आज 17:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
17 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और विष्कंभ योग का विशेष संयोग बन रहा है। षष्ठी तिथि को हिंदू धर्म में विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय और देवी पूजा के लिए शुभ माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा-पाठ, दान और मानसिक शांति के लिए शुभ माना जाता है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। शुक्ल पक्ष में चंद्रमा के बढ़ते क्रम के कारण इस समय को आगे बढ़ने और कार्यों में निरंतरता रखने की दृष्टि से देखा जाता है। षष्ठी तिथि के दौरान नियमित जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना और जरूरी कामों को प्राथमिकता देना बेहतर माना जाता है।आज गुरुवार है, जिसका संबंध परंपरागत रूप से गुरु ग्रह और देवगुरु बृहस्पति एवं भगवान चित्रगुप्त से माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन ज्ञान, अध्ययन, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत किसी अच्छे विचार, अध्ययन या धार्मिक कार्य से करना सकारात्मक माना जा सकता है। आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विश्वकर्मा जयंती भी है।
आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। इस दिन षष्ठी तिथि के साथ अनुराधा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा-पाठ, दान और मानसिक शांति के लिए शुभ माना जाता है। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की आराधना का महत्व और बढ़ जाता है। कई लोग इस दिन अपने घर और परिवार की सुख-शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी करते हैं।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
भगवान विश्वकर्मा जयंती
भगवान विश्वकर्मा का जन्म सूर्य संक्रांति के दिन हुआ था। विश्वकर्मा जी को धरती के प्रथम इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही सतयुग में स्वर्ग, त्रेतायुग में लंका, द्वापर में द्वारिका और कलियुग में जगन्नाथ मंदिर की मूर्तियों का निर्माण किया है। इस दिन लोग अपना व्यापार बढ़ाने के लिए अपनी दुकानों और कारखानों में स्थित मशीनों की पूजा करते हैं।
आज का पंचांग :17 सितंबर2026 दिन:गुरुवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष :शुक्ल पक्ष सूर्योदय :06:07 AM, सूर्यास्त : 06:24 PM तिथि : षष्ठी 10:47 AM तक उपरांत सप्तमी नक्षत्र : अनुराधा 07:53 PM तक उपरांत ज्येष्ठा राहुकाल : 01::48 PM से 03::20 PM तक चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, विश्वकर्मा जयंती, षष्टी, कन्या संक्रांति
आज :: 17 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का है. किसी भी तरह की लापरवाही सेहत को गहराई से प्रभावित कर सकती है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें.घर के वरिष्ठ सदस्यों की सीख और सलाह को अपनाकर आगे बढ़ें. अपनी वाणी और व्यवहार में सहजता रखें. नीति-नियमों का पालन करें और दूसरों की कमियों को अनदेखा करते हुए क्षमाभाव बढ़ाएं. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : केशरिया
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सतर्क रहें.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि के जातकों के लिए साझा व्यापार में लाभ वृद्धि के अच्छे संकेत हैं. सभी आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें और अपनी टीम को साथ लेकर चलें.भूमि और भवन से जुड़े कार्य सुचारू रूप से बनेंगे. आपकी साख और सम्मान बना रहेगा. औद्योगिक तथा कृषि गतिविधियों में आपका प्रदर्शन बहुत असरदार रहेगा. शुभ अंक : 6, 8 और 9 शुभ रंग : क्रीम कलर
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. बड़े लक्ष्य रखें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के जातक सेवा संबंधी कार्य और व्यापार में बेहतर गति प्राप्त करेंगे. आपको अपनी दिनचर्या और नियमितता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. अहंकार का त्याग करके मेहनत और लगन से काम लें. लोभ और प्रलोभन में आने से बचें तथा अपने तय बजट के अनुसार ही खर्च करें. किसी की बातों में आने से बचें. शुभ अंक : 3, 5, 8 और 9 शुभ रंग : आंवला समान
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. परिश्रमी बनें.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के जातक अपने मित्रों के साथ बेहतरीन संवाद बनाए रखेंगे. सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश सफल होगी.प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. निसंकोच और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें. आपको मनोरंजन और अपनों के साथ यात्रा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. शुभ अंक : 2, 3, 8 और 9 शुभ रंग : भगवा
उपाय: विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. अध्ययन बढ़ाएं.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातक घरेलू मामलों में पहल करने या जल्दबाजी दिखाने से बचें. परिवार के महत्वपूर्ण विषयों में उतावली न करें और अपनी संवेदनशीलता बनाए रखें.भावावेश में आने से बचें. करियर और व्यापार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी. पेशेवरों का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन बातचीत में मिठास बनाए रखना जरूरी है. शुभ अंक : 1, 3 और 9 शुभ रंग : स्वर्णिम
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. क्रोध से बचें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातक वाणिज्यिक मामलों में बेहद शानदार प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान आपकी यात्रा की संभावनाएं भी काफी बढ़ सकती हैं.कार्ययोजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें और सभी के साथ सहज व्यवहार बनाए रखें. आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और आपको अपने अनुभव और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा. शुभ अंक : 3, 5, 8 और 9 शुभ रंग : खाकी
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. प्रवचन सुनें.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों के घर में खुशियों और उत्सव जैसा माहौल रहेगा. करियर और कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और आर्थिक लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.अतिथि का हरसंभव सम्मान करें. धन-धान्य और संपत्ति से जुड़े मामले आसानी से सुलझेंगे. सकारात्मक संवाद और रिश्तों में भरोसा आपके उत्साह को बढ़ाएगा. शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: फिरोजी
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. वचन रखें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातक अपनी रचनात्मक गतिविधियों को गति देंगे. परिवार में आपसी संबंधों को संवारने और मजबूत बनाने पर आपका मुख्य जोर रहेगा.व्यक्तिगत प्रयोगों में सकारात्मकता बढ़ेगी. नीति और नियमों का पालन करते हुए काम करें. जीवनस्तर में सुधार आएगा और कामकाजी प्रयासों में अपेक्षित तेजी बनी रहेगी. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : सिंदूरी लाल
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. नया सोचें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों को अपने वित्तीय मामलों में नियंत्रण बढ़ाने की जरूरत है. किसी भी लेन-देन या व्यावसायिक फैसले में जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं.अनुशासन और व्यवस्था बनाकर आगे बढ़ें. अनावश्यक बहस या विवाद में पड़ने से बचें. सूझबूझ के साथ काम करेंगे तो करियर में अड़चनें आसानी से दूर होंगी. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : पीला
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. सावधानी बढ़ाएं.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातकों के आर्थिक और व्यापारिक प्रयास बल पकड़ेंगे. आपकी प्रबंधन क्षमता और व्यवस्था बनाए रखने की कला से सभी प्रभावित होंगे. संस्थागत प्रयासों को गति मिलेगी. कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. शुभ अंक : 5, 8 और 9 शुभ रंग : दलदली
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सक्रिय रहें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातकों की व्यावसायिक योजनाओं को भरपूर समर्थन प्राप्त होगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.प्रशासनिक और सरकारी कामों में तेजी आएगी. आपको विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है. वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आपको इच्छित लाभ और सफलता मिलेगी. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : पीतवर्ण
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. तेजी बढ़ाएं.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातक अपने भाग्य के बल पर हर मुश्किल राह को आसान बना लेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.धार्मिक आयोजनों और अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. पेशेवर उपलब्धियां मजबूत होंगी और लाभ का दायरा बढ़ेगा. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : हल्दी समान
उपाय : विष्णुप्रिया देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् गुं गुरुवे नमः' एवं 'ओम् बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. आस्था बढ़ाए रखें.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें