शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

केंद्रीय बजट पर भाजपा, झामुमो और फारवर्ड ब्लॉक के नेता ने दिया प्रतिक्रिया

गिरिडीह (Giridih)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में बजट पेश की। जिसमे सरकार ने इनकम टैक्स पर बड़ा फैसला लिया है। इनकम टैक्स का स्लैब 5 लाख से बढ़ा कर अब 12 लाख कर दिया गया है। वहीं भारत मे निर्मित सामानों मसलन कपड़े, लेदर के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान एलईडी और स्मार्ट टीवी, मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक गाड़ियां आदि सस्ते होंगे।


बजट का रहा मुख्य आकर्षण :

◆किसान क्रेडिट कार्ड में लोन की सीमा बढ़ा, अब 5 लाख तक का लोन मिल सकता है।
◆ कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप और 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट।
◆सरकार इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर मूल सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करेगी। सरकार अगले 10 वर्षों तक जहाजों के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल, घटकों पर बीसीडी की छूट जारी रखेगी।
◆आम आदमी के लिए बजट से बड़ी राहत मिली है। भारत में बने कपड़े, मोबाइल और चमड़े के सामान सस्ते होंगे। एलईडी और स्मार्ट टीवी भी सस्ते होंगे। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक गाड़ियां सस्ती होंगी। सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है।  
◆कैंसर की 36 दवाइयां सस्ती होंगी। कैंसर की 36 दवाओं को सीमा शुल्क से छूट। कैंसर के रोगियों के लिए जरूर 36 दवाओं को बुनियादी सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का ऐलान किया।
◆जल जीवन मिशन का बजट आउटलेट 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बढ़ाया गया। नई परियोजनाओं में 10 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने के लिए संपत्ति मुद्रीकरण योजना 2025-30 शुरू की जाएगी।
◆2025 में किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयां पूरी की जाएंगी.
◆बिजली वितरण और ट्रांसमिशन कंपनियों को मजबूत किया जाएगा
◆पयर्टन बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट पर जोर।
◆बोध गया को विकसित किया जाएगा।
इसके साथ ही बिहार में नई नहर योजना को मंजूरी दी गई।बिहार राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी। पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी इसमें शामिल है।
◆शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजना लागू की जाएगी. सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की सुविधा प्रदान करेगी।
◆नई उड़ान योजना शुरू की जाएगी। इसमें 120 नए गंतव्य शामिल होंगे। 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सेवा दी जाएगी।
◆युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी. वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।


देश के मध्यम वर्गीय परिवार के लिए वरदान साबित होगा यह बजट :  सुनील पासवान 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा संसद भवन में पेश किये गये आम बजट पर भाजपा और झामुमो के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये  निवर्तमान महापौर सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्गीय परिवार के लिए वरदान बन के आएगा। वैसे परिवार जिनकी आमदनी 12 लाख सालाना से नीचे होगा उसे किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा। इस बजट मे देश के किसानों के लिए भी बहुत राहत दी गयी है। अब किसानों को फसल उगाने के लिए पूंजीपतियों के जाल में नहीं फंसना होगा उसके लिए सरकार ने क्रेडिट कार्ड पर न्यूनतम ब्याज दर पर 5 लाख तक का ऋण देने का घोषणा किया है। जिससे देश के किसान सशक्त होंगे और देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो संकल्प था- " सबका साथ सबका विकास" उस संकल्प को पूर्ण करने में यह बजट सफल साबित होगा। 

बजट से किसान कर रहा ठगा महसूस : कृष्ण मुरारी

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि अब तक कितने किसानों को तीन लाख रूपये केसीसी लिमिट का लाभ मिला ? उन्होंने कहा कि लघु और सीमांत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला किसानों को केसीसी का लाभ नहीं मिल पाता। जबकि कृषि का 90% काम महिलायें करती हैं। कितने महिला किसानों को अब तक केसीसी लोन मिला ? सरकार योजना बनाती है और बजट का भी प्रावधान करती है। लेकिन ना योजना की समीक्षा होती है और ना ही मोनिटरिंग। जिस कारण योजना धरातल पर नहीं उतर पाता है और जिस उद्देश्य से योजना बनाई जाती है वो उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पाता है। यही कारण है कि आजादी के 77 साल बाद भी गरीबी हमारा पीछा नहीं छोड रही है। आज भी सरकार को 80 करोड गरीबों को राशन देना पड रहा है। ताकि लोग जिन्दा रह सके। MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की बात फिर एक बार नहीं की गई। बजट से देश की एक बडी आबादी जो 70% किसानों की है वो ठगा महसूस कर रहा है।

