पंचायत में हर्षौल्लास मनाया गया आजादी का जश्न, शामिल हुए बीडीओ गणेश रजक

गिरिडीह(Giridih)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेशलुण्डी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने पंचायत सचिवालय भवन में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह गणेश रजक उपस्थित हुए।


समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि हमारे पंचायत के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत हो रहा है ग्रामीणों को सुलभ रूप से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिल रहा है।


प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश कुमार रजक सभा को संबोधित करते हुए पंचायत को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और दसवीं में उत्तम परिणाम लाने वाले बच्चों को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव को बचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवलजीत शर्मा उर्फ रॉकी नवल और मनोज कुमार दास को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।


इस मौके पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चल रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र के उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए केंद्र को 25000/–रुपया बतौर सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में भोला प्रसाद ठाकुर, सूरेश प्रसाद मंडल, बासूदेव दास, राहुल कुमार साव, जगदीश दास, जगत पासवान, जफरली अली, संजर ठाकुर, लखन ठाकुर, गोविंद दास, शंकर मंडल, राजेंद्र साव, अनिल ठाकुर,सागर कुमार ,नेहा गुप्ता, रुनझुन देवी, मो अली,नजमुद्दीन अंसारी, उप मुखिया रमेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के सौरव कुमार उपस्थित थे।


दसवी में बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यार्थी

1) नेहा कुमारी (पिता- नरेश कांदू), 91% अंक

2) सलोनी कुमारी (पिता- सुनील रवानी), 86.4% अंक

3) स्नेहा कुमारी (पिता- योगेन्द्र कुमार साव), 85.4% अंक

4) रिया कुमारी (पिता- स्वर्गीय मनोज रविदास), 83.2% अंक

5) राजा कुमार साहू (पिता- दशरथ साव), 82.4% अंक

6) नंदनी कुमारी (पिता- स्वर्गीय मनोज रविदास), SSC GD में लिखित परीक्षा निकालने के लिए

प्रकृति संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

7) नवलजीत शर्मा उर्फ रॉकी नवल

8) मनोज कुमार दास शामिल थे।