गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::06 :: 02 :: 2025 गुरुवार

06 फरवरी 2025 :  आज पवित्र माघ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार  है। आज ब्रह्मा योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा वृषभ राशि में ही मौजूद हैं। आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है।  आज आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है।  श्री भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। आज का व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व चावल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। पीपल के वृक्ष के तले बैठकर सुंदरकांड के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। 




आज का पंचांग: 06 फरवरी 2025, गुरुवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : नवमी तिथि 10:53 PM तक उपरांत दशमी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : कृत्तिका 07:29 PM तक उपरांत रोहिणी, सूर्योदय : 07:08 AM प्रातः, सूर्यास्त : 06: 13 PM सायं, राहुकाल : 02:04 PM से 03:27 PM तक, चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन, महानन्दा नवमी



आज :: 06:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आय के स्रोत बढ़ाने वाला रहेगा। दिखावे के चक्कर में न पड़ें। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर आप अपने भाई से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी जरूरत के हिसाब से काम को आगे बढ़ाएं। आपको अनावश्यक यात्राओं से बचना होगा। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी। आप परिवार में बड़ों की सेवा के लिए समय निकालेंगे। भाग्यशाली अंकः 9, भाग्यशाली रंगः पीला


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। आपके करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। अगर आप अपने काम की योजना बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः केसरिया


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। नौकरी में काम ज्यादा होने के कारण आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप अपनी जरूरतों की खरीदारी पर खूब पैसा खर्च करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः सफेद



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पदोन्नति का दिन रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ काम पर चर्चा कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आपका अपनी संतान से कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझ जाएगा। छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने की संभावना है। काम से आपको नई पहचान मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः नीला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। युवाओं पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। आप अपने व्यापार में कुछ नए उपकरण शामिल करेंगे। आपकी पुरानी गलती सामने आ सकती है। आप बेवजह पैसों को लेकर परेशान रहेंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आपको लापरवाही करने से बचना होगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः काला 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाई-बहन के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्यशाली अंक: 2,भाग्यशाली रंगः हरा



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अपना खाली समय इधर-उधर बैठकर न गवाएं। आपको अपने निजी रिश्तों पर पूरा ध्यान देना होगा। वाणी की सौम्यता बनाए रखें। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आप अपने ससुराल पक्ष से किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने होंगे। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः गुलाबी


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
 वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी कोई डील फाइनल होने वाली हो सकती है। आपको कुछ नए लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके बीच चल रही समस्याओं को सुलझाने का मौका भी मिलेगा। आप नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। संतान के कहने पर आप नया वाहन ला सकते हैं। किसी की बात न मानें। भाग्यशाली अंकः 6, भाग्यशाली रंगः हरा
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कामकाज को लेकर आप काफी भागदौड़ करेंगे। परिवार में बड़ों से आपको पूरा सम्मान मिलेगा। मौसम का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप अपने पिता से बात कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः केसरिया



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी चाहिए। अगर आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उसमें बिल्कुल भी ढील न दें, अन्यथा बाद में यह बढ़ सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश में आप सफल होंगे।
भाग्यशाली अंकः 1, भाग्यशाली रंगः सुनहरा



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों का अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की किसी गलत बात को मानने से बचना होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास करेंगे। कुछ नया करने का आपका प्रयास रंग लाएगा। आपको अपनी ऊर्जा सही काम में लगानी चाहिए, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप किसी व्यापारिक काम से यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो उसे चुकाने के लिए भी आप भरपूर प्रयास करेंगे। भाई-बहनों से चल रहा विवाद बातचीत से सुलझ जाएगा। आपको एकजुट होकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। भाग्यशाली अंक: 8,भाग्यशाली रंगः पीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

गिरिडीह के झंडा मैदान में हुआ हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार की शाम  हस्तशिल्प मेला सह डिज़नीलैंड मेला का उद्घाटन हुआ। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य अतिथियों ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर इस मेले का उद्घाटन किया। 


हस्तशिल्प मेला सह डिज़नीलैंड मेला के प्रबंधक फिरदौस ने बताया कि इस मेले में 75 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देशभर के हस्तशिल्प के कारीगरों के एक से बढ़ कर एक उत्पाद, महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट एवं साड़ी, पंजाबी जूती, कश्मीरी शॉल और ड्रेस मटेरियल, खेखरा बेडशीट, बंगाल की जामदानी साड़ी के अलावे घरेलु उपयोग की सामग्री, राजकोट का आर्टिफीसियल ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क की साड़ी, लेनिन, अप्लिक वर्क की साड़ी, भदोई का कॉरपेट, सहारनपुर का फर्नीचर, उतराखंड का खादी वस्त्र, झारखण्ड खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड का खादी वस्त्र, कानपुर की लेदर चप्पले एवं बैग, राजस्थानी जूती, टेराकोटा, क्राकरी, भदोई का कॉरपेट, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और हेल्थ के प्रोडक्टस, कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स, पिलखुवा बेडशीट, श्रृंगार प्रसाधन की सामग्री,  बेंगलूरू का चनपटना खिलौना,आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं  मेले में मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले, फूड स्टॉल, बच्चों के लिए आकर्षक सामानों के स्टॉल आदि भी हैं।


उन्होंने बताया कि इस मेला के स्टॉलों पर सजे हस्तशिल्पकला से जुड़े उत्पाद समेत अन्य सामग्री आगामी 25 फरवरी तक गिरिडीह वासियों को देखने को मिलेगा। आगामी 25 फरवरी को इस मेले का समापन होगा। उन्होंने गिरिडीह वासियों से इस मेले का लुत्फ उठाने की अपील की।

झामुमो नगर समिति की बैठक में स्थापना दिवस को एतिहासिक बनाने का निर्णय

गिरिडीह (Giridih)।  झामुमो नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू की अध्यक्षता एवं राकेश  सिंह रॉकी के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी 4 मार्च के होने वाले पार्टी के 52 वें स्थापना दिवस की तैयारी के साथ साथ सदस्यता अभियान एवं बूथ कमिटी गठन को लेकर चर्चा किया गया।


 बैठक के दौरान नगर समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला समिति द्वारा दिये गये हर निर्देशों का पालन करते हुए दी गयी सभी जिम्मेवारियों का निर्वाहन नगर समिति के सदस्य करेंगे। यह भी कहा कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में चौक चौराहे पर  कैंप लगा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रयास होगा कि शहरी क्षेत्र में 20 हजार से अधिक नए सदस्य बनाए जायें। वहीं बैठक के दौरान आगामी 4 मार्च को पार्टी के 52वें स्थापना दिवस को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। 


बैठक की अध्यक्षता कर रहे अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य गठन के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने एक नया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस कार्यक्रम अन्य वर्षों की तुलना में और अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। सबों से बातचीत जारी है। उन्होंने सभी प्रखण्ड व पंचायत कमिटी के सदस्यों से तैयारी में जुटने और कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में अपनी महती सहभागिता निभाने की अपील किया। बैठक में काफी संख्या में झामुमो के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवनिर्मित विश्वकर्मा धाम का उद्घाटन 9 फरवरी को, मंत्री सुदिव्य सोनू करेंगे उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित कमरशाली में नवनिर्मित विश्वकर्मा धाम का उद्घाटन आगामी 9 फरवरी को होगा। सूबे के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नवनिर्मित विश्वकर्मा धाम का उद्घाटन करेंगे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के जिला महासचिव देवकी राणा एवं जिलाध्यक्ष बिनोद राणा ने संयुक्त रूप से दी।


पदाधिकारी द्वय ने बताया कि उक्त अवसर पर सूबे मंत्री सह गिरिडीह विधायक का अभिनंदन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के अलावे प्रदेश व जिला के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 


वहीं संघ के पदाधिकारी द्वय ने समाज के प्रबुद्ध महिला व पुरुषों से आगामी 9 फरवरी 2025  रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे होमगार्ड कार्यालय के बगल होने वाले नवनिर्मित विश्वकर्मा धाम के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

बिहार हुआ शर्मसार, 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सासाराम (Bihar)। बिहार के सासाराम जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले ने बिहार को शर्मसार कर दिया है। नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, सासाराम जिले के धौडाढ़ थाना क्षेत्र के सासाराम-तिलाथू रोड स्थित एक ईंट-भट्ठा के समीप स्थित बैगन के खेत में एक युवक ने एक 5 वर्षीय मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा थाने में एक मामला दर्ज कराया गया।


दर्ज मामले के अनुसार, औरंगाबाद जिले का निवासी पीडि़त बच्ची के पिता काफी दिनों से ईंट-भट्ठा पर काम करते हैं। वह अपने पत्नी व बच्चों को भी अपने साथ ही रखता हैं। हर दिन की तरह कल भी वह ईंट भट्ठा पर अपनी पत्नी के साथ काम कर रहा था। वहीं उसकी मासूम बच्ची अन्य बच्चियों के साथ वहीं खेल रही थी। शाम ढले वहां धौडाढ़ निवासी नथुनी सिंह का पुत्र कमलेश सिंह पहुंचा और बहला-फुसला कर बच्ची को बगल के ही बैगन के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन वहां काम कर रहे लोग जब आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां का दृश्य देख आवाक रह गये। वहीं दूसरी ओर लोगों को वहां पहुंचा देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़ित बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि नाबालिग लकड़ी ईंट भट्ठा के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक बच्ची को बहला फुसला कर पास के बैंगन के खेत मे ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम गये तक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अपने स्तर पर इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।