करारी हार का बदला केंद्रीय बजट में लिया गया : राजेश यादव

वहीं फारवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है, झारखंड चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार का बदला आज पेश किए गए केंद्रीय बजट में लिया गया है। बजट में झारखंड के लिए अलग से कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट को देश का नहीं, बल्कि सरकार गिरने के डर से भयभीत अवस्था में तथा बिहार में होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर पेश किया गया बजट कहना ज्यादा ठीक होगा।

कहा कि मिडिल क्लास बजट में टैक्स का दायरा बढ़ाने पर कुछ खुश हो सकता है, लेकिन अभूतपूर्व महंगाई के बोझ तले दबे देश के किसान, मजदूर, युवा सबों को इस बजट से निराशा हाथ लगी। कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई 74 से बढ़ाकर 100 परसेंट जैसी व्यवस्था से विदेशी कंपनियों का आधिपत्य और बढ़ेगा, जिसका दूरगामी और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बेरोजगारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ से भी कम बजट देकर इस नितांत आवश्यक क्षेत्र की जरूरतों की अनदेखी की गई है। किसानों के लिए एमएसपी, मजदूरों के लिए मजदूरी में बढ़ोतरी संभव नहीं होगी।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::01 :: 02 :: 2025 शुक्रवार

01 फरवरी 2025: आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। भगवान शिव व माता पार्वती जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें। यह माह विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। शनि उपासना का दिवस है। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के 32 नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। घर के मन्दिर में अखण्ड दीप जलाएं व भगवान के नाम का संकीर्तन करें। शनिवार को पीपल को जल दें। सायंकाल दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करे। आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। गणेश चतुर्थी का व्रत भी आज रखा जाएगा। सुबह 11 बजकर 39 मिनट से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।


आज का पंचांग: 01 फरवरी 2025, शनिवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि :  तृतीया 11:39 PM तक उपरांत चतुर्थी, नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 02:33 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा, ऋतु : शिशिर, सूर्योदय : 07:10 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 10 PM सायं, राहुकाल : 09:55 AM से 11:17 AM तक, चन्द्रमा: मीन राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन, वरद चतुर्थी, गणेश जयंती, गणेश चतुर्थी

आज :: 01:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन भी मिलेगा। अगर स्वास्थ्य में कोई परेशानी थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई समस्या फिर से उभर सकती है। आपको अपने पिता की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 4


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का रहने वाला है। आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। आप अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप मिल बैठकर पारिवारिक मामलों को सुलझाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी भी कानूनी मामले में ढिलाई बरतने से बचना होगा। भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 7


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और साहस से काम लेने का रहेगा। किसी बड़े सौदे के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। आपको अनावश्यक खचों पर ध्यान देना होगा। अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने का प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप प्रसन्न होंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी है, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली अंक : 9



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको बड़े सदस्यों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं, तो आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पेट, गैस आदि समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 2


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे, लेकिन व्यापार में आपको सोच-समझकर ही कोई डील फाइनल करनी होगी। आपकी पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। छात्र किसी नए कोर्स की तैयारी शुरू कर सकते हैं। वाहन का प्रयोग आपको थोड़ा सावधानी से करना होगा, तभी दुर्घटना होने की संभावना है। भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक : 8


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का रहेगा। बिना वजह किसी बात पर गुस्सा न करें। आपकी आय के स्रोत बेहतर होंगे। अगर आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई परेशानी चल रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्यशाली रंग : आसमानी, भाग्यशाली अंक : 5


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आय के स्रोतों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं। अगर आपको कोई परेशानी है तो आपको उससे दूर रहने की जरूरत है। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। कोई पुरानी डील फाइनल होने से आप खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक : 1


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। लंबित कार्यों में आपको गति मिलेगी, लेकिन आप पर दबाव अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नए उपकरण शामिल करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 5
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे तो आपको उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी। परिवार के छोटे सदस्य आपको कुछ सुझाव दे सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो जाएगा। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 1



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की हो सकती है। नौकरी बदलने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी निवेश के बारे में आपको प्लानिंग करनी होगी। आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि सुधरेगी। भाग्यशाली रंग : सुनहरा, भाग्यशाली अंक : 5



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी बात को लेकर बहस में न पड़ें। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी चाहिए। भाग्यशाली रंग : सफेद, भाग्यशाली अंक : 9


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए खाली समय इधर-उधर बैठकर बर्बाद करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 6


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



 

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

संकुल साधन सेवी के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन सह विदाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह (Giridih)।  पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में महात्मा गांधी मध्य विद्यालय पचम्बा संकुल के संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह झारखंड स्टेट प्रायमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता एवं राजेश कुमार व महेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने  सेवानिवृत संकुल साधन सेवी को बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। 


मौके पर अपने सम्बोधन में प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा ने घनश्याम वर्मा के कार्य कलापों की सराहना करते हुए कहा कि वर्मा ने बहुत ही कुशलता के साथ कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन प्रिय साधन सेवी के रूप में कार्य किये। हम और हमारा विद्यालय परिवार उनके  स्वस्थ दीर्घायु जीवन और प्रसन्न जीवन की कामना करता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पेठियाटांड़ के प्रधानाध्यापक सह जिला प्रधान सचिव राजेश कुमार ने भी वर्मा के कार्यों को प्रशंसा व सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया।  

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नियुक्त होकर 20 वर्षों तक सेवा दिया। इस दौरान शिक्षकों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने सभी शक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढते रहने की अपील किया और भविष्य में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।


 इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मदन कुमार रतन, संगठन सचिव मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी ने भी संबोधित किया। 

मौके पर पूनम कुमारी माया, मरियम हांसदा, एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी, इंदु देवी, सारिका देवी, रसोईया सुमित्रा देवी, कमला देवी, मंगली देवी समेत बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिका आकाश कुमार, सलोनी कुमारी, नीरज कुमार, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::31 :: 01 :: 2025 शुक्रवार

31 जनवरी 2025 :  परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि एवं दिन शुक्रवार है। माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है आज। आज वैभव लक्ष्मी का पावन व्रत है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 : 59 बजे तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 14 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है।
महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभलें। भगवान शिव जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें। आज का व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। शक्ति उपासना का दिवस है। श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान विष्णु के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। घर के मन्दिर में अखण्ड दीप जलाएं व भगवान के नाम का संकीर्तन करें।


आज का पंचांग: 31 जनवरी 2025, शुक्रवार, 
विक्रमी सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि :  द्वितीया 01:59 PM तक उपरांत तृतीया, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : शतभिषा 04:14 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा,  सूर्योदय : 07:11 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 09 PM सायं, राहुकाल : 11:17 AM से 12:40 PM तक, चन्द्रमा:   कुंभ राशि पर संचार करेगा।व्रत-त्यौहार: माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन

आज :: 31:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उनका कोई कानूनी मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपके काम खुद-ब-खुद बनते जाएंगे, जिससे आप हैरान रह जाएंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर व्यापार में आपकी कोई डील काफी समय से पेंडिंग थी, तो वह फाइनल हो सकती है। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 7


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप पार्टनरशिप करते हैं, तो आपको कुछ नुकसान जरूर होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको अपने काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 2


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप तनाव में रहेंगे। किसी अनावश्यक कार्य के कारण आपको हानि हो सकती है। परिवार में लोगों को अपनी बात मनवाने में आपको अपने व्यवहार से परेशानी होगी। किसी से भी बात करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 1



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने का रहेगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधों में चल रही परेशानियों से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। अगर कोई डील लंबे समय से पेंडिंग थी, तो कल उसे फाइनल किया जा सकता है। भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक : 3


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको सोच-समझकर कई बड़े निवेश करने होंगे। सामाजिक लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान की तरक्की से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 5


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। किसी अजनबी से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 5


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने का रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। परिवार में चत्न रहे प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में अगर आप चुप रहें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी लड़ाई-झगड़े को पढ़ने में आपको परेशानी होगी, इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी लेन-देन लिखकर ही करें। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 8


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए नुकसान दायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। अगर आपके कुछ जरूरी दस्तावेज पेंडिंग थे तो वे पूरे हो सकते हैं। किसी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने पिता से सोच-समझकर बात करनी होगी। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 4
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, लेकिन अगर आप अपनी ऊर्जा का सही काम में इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनाने की जरूरत है। संतान से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद में न पड़ें और अपने भविष्य को लेकर कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग : सुनहरा, भाग्यशाली अंक : 4



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में कोई बदलाव न करें, नहीं तो इससे कोई नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने पिता से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली अंक : 3



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे। संतान के करियर को लेकर आप तनाव में रहेंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के बारे में आप किसी मित्र से बात कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 1


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है और कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें, क्योंकि उसमें उनसे गलती होने की संभावना है। परिवार में चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बात किसी और से शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वे इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 3

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