रविवार, 19 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::19 :: 01 :: 2025, रविवार


आज के दिन का महत्व : 
आज 19 जनवरी दिन रविवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा और रवि योग के साथ ही अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बना रहेगा। कारोबार में जबर्दस्‍त मुनाफा हासिल होगा और करियर में आपके लिए कमाई के जबर्दस्‍त योग बन रहे हैं। आज चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में संचार करने वाले हैं। आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, इस दिन सूर्य उभयचरी योग बना रहे हैं। साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त पर संचार कर रहे हैं इससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे इस शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, धनु, कुंभ और मीन इन 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशि वाले जातकों को राजकीय क्षेत्र से अथवा राजनीति से जुड़े लोगों से लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी तेजी रहने से इनको फायदा होगा। इन राशियों के लिए आज का दिन सर्य कृपा से भाग्यवर्धक रहेगा। 



आज का पंचांग: 19 जनवरी 2025,रविवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष,  ऋतु : शिशिर , तिथि :पंचमी 07:31 AM तक उपरांत षष्ठी, नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 05:30 PM तक उपरांत हस्त, सूर्योदय : 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 01 PM सायं, राहुकाल : 04:40 PM से 06:00 PM तक, चन्द्रमा: कन्या राशि पर संचार करेगा।


आज :: 19:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने वाला रहेग। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक मामलों में आप पूरा ध्यान दें। आपको किसी विशेष पद के मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। कार्य क्षेत्र में अपना कोई काम किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े।
मेष राशि के जातकों को आज व्यवसायिक लाभ मिलेगा।।सेहत सामान्य रहेगी। नई नौकरी, प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग हैं। साथी धोखा दे सकता है। आज रिश्तों की अहमियत समझ आएगी।आज सुबह-शाम चौखट पर दिया जलाएं। किस्मत का साथ मिलेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातक के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपके  कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अत्यधिक काम होने के कारण मेहनत अधिक लगेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको किसी पुराने वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें। 
वृष राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ समय बिताएं। मंदिर में दीपक जलाएं। सफलता के योग हैं। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से खड़ा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोग थोड़ा सावधान रहे, क्योंकि उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखे। आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों का आज आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। साथी के साथ समय बिताएं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सरसों का दान करें। दिन लाभदायक रहेगा। शुभ अंक 4 और शुभ रंग भूरा।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन निवेश संबंधी मामलो पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। कोई नया मेहमान आपके घर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी।
कर्क राशि के जातकों के लिये आज का दिन निवेश के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। केले के पेड़ की पूजा करें। भाग्य साथ देगा। शुभ अंक  5 और शुभ रंग पीला।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देना होगा। किसी नये मेहमान का आगमन आपके घर हो सकता है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। दीर्घकालीन  योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं। आपको अपने किसी काम को लेकर समस्या आ सकती हैं। सिंह राशि के जातकों का आज का दिन धन की स्थिति मजबूत होगी। तनाव से बचें। नौकरी में उन्नति होगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शुभ समाचार मिलेगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मौसम के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। व्यापार में आपको अपने साथी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिये आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताएं। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं। दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने का यदि लंबे समय से प्रयास चल रहे थे, तो वह भी सफल होंगे। आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी।  मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप कुछ समय मौज मस्ती करते नजर आएंगे। जीवन साथी को लेकर आप शापिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। तुला राशि के जातकों के आय में आज वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं। योजनाएं सफल होंगी। शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात  लाभ दिखाने वाला रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों को लेकर सुझ बुझ दिखा कर निपटाने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों मे चल रहे मतभेद आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। वृश्चिक राशि के लिये आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गुड़ का सेवन करें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक 9 और शुभ रंग सुनहरा।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से नुकसान हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। धनु राशि कर जातक आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। साथी के साथ समय बिताएं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। चावल का दान करें। दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावट आएगी, तो वह  बाहरी व्यक्ति की मदद से दूर होंगी और आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक मामले को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कुछ नये मतभेद खड़े हो सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में किसी काम से कोई नुकसान होने की संभावना है।
मकर राशि के जातकों के लिये आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हल्का सिरदर्द हो सकता है। आराम करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। घर में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मेहनत का फल मिलेगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने खर्चों को लेकर तालमेल बनाकर चलें. किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जमकर मेहनत करनी होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिये आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत में सुधार होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। काले तिल का दान करें। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।  ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। मीन राशि के जातकों के लिये आज धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों से बचें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। आज किस्मत आपका साथ देगी। शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल।



