गिरिडीह (Giridih)। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में महात्मा गांधी मध्य विद्यालय पचम्बा संकुल के संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह झारखंड स्टेट प्रायमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता एवं राजेश कुमार व महेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत संकुल साधन सेवी को बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
मौके पर अपने सम्बोधन में प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा ने घनश्याम वर्मा के कार्य कलापों की सराहना करते हुए कहा कि वर्मा ने बहुत ही कुशलता के साथ कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन प्रिय साधन सेवी के रूप में कार्य किये। हम और हमारा विद्यालय परिवार उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन और प्रसन्न जीवन की कामना करता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पेठियाटांड़ के प्रधानाध्यापक सह जिला प्रधान सचिव राजेश कुमार ने भी वर्मा के कार्यों को प्रशंसा व सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नियुक्त होकर 20 वर्षों तक सेवा दिया। इस दौरान शिक्षकों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने सभी शक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढते रहने की अपील किया और भविष्य में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मदन कुमार रतन, संगठन सचिव मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी ने भी संबोधित किया।
मौके पर पूनम कुमारी माया, मरियम हांसदा, एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी, इंदु देवी, सारिका देवी, रसोईया सुमित्रा देवी, कमला देवी, मंगली देवी समेत बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिका आकाश कुमार, सलोनी कुमारी, नीरज कुमार, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें