गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

आज 08अक्टूबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 08:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

08अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उसके उपरांत चतुर्दशी शुरू होगी। सनातन धर्म में त्रयोदशी तिथि भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष शुभ मानी जाती है। इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है। आश्विन मास में आने वाली यह तिथि श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। आज के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। साथ ही त्रयोदशी तिथि को जो लोग दिवंगत हुए हैं उनका श्राद्ध भी होगा। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में रहेगा। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं।



आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।


आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आश्विन कृष्ण त्रयोदशी

त्रयोदशी तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन शिव पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने की मान्यता है। श्रद्धालु इस दिन भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।भगवान शिव का ध्यान कर दीपक जलाएं।शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करना शुभ माना जाता है।जरूरतमंदों को भोजन और दान दें।


त्रयोदशी श्राद्ध और मासिक शिवरात्रि

त्रयोदशी तिथि के श्राद्ध से घर में सुख-समृद्धि आती है और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की और किसी भी पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुई हो। बात करें मासिक शिवरात्रि व्रत की तो इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इसके साथ ही इस व्रत का पालन करने वाले लोगों को योग्य जीवनसाथी की भी प्राप्ति होती है। इस दिन जो लोग व्रत न ले पाएं उन्हें भगवान शिव की मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से भी शिव कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। 



आज का पंचांग

दिनांक      : 08 अक्टूबर 2026 दिन: गुरुवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : आश्विन      पक्ष : कृष्ण पक्ष

सूर्योदय  :06:25 AM, सूर्यास्त : 06:04000 PM

तिथि : त्रयोदशी 10:16 PM तक उपरांत चतुर्दशी

नक्षत्र : मघा 09:40 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

राहुकाल : 01::48 PM से 03::16 PM तक

चन्द्रमा  : सिंह राशि पर 03:18 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार,भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

                         

 

                  

आज :: 08 :: 10 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : लाभ और प्रभाव बेहतर बना रहेगा. दोस्तों से जुड़ाव बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न मोर्चों पर तेजी बनाए रखेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट-मुलाकात में आगे रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवारेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. संकोच कम होगा. भ्रमण-मनोरंजन पर जाएंगे. अपनों को समय देंगे. पेशेवर मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. प्रिय के साथ हर्ष और आनंद से रहेंगे. करियर और कारोबार के जरूरी मामले गति लेंगे. विविध प्रयास तेज बनाए रखेंगे. कामकाजी संबंधों में सुधार होगा. पेशेवरों की मदद मिलेगी. अनुकूलता बनी रहेगी.  वित्तीय कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. व्यावसायिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ से कार्य सधेंगे. हितलाभ में वृद्धि होगी. सूझबूझ बढ़ेगी. शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9 शुभ रंग: ऐप्पल रेड

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. अनुशासन रखें. 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : कामकाज में प्रबंधन पर ध्यान बढ़ाएंगे. बड़ों की मदद से सहजता बढ़ेगी. पेशेवर सफलता पाएंगे. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन बल पाएगा. विविध परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी. लंबित कार्यों में धैर्य रखें. संबंधों में सजगता रखें. अहंकार और जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. सबके हित की सोच बनाएं. निजी उपलब्धियों पर जोर रहेगा. परिवार में समय देने की कोशिश बढ़ाएं. निजी विषय बेहतर बनेंगे. प्रयासों में तेजी रखेंगे.  अधिकारियों से चर्चा में जल्दबाजी न दिखाएं. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा. पेशेवरता को मजबूती मिलेगी. आय पूर्ववत रहेगी. करियर संवार पाएगा. पेशेवरता रखेंगे.  कार्यव्यवसाय में आर्थिक लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा. भौतिक सुविधाएं जुटाएंगे. वाहन आदि के मामले बनेंगे. जिम्मेदारों को सुनने का भाव रखेंगे. प्रशासन में प्रभावी बने रहेंगे. शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9 शुभ रंग: क्रीम कलर

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. बहकावे से बचें. 



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : पेशेवर मामले सकारात्मक रहेंगे. लक्ष्य पाने का प्रयास रखें. शुभ सूचना मिल सकती है. मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे. लाभ संवारने पर जोर बढ़ाएंगे. अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा. यात्रा संभव है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा-संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. परिचय का लाभ मिलेगा. बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे. नए लोगों से सहज रहेंगे. सामाजिक कार्यों में तेजी लाएंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. साहस-पराक्रम बनाए रखेंगे. सहयोगियों से संपर्क बढ़ाएंगे. जरूरी संवाद के अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. पेशेवरों का सहयोग बना रहेगा. वित्तीय प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. प्रयासों में अनुकूलन रहेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. तार्किक कार्यों में सफल रहेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. सहकार बढ़ाएंगे. रिश्तों में सजगता और सहजता रहेगी. प्रेम पक्ष को बल मिलेगा. शुभ अंक: 1, 3, 5 और 8 शुभ रंग: आंवला समान

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. मेलजोल बढ़ाएं. 