 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शनिवार, 18 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::18 :: 01 :: 2025, शनिवार


आज का पंचांग: 18 जनवरी 2025,शनिवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ कृष्ण पक्ष,  ऋतु : शिशिर , तिथि :पंचमी, नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 02:51 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 06: 00 PM सायं, राहुकाल : 09:55 AM से 11:16 AM तक, चन्द्रमा सिंह राशि पर 09:28 PM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।


आज :: 18:: 01 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मिलाजुला दिन रहेगा। विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद भी मिलेगी। आपकी समस्याओं का समाधान निकलेगा। घर में संबंधियों का आनाजाना बना रहेगा। मौजमस्ती में अच्छा समय बीतेगा।  यात्रा या घर बदलने का तनाव हो सकता है। दोपहर बाद निजी मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलें।  अपने भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी प्लानिंग किसी से भी शेयर न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए पूरी कोशिश करेंगे।  परिवार और जीवन साथी का आपके लिए सहयोग बना रहेगा। आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अपना ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक समस्या का समाधान निकाल लेंगे। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में अधिक निखार होगा। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।  कामकाज में बहुत व्यस्तता के कारण परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के साथ आपसी मतभेद को शांति से सुलझाएंगे। अपने आक्रामक स्वभाव पर काबू रखना अति आवश्यक है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। धन संबंधी मामलों में समझौता न करें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। ऑफिशियल काम व्यवस्थित रहेंगी। काफी समय बाद परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनने से लोग खुश होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में मायूसी रहेगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटिज के पेशेंट अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा काम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दोस्तों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें। आपको नए अनुभव मिल सकते हैं। उन्हें अपनाने से आपको सफलता मिल सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए कोशिश करते रहें। माता-पिता का सम्मान रखना आपका उत्तरदायित्व है। रिश्तेदार या बाहरी लोगों के साथ मुलाकात में अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता रखें। महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूलने से तनाव हो सकता है। चिंता न करें। गुम हुई चीज घर पर ही मिल जाएगी। ससुराल के साथ तालमेल रखें।  बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी। दिक्कत आने पर अपने उसूलों से समझौता भी करना पड़ सकता है। नौकरी में आप पर एक्स्ट्रा काम आ सकता है। अधिकारी आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। व्यस्तता और थकान के बावजूद थोड़ा समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य रहेगा। बुखार और खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कामकाज में सितारों का साथ मिलेगा। सरकारी या विवादित मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल होने के आसार हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर संबंधी बेहतर जानकारियां मिलेंगी, जो फायदेमंद होंगी। गुस्से के कारण बिना वजह किसी से नोकझोंक या विवाद हो सकते हैं। इस समय इनकम के हिसाब से खर्चे ज्यादा रहेंगे। इसलिए बजट बना कर चले। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में बड़ा खर्च होने की आशंका है। कारोबार में आपकी योग्यता की वजह से कोई बड़ी डील हो सकती है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगी। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। अगर नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो समय अनुकूल है।पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने व्यवहार और दिनचर्या के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होने वाली है। सुकून से आप अपनी दिनचर्या बीताएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन करना सफलता देगा। मनन-चिंतन करने से अपनी ही उलझी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपरिचित लोगों से उनके व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही संपर्क बढ़ाएं। किसी मामले में मायूस भी हो सकते हैं। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। किसी समस्या में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।परिस्थितियों में अनुकूलता रहेंगी। बिजनेस में मेहनत और सूझबूझ से सभी काम व्यवस्थित पूरे होंगे। पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। खानपान से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद मौके मिलेंगे। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहने की वजह से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की आशंका है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें। मेडिटेशन, योगा पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन भर घर के रखरखाव या कुछ नया करने के कामों में व्यस्तता रहेगी। सभी काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहेंगे। मेहमान नवाजी करने में आनंद आएगा। अपनी बनाई नीतियों पर ध्यान देंगे। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। गैर जरूरी खर्चों पर भी कंट्रोल करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बिजनेस में कोई दिक्कत आने पर अपने उसूलों से कुछ समझौता भी करना पड़ सकता है। मेहनत के हिसाब से नतीजे नहीं मिल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। घर में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से थकान होगी और ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में समय दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अच्छा दिन बीतेगा। थोड़ा समय खुद के लिए निकलना और घूमना-फिरना आपको दोबारा ऊर्जावान बनाएगा। फोन-इंटरनेट के माध्यम से आपका कोई मुश्किल काम आसान हो सकता है। कोई ईश्वरीय शक्ति की कृपा आपको महसूस होगी। लंबे समय से सोचा हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।  दूसरों के कामों में ज्यादा समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। इससे लोगों की उम्मीदें और बढ़ जाएंगी। लॉटरी, जुआ और सट्टे से दूर रहेंगे। फालतू विवाद और कहासुनी से बचें। चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।बिजनेस में महत्वपूर्ण योजना पर काम करने का ऑफर मिल सकता है। चुनौतियों का सामना करने से घबराए नहीं। आज किया गया संघर्ष और मेहनत आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे देगा। ऑफिस का माहौल नकारात्मक रहेगा। घर में सुख-शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें।  गलत आदतों और गलत लोगों से दूरी रखें। इस समय छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार कर लें। थोड़ी सी सावधानी से काफी चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। कोई भी फैसला लेते समय गंभीरता रखें, वरना पछताना पड़ सकता है। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करना जरूरी है। बाहरी लोगों का दखल अपने परिवार पर न होने दें, वरना घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। केमिकल, दवाइयां जैसे बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग लेना आपके लिए बेहतर होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर किसी लापरवाही से मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां ना होने दें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपकी सेहत को प्रभावित करेगा। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से अपनी दिनचर्या और आदतों में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी।  किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहें। कुछ लोग कॉम्पिटीशन की भावना से आपके लिए अफवाह फैला सकते हैं। इन गतिविधियों का आप के मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसी अनजान पर भरोसा न करें। अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें।  बिजनेस के नजरिये से अच्छा दिन है। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।  घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सिर दर्द और थकान से राहत पाने के लिए तनाव से दूर रहें। मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धैर्य और संयम से दिनचर्या को व्यवस्थित करते जाएं। अपनी प्रतिभा और काबिलियत को साबित करने का मौका मिलेगा। घर-परिवार और बिजनेस में अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आनाजाना भी लगा रहेगा।  खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। युवा लोग जोश में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस हो। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में सुधार करने के लिए कामकाज में बदलाव करना होगा। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन में भी अपनी मौजूदगी बनाए रखें। इससे आपके बिजनेस को पब्लिसिटी मिलेगी। ग्राहकों के साथ गैर जरूरी झगड़ों से बचने की कोशिश करें।  पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी रहेगी।  मौजूदा मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
अपनी किसी कमजोरी पर जीत पाने के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। मेहनत से जिस कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, वो जरूरी पूरा होगा। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। आपकी लापरवाही से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में अपना समय खराब न करें। बिजनेस में एक्स्ट्रा काम रहेगा। किसी भी काम की योजना बनाते समय अनुभवी लोगों की सलाह पर विचार कर के फैसला लें। जल्दी ही बिजनेस संबंधी सपना पूरा होगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से फटकार पड़ सकती है। पति-पत्नी आपसी तालमेल और सूझबूझ से घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।  ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। फाइनेंस संबंधित कामों में आपकी कोशिशों के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। किसी अनुभवी और धार्मिक व्यक्ति के साथ समय बीताने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव होगा। मौजूदा समय को देखते हुए प्रैक्टिकल बनें और सफल होने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी रहें। ध्यान रखें कि आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और फालतू दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें। बिजनेस में कोई डील फाइनल करनी हो, या लेनदेन करना हो तो बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। मीडिया और ऑनलाइन कामों की जानकारी हासिल करें। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। घर में किसी बच्चे के जन्म की खबर से खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::17 :: 01 :: 2025, शुक्रवार


आज का पंचांग: 17 जनवरी 2025, शुक्रवार, 
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष माघ, कृष्ण पक्ष,  शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी 05:30 AM तक उपरांत पंचमी, नक्षत्र मघा 12:44 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05: 59 PM सायं, राहुकाल : 11:16 AM से 12:36 PM तक, चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।


आज :: 17:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज हनुमान जी की पूजा करने से आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी भी तरह के मतभेद को स्वस्थ बातचीत से सुलझाया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी करने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आप आर्थिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। अपने पैसों को लेकर होशियार रहें और किसी बड़ी चीज में निवेश न करें। घर में नवीनीकरण और सजावट से जुड़े बदलाव करने की योजना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय धैर्य और संयम से काम लेने का है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी आपके लिए कोई फायदेमंद बात कहेगा। आप किसी के साथ अपनी नज़दीकियों को प्यार में बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आज हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं, आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से धन प्राप्ति का प्रयास करें। नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना है। नौकरी में आपको पुरस्कार मिल सकता है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी शादी के कारण आपकी व्यस्तता बढ़ने के आसार हैं। आज आप दूसरों की बातों को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप खुद के प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आज आप किसी से बिजनेस डील के लिए फोन पर बात करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुशासन बनाए रखना चाहिए। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस समय भाग्य और ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में है। किसी अनजान व्यक्ति को कीमती सामान देने से बचें। परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य होने की संभावना है। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है, शाम को साथ में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में पड़ने से पहले अच्छे से सोच लें। आज आपका लकी नंबर 5 है। अगर आपके वित्त में अच्छी चीजें हो रही हैं, तो इस राह पर चलते रहें। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय ध्यान देना होगा। आज आप कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। छात्रों को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपने काम में सक्रिय रहेंगे। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आप पैसों के मामलों में दोस्तों का सहयोग पाकर प्रसन्न होंगे। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। फैक्ट्री और उत्पादन से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। अतिरिक्त काम में आपको किसी से मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी तरह की पूछताछ हो सकती है, सावधान रहें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी उन्नत सोच से कई उपलब्धियां हासिल होंगी। अपने प्रयासों में कमी न आने दें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। नए लव पार्टनर की तलाश अब खत्म होने वाली है। आज पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में आज कुछ बेहतर हो सकता है। आपके सीनियर को आपके द्वारा पूरे किए गए काम में कोई बड़ी कमी नजर आ सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। आज कुछ लोग अपने ससुराल में किसी के जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। आप किसी साजिश या षडयंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। अपने साथी का प्यार पाने के लिए आप किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आप अच्छी वित्तीय योजना बना सकते हैं। जमीन से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ होने की संभावना है। उद्योग में सहकर्मियों के साथ बेवजह मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहें। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक समर्पण के साथ काम करना शुरू कर देंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको खुद पर ध्यान देना होगा। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। लोगों को अपने विचार व्यक्त करने से न रोकें। अपने जुनून पर नियंत्रण रखें, यह आपके प्रेम संबंध को खतरे में डाल सकता है। परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य का विवाह होने की संभावना है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज बड़ों का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें, मित्रों के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप बिजनेस के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरूर करें, दिन शुभ है। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मन नए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर आपको गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। युवक-युवतियों के लिए रोमांटिक दिन, रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका लकी नंबर 3 है। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव आने के योग हैं। आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बहुत बढ़िया रहने की उम्मीद है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगन से पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपके निस्वार्थ स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज पूरे दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है।आज आपको आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। बाहरी स्रोतों से चल रही व्यावसायिक बातचीत के बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। कामकाज से जुड़ी चीजें मन के मुताबिक प्रगति दिखाने लगेंगी, जिससे करियर से जुड़े समाधान हाथ लगेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए कुछ नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी जो आपकी निजता में दखल देता हो। अगर आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको परिवार के लोगों की सहमति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण सिर्फ एकतरफा है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई लंबित सरकारी मामला सुलझ सकता है। नए लोगों से जुड़ते समय सिर्फ काम से जुड़ी बातों पर ही चर्चा करें।




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए जिन्होंने जाने-अनजाने में आपको दुख पहुंचाया है। आप किसी ग़लतफ़हमी का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। आपका जीवन साथी आपके लिए कोई फ़ायदेमंद बात कहेगा। आपकी गर्लफ्रेंड आपको कोई महंगा तोहफ़ा दे सकती है। आज आपका लकी नंबर 6 है। जिस प्रॉपर्टी में आप योगदान दे रहे थे वो आपकी हो सकती है। बिजनेस के कामों में कर्मचारियों और स्टाफ़ की सलाह को महत्व दें। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने चाहिए।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