21 अप्रैल 2025 : आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। 21 अप्रैल को रात 11 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। 21 अप्रैल को कालाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को श्री शीतलाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।
आज का पंचांग: 21 अप्रैल 2025, दिन : सोमवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : बसंत
महीना : बैशाख पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 50 AM, सूर्यास्त : 06: 50 PM
तिथि : अष्टमी 06:59 PM तक उपरांत नवमी
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 12:37 PM तक उपरांत श्रवण
राहुकाल : 07:40 AM से 09:15 AMतक
चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, श्री शीतलाष्टमी व्रत
आज :: 21 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके घर में किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। आपको किसी से भी गुस्से में बात करने से बचना चाहिए। अगर आपको लोगों की मदद करने के अवसर मिलते हैं, तो वा व कहें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज की शाम दांपत्य जीवन में रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक
7 है।।आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, वे व्यापार में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। करियर की बात करें तो अभी आप इतने आश्वस्त नहीं हैं। आप करियर की राह बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। दूसरे विकल्पों की तलाश शुरू करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज अपनी इच्छाओं पर ध्यान दें और फिर लक्ष्य निर्धारित करें। आप घर में नवीनीकरण और सजावट से जुड़े बदलाव करेंगे। किसी करीबी की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। चौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारणवश अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। लोगों से संबंध बेहतर करते समय आपको अपनी खुशी के बारे में भी सोचना होगा। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई डिश बनाना सीखेंगी। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखा गया रिलेशनशिप से जुड़ा प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आप भविष्य के निवेश की योजना बना सकते हैं। किसी बुद्धिमान तुला राशि वाले से वित्तीय सलाह लें। पैतृक व्यबसाय में आर्थिक
पक्ष मजबूत रहेगा। नया काम शुरू करने में सफलता मिल सकती है। करियर के मामले में आपको अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में किए गए वादों को निभाना आसान वहीं होगा, फिर भी आप प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज छल-कपट और गलत तरीकों से धन प्राप्त करने का प्रयास न करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचत करके रखें। आज अपने व्यवसाय में कोई भी बड़ा जोखिम किसी बरिष्ठ सदस्य की मदद से ही उठाएं। काम की गुणवत्ता के साथ-साथ आपको काम से जुड़ी डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अगर परिवार में किसी का जन्मदिन है तो घर पर रहकर ही इसे मनाएं। दूसरों की बजरों में अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें। अपने किसी करीबी के प्रति अच्छी भावनाएं उत्पन्न होंगी। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज का दिन बिजनेस को बढ़ाने और उसे नई दिशा देने के लिए शुभ है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं है तो पार्ट टाइम काम करने का विचार सही रहेगा। विजी क्षेत्र से जुड़े लोगों के पास काम की अधिकता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से शानदार रहने वाला है। बिना सोचे-समझे कुछ भी न खरीदें। किसी को डिनर पर बुलाना आपको खुशी देगा। आपके दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज कोई मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। छोटे उद्योग करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा। स्थिल एस्टेट डील होने की संभावना है। आपका करियर बढ़िया चल रहा है, आपकी सैलरी बढ़ सकती है। प्राकृतिक उत्पादों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी। अनचाहे विचारों को अपने दिमाग पर हावी न होने दें। घर में जिम्मेदारियों को साझा करने के बारे में खुलकर बात करें। आज जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को हल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 9है।आज आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आप अपने काम अच्छे से अंजाम देंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपना दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएंगे। आज आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। विवाहित लोगों के लिए आज कादिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज धन का व्यय आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस में कर्मचारियों और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। आप प्रॉपर्टी को थोड़ा आकर्षक बनाने की कोशिश करेंगे ताकि आपको कोई अच्छा खरीदार मिल जाए। जो लोग खाली बैठे हैं उन्हें नया काम शुरु कर देना चाहिए।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। हर मामले में खुद को सही साबित करने की जिद आपके लिए नए सवाल खड़े कर रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए यह नई ताजगी से भरा दिन रहेगा। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज धन के क्षेत्र में निरंतर सुधार होता रहेगा। कारोबारियों के लिए धन कमाने के नए तरीके विकसित होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपने प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन करता पड़ सकता है। अपने बॉस या सहकर्मियों के बारे में बुरा न बोलें क्योंकि इससे आपको ही परेशानी होगी।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बहुत बढ़िया रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आज किसी अजनबी से मिलने से बचें। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको गुप्त तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी निर्णय स्वयं लें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला से आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। बच्चे घर के कामों में अपनी मां की मदद करेंगे, जिससे मां प्रसन्न रहेंगी। यदि आप किसी
रिलेशनशिप में हैं, तो आपको अपने पार्टनर के करीच रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की तीव्र आवश्यकता महसूस होगी। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज पैसे बचाने के तरीकों पर गंभीरता से विचार करें। बिजनेस में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे आपको सफलता दिला सकते हैं। काम के सिलसिले में नतीजे बहुत अच्छे रहेंगे और आपके सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए नई समझ लेकर आएगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो लोग फायदा उठा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार जताएंगे। प्यार में दिखावा आपके रिश्ते को खराब कर सकता है, सावधान रहें। आज दुर्गा देवी के साथ हनुमान जी की पूजा करें। आज आपका लकी नंबर 8 है।।आज पैसों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार मध्यम स्तर पर रहेगा। आपके प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति मिलने की संभावना है, सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