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  परंपरागत व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत चर्चा-संवाद पर जोर रहेगा. कार्य व्यापार में इच्छित अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे. अपनों का साथ, विश्वास और मनोबल बढ़ाएगा. घर-परिवार में आनंद रहेगा. धन-धान्य विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. अनुकूलता बनी रहेगी. सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे. समय संवार पर बना रहेगा. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. संग्रह-संरक्षण में रुचि रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कामकाजी भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. लंबित प्रयास पक्ष में बनेंगे. वरिष्ठों के सहयोग से करियर संवरेगा. विभिन्न मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  आर्थिक लाभ बढ़त पाएगा. पद-प्रभाव बनाए रखेंगे. कार्यों को बल मिलेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. बचत और बैंकिंग पर जोर रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. कार्यविस्तार पर ध्यान देंगे.  संबंधियों से करीबी बढ़ेगी. उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे.  शुभ अंक: 1, 2, 3 और 8 शुभ रंग: भगवा 

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. जिम्मेदारी निभाएं. 



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : कला कौशल में सहज होंगे. नवीन प्रयास बेहतर बनेंगे. कलात्मक विषयों में रुचि दिखाएंगे. अपनों को समय देंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी. आधुनिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी. लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वादा-वचन निभाएंगे. नवीन विषयों में गति लाएंगे. विविध प्रयास बल पाएंगे. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. सभी का मान-सम्मान रखेंगे. संवेदनशीलता से काम लेंगे. व्यवहार प्रभावपूर्ण रहेगा. कारोबार में उत्साह बनाए रहेंगे. सृजनात्मक गतिविधियां बढ़ाने की सोच होगी. प्रयासों को समर्थन मिलेगा. कला कौशल में सुधार बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी. कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. पेशेवरता और आधुनिकता का संयोग सफलता दिलाएगा. बड़प्पन रखेंगे. शुभ अंक: 1, 3 और 9 शुभ रंग: स्वर्णिम

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. चिंतन बढ़ाएं. 



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : वित्तीय कार्य साधारण बने रहेंगे. निवेश और खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य बनाए रखें. सावधानी से काम लें. रिश्तों में पहल से सभी प्रभावित होंगे. सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रदर्शन करेंगे. निजी संबंध बल पाएंगे. खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखें. न्यायिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे. दूर देश की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद-प्रतिष्ठा पूर्ववत रहेगी. नियमपालन बढ़ाएं. लेनदेन में स्पष्टता रखें. विदेशी कार्य बनेंगे. पेशेवर सजगता से कार्य करते रहें. नियमों पर जोर दें. कार्य विस्तार बना रहेगा. बजट की सामान्य स्थिति रहेगी. विभिन्न कार्यों में सूझबूझ दिखाएंगे. लीगल गतिविधियों से बचें.  आर्थिकी पर दबाव बना रह सकता है. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. पेशेवरों का साथ रहेगा. कारोबारी स्थिति सामान्य रहेगी. अवसर का इंतजार करें. जल्दबाजी न दिखाएं. सहयोग रखें.  स्वजनों का साथ रहेगा. मित्रों से भेंट होगी. शुभ अंक: 1, 3, 5 और 8 शुभ रंग: खाकी

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. पहल से बचें. 



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : व्यावसायिक लाभ पर फोकस बढ़ा रहेगा. लेनदेन के विषय सकारात्मक बने रहेंगे. करियर और व्यापार में सहजता बढ़ाएंगे. विविध परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विविध मामले संवार पाएंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा. करियर में तेजी बनाए रखेंगे. आधुनिकता पर ध्यान देंगे. जरूरी कार्य संवार पाएंगे. अनुशासन और उत्साह बढ़ाएंगे. सौदे-समझौते पक्ष में बनेंगे. उन्नति के अवसर रहेंगे. प्रलोभन से बचें. साहस और पराक्रम बढ़त पाएगा. तैयारी से कार्य आगे बढ़ाएंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उपलब्धियां संवरेंगी. तेजी बनाए रहेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. कामकाज में स्थायित्व आएगा.  आर्थिक गतिविधियों में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. लाभ का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा रहेगा. आय के प्रबंधन को बेहतर बनाएंगे. आर्थिक प्रयासों में आगे रहेंगे. संपत्ति में वृद्धि होगी. शुभ अंक: 3, 6 और 8 शुभ रंग: सफेद चंदन

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. आलस्य न करें. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : कारोबार में सहजता से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन में बेहतर बने रहेंगे. प्रशासन के विषयों को गति आएगी. कारोबारी वार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. विविध प्रयास बेहतर बनाएंगे. पैतृक कार्यों को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में भरपूर समय देंगे. योग्यता और अनुभव से कार्य साधेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. महत्वपूर्ण प्रयास बनेंगे. अधिकांश कार्यों के बेहतर परिणाम बनेंगे. दिनचर्या संतुलित बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बढ़ेगा. करियर और व्यापार में फोकस रखेंगे. योजनाओं में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा. कारोबार के विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. चहुंओर सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा. आर्थिक लाभ संवार पाएगा. प्रभाव से बात रखेंगे. उत्साहित बने रहेंगे. इच्छित पद-प्रतिष्ठा पाएंगे. लोगों का भरोसा जीतेंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी.  आत्मविश्वास मजबूत होगा. पद-प्रभाव में वृद्धि होगी. सुख और साहस बढ़ेगा. शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9 शुभ रंग: सिंदूरी लाल 

