मंगलवार, 13 मई 2025

आज 13 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 13: 05 :: 2025, मंगलवार

13 मई 2025 : आज से ज्येष्ठ महीने का आरंभ होगा।आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा।  
ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व : ज्येष्ठ माह में श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐसे में इस महीने में बजरंगबली की पूजा करने का विशेष महत्व है, इससे रोग-दोष दूर होते हैं। ज्येष्ठ माह में तीर्थ जाना शुभ माना जाता है। इस माह के सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चंद्र दोष दूर करता है 
क्या करें: ज्येष्ठ माह में तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं और लाल चुनरी अर्पित करे। फिर आप देसी घी जलाकर आरती करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो ज्येष्ठ माह में तुलसी के पौधा को गंगाजल से धो लीजिए,इसके बाद जड़ को पीले कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर बांध सकते हैं। सोमवार को किया ये उपाय जीवन में बरकत लाता है।
क्या न करें: जेठ मास में हल्का व सादा भोजन ग्रहण करें, मसालेदार भोजन का सेवन न करें।




आज का पंचांग: 13 मई 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : ज्येष्ठ     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 32 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM
तिथि : प्रतिपदा तिथि 12:36 AM तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र :  विशाखा 09:09 AM तक उपरांत अनुराधा 
राहुकाल : 03:41 PM से 05:22 PM तक
चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, नारद जयंती

 
आज :: 13 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप ईश्वर की आराधना में अधिक रुचि लेंगे। असफलता से टूटने की बजाय आपको इसे चुनौती के रूप में लेवा होगा। बच्चे घर के कामों में मां की मदद करेंगे, जिससे मां उनसे खुश रहेंगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आपको अपने लब पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। बिजनेस/नौकरीः आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभ की स्थिति में रहेंगे। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप न करने दें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोग काफी खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 9 है। बिजनेस/जॉबः आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ वए बदलाव आएंगे, जिनका आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपको अहम भूमिका निभावी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही जगह बदलने के योग बन रहे हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। आज अगर आप सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करते हैं तो परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, सावधान रहें। किसी की सलाह को बहुत सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। बिजनेस/जॉयः आज आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। थोक का व्यापार करने वाले लोगों की बिक्री ज्यादा हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, मित्रों के साथ मिलकर कोई बया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय देकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज संतान सुख मिलने के योग हैं। विरोधियों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। आपमें से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा-मोटा आयोजन होने के संकेत हैं। आपका प्रियतम आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। आज आपका शुभ दिन पीला है। आज आपका शुभ अंक 5 है। व्यवसाय /नौकरीः खचों में वृद्धि के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी से साझा व
करें। किसी भी कार्य में पक्के बिल के माध्यम से ही लेन-देन करें। युवा वर्ग प्रबंधन को मजबूत बनाए रखें। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है, सावधान रहें। 



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। जीवन साथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। कुछ लोग आपस में अपनी पुरानी यादों पर चर्चा करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ छोटी-मोटी समस्या का समाधान करना पड सकता है। आज आपका लकी नंबर 7 है। बिजनेस/वौकरीः आज पैसों से जुड़े मामलों में जीवनसाथी के साथ मिलकर फैसले लें। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदारता बरतें। कारोबारियों को आज कोई नया निवेशक मिल सकता है। आप अपने दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए रंग बदलने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को समझना और उनके साथ समय बिताना भी घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक कार्य के चलते आपको अपने जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में विकटता आएगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। व्यवसाय/नौकरी: आज अचानक आपके दिमाग में कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगा। व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कमी व आने दें। कमीशन बीमा संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप सभी मामलों में शांति से सोचेंगे। जो आपकी मदद करना चाहे, उससे नाराज़ न हो। पति-पत्नी के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। प्रेम जीवन में आप अपना दिन अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। बिजनेस/नौकरीः दिन के अंत में आपको कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी। परिवार में किसी युवा व्यक्ति की नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का विवाद न हो तो ही आपके लिए शुभरहेगा। अपने साथी की सभी गलतियों को नजरअंदाज करें। आज आपका लकी नंबर 2 है। बिजनेस/नौकरीः आज आपको गुप्त तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी निर्णय स्वयं ही लें। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए स्खना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अपनी हथेली पर बहुत कुछ गणना करना उपयोगी हो सकता है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभरहने वाला है। अपनी गलतियों को किसी और को न बताएं तो बेहतर होगा। झूठ बोलकर आप कई चीजों में फंस सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करके आप अच्छा महसूस करेंगे। आज हवा में रोमांस है और अगर आप अविवाहित हैं, तो अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 8 है। व्यवसाय/नौकरीः आज धन संबंधी कार्य
प्रभावित हो सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों से अपनी संपत्ति संबंधी बातें साझा करने से बचें, ईर्ष्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में देरी नहीं करनी चाहिए। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में नयापन लाने की जरूरत होगी।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका ध्यान मौज-मस्ती और आनंद पर अधिक रहेगा। वया वाहन खरीदने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करवा चाहिए। जीवनसाथी से आपको कोई कीमती उपहार मिल सकता है। प्रेम के मामले में आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। व्यवसाय/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर का कोई सामान जिसे आप बेचना चाहते हैं, उसकी अच्छी कीमत मिल सकती है। सोने में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। काम से बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जा देने में मदद करेगा। अगर छात्र किसी कोर्स में एडमिश्रव लेना चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको जरूरत पड़े तो अपनों की मदद लेने में संकोच न करें। आज आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम का आयोजन करना चाहिए। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की गंगा बह सकती है। आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और हो सके तो उनकी पूजा भी करें। आज आपका लकी नंबर 9 है। बिजनेस/नौकरीः आज पैसों से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। आज आपको पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई भी अनैतिक काम करने से दूर रहना चाहिए। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें। आज घर के कुछ महत्वपूर्ण काम अगले दिन के लिए डाले जा सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन आदर्श है। विवाहित राशियों को अपने बीच का जुनून याद आएगा। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका लकी नंबर 4 है। बिजनेस/नौकरीः आज धन लाभ के लिए अच्छी स्थिति है। बिजनेस में अभी जो चल रहा है, उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी परीक्षा में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




सोमवार, 12 मई 2025

होटल के कमरे में फंदे से झूलती मिली युवती की लाश, पुलिस एक युवती समेत तीन को हिरासत में ले कर रही जांच

जमशेदपुर (Jharkhand)।  जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से सोमवार सुबह एक युवती का शव फंदे से झूलता बरामद हुआ है। होटल के कमरे से युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना साकची थाना के आमबागान स्थित होटल ईआई डोराडो की है। होटल के कमरा नंबर 506 में युवती का शव पंखे से लटका मिला है। 


मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी रुखसार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद की है। वहीं इस मामले में साकची पुलिस ने दो युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात राजेन्द्र नगर, साकची निवासी ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार, ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो निवासी दीपा दीप और आजाद बस्ती निवासी रुखसार होटल के कमरा नंबर 504 और 506 किराए पर लिए थे। पूरी रात इन लोगों ने शराब पार्टी की। सुबह रुखसार का शव मिला। 


दीपा दीप ने पुलिस को बताया कि उसकी रुखसार से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और उसी ने उसे यहां बुलाया था। फिलहाल ऋतुराज, पंकज और दीपा दीप पुलिस हिरासत में हैं। होटल के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साकची पुलिस के अनुसार अभी जांच जारी है, इस लिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बेटी की कन्यादान कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

गिरिडीह (Giridih)। अपनी बेटी की कन्या दान कर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक पिता देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा मिस्त्री टोला निवासी अवधकिशोर राणा (45 वर्ष) था।


घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अवधकिशोर राणा की बेटी पिंकी कुमारी की शादी जमुआ प्रखंड के पोबी गांव में काढ़उ रस्म से हुई थी।  बेटी की शादी में भाग लेने अवधकिशोर राणा अपने रिश्तेदारों के साथ पोबी गांव गया हुआ था। रात भर शादी की रश्म चलती रही। उसने काफी खुशी मन से अपनी बेटी की कन्यादान किया। शादी संपन्न होने के बाद वह दूसरे दिन अपने पल्सर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नेकपुरा गांव के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में अवधकिशोर राणा गंभीर रूप से घायल हो बेहोशी हो गये। आनन फानन में उन्हें जलखरियोडीह स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अपनी बेटी की शादी करवाकर लौट रहे पिता की हुई आकस्मिक मौत से देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा मिस्त्री टोला के साथ साथ जमुआ के पोबी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनों ही घरों में शादी की खुशी मातम में बदल गयी। 



अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, बाइक चालक की मौत, एक गम्भीर

गिरिडीह(Giridih)। जिले के जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के सनुसार भेलवघाटी थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव निवासी सोमरा बेसरा का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश बेसरा पैशन प्रो बाइक संख्या JH10BB 3427  पर अपने दोस्त बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बैजुबांक कुर्री गांव निवासी सोनुराज किस्कू के साथ रविवार की रात कहीं जा रहा था। ज्योंही उनकी बाइक देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के समीप पहुंची एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


घटना में बाइक चालक युवक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त सोनुराज गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना देवरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा, एसआई रामपुकार सिंह सदल बल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सारी वस्तु स्थिति से अवगत हो एम्बुलेंस बुलवा घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। 


वही मृतक युवक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में लेकर थाने चली गयी। वहीं सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

ड्राइवर की झपकी ने ले ली दो की जान, शादी समारोह से लौट रही बाराती वाहन पेड़ से टकराई

दो की मौत, पांच घायल, चार की स्थिति नाजुक, रेफर 

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह में सोमवार अहले सुबह एक बाराती वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही दो की मौत हो गयी। जबकि हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिनमे चार की स्थिति नाजुक बतायी जाती है। घटना के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ पर जोड़ा पहाड़ी के पास की है।


मृतकों में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो निवासी 36 वर्षीय संतोष कुमार वर्मा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पालमो निवासी विनोद दास शामिल हैं। जबकि घायलों में कुम्हरलालो निवासी 44 वर्षीय खीरू वर्मा, 40 वर्षीय पप्पू वर्मा, 45 वर्षीय बबलू वर्मा, 40 वर्षीय प्रदीप वर्मा एवं 20 वर्षीय सोनू कुमार शामिल हैं।



घटना के बाबत बताया जा रहा है कि रविवार की रात पीरटांड थाना क्षेत्र के कुम्हारलालो से गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव बारात गई थी। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद सोमवार अहले सुबह लगभग चार बजे बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के  बदडीहा से जैसे ही वाहन आगे बढ़ी जोड़ापहाड़ी के समीप बोलेरो चालक को झपकी आ गयी और वाहन पेड़ से जा टकरायी। घटना में वाहन चालक और वाहन पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।


घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है।


घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की छानबीन करने में जुटी है। वहीं घटना के बाद शादी की ख़ुशी मातम में पसर गयी, वंही अस्पताल में परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया।


नहीं रहे इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव

भारतीय पत्रकारिता जगत ने आज खो दिया अपना एक स्तंभ 


लखनऊ (Uttar Pradesh)। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे साँस संबंधी तकलीफ़ के कारण आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।


डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा।


उनका पार्थिव शरीर 703, पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट, निकट कांग्रेस कार्यालय, मॉल एवेन्यू, लखनऊ में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह वज्राघात सहने की शक्ति दे। ॐ शांति🙏