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. सहयोग रखें. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : भाग्य की सबलता से सभी कार्य बेहतर दिशा में बने रहेंगे. कार्यों को गति मिलेगी. कार्य व्यापार में लाभ बढ़ेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को संवारेंगे. आस्था और विश्वास बढ़ाएंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. बड़ों का समर्थन पाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. उच्च शिक्षा में अच्छा करेंगे. धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. भेंट-संपर्क बढ़ाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सबके हित का भाव बना रहेगा. कारोबारी समझौतों में सहजता रहेगी. कामकाज में सक्रियता आएगी. प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा. कार्यगत लक्ष्य पाएंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. विविध प्रयास आगे बढ़ाएंगे.  आर्थिक मामले आगे बढ़ेंगे. लाभ में सुधार बना रहेगा. सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा. कार्यविस्तार में सफल रहेंगे. फोकस बढ़त पर रहेगा. विभिन्न प्रयास प्रभावशाली बनेंगे.  परिजन प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ्य सुधार लेगा. साहस और सक्रियता से काम करेंगे. मनोबल उच्च रहेगा. शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9 शुभ रंग: हल्दी समान

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. साधना बढ़ाएं. 



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : स्वास्थ्य की चुनौतियों पर नियंत्रण के प्रयासों में अनदेखी से बचें. स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें. कारोबार में व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखें. जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाएं. व्यवस्था संवारने का प्रयास होगा. पेशेवरों के लिए समय साधारण है. सोच-विचारकर निर्णय लेंगे. संसाधनों पर जोर रहेगा. रूटीन संवारेंगे. सहज संकोच बना रहेगा. जल्दबाजी में समझौता न करें. वाणी-व्यवहार में सहज और सजग रहें. खानपान में सुधार बनाए रखें. आवश्यक कार्यों में सावधानी बढ़ाएं. पेशेवर विषयों में स्पष्टता रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. नीति-नियमों पर भरोसा रखेंगे. अप्रत्याशितता बनी रहेगी. कारोबार सामान्य रहेगा.  वित्तीय अनुबंधों में ढिलाई न बरतें. व्यवस्था के निर्देशों का पालन रखें. वाणिज्यिक लेनदेन में संतुलित रहें. सामंजस्य से आगे बढ़ें. करियर और व्यवसाय पूर्ववत रहेगा. निरंतरता और नियंत्रण बढ़ाएंगे.  संबंधों का सम्मान करें. परिजनों से बनाकर चलें. शुभ अंक: 8 और 9 शुभ रंग: पीतवर्ण उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. नियम रखें. 



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. परिवार में सुख और सहकार बना रहेगा. करियर और व्यापार में अनुकूलता बढ़ेगी. कार्यव्यवस्था बेहतर बनाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. उद्योग-व्यापार में प्रभावी रहेंगे. करीबियों का साथ-सहयोग पाएंगे. मित्र मददगार होंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. पेशेवर मामलों में साझा प्रयासों को बढ़ावा देंगे. टीम के लिए सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. संसाधनों पर जोर रहेगा. कारोबार में सहमति से निर्णय लेंगे. जिम्मेदारों से भेंट करेंगे. महत्वपूर्ण कामकाजी मामलों को गति देंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे.  आर्थिक लाभ बढ़ा रहेगा. औद्योगिक विषयों में सक्रियता रहेगी. साझा प्रयासों को साधेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने का भाव रहेगा. जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. संबंध घनिष्ठ होंगे.  शुभ अंक: 1, 3 और 8 शुभ रंग: धूसर

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. टीम संवारें. 



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : कामकाज में सावधानी बढ़ाएं. लेनदेन में लापरवाही बरतने से बचें. तार्किकता पर फोकस रखें. मेहनत से परिणाम संवरेंगे. समय सीमा में कार्य करेंगे. पेशेवर स्थिति को बेहतर बनाए रखेंगे. समकक्ष सहयोगी होंगे. वाणिज्यिक संबंधों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. बहकावे में नहीं आएंगे. लोभ-प्रलोभन से बचेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. उधार की सौदेबाजी से बचें. कामकाजी परिणाम साधारण रहेंगे. नौकरी में अनुकूलता बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं सफल होंगी. सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा. वित्तीय मामले पूर्ववत बने रहेंगे. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. निवेश के प्रति सजग रहेंगे. व्यापार में सहज वृद्धि रहेगी. सेवा व्यवसाय में अधिक प्रभावी रहेंगे.  स्वास्थ्य मिश्रित रहेगा. अनुशासन बनाए रखें. रीति-नीति पर जोर दें. मौसमी सावधानी बरतें. व्यक्तित्व पर ध्यान दें. शुभ अंक: 1, 3 और 8 शुभ रंग: पीला

उपाय: कुल के पूर्वजों का विधिवत तर्पण करें. सपरिवार विनम्र आभार प्रकट करें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं. पीली वस्तुएं दान करें. व्यवस्था बनाए रखें. 



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें