सोमवार, 10 अगस्त 2026

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा का कांवड़िया सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह, 10 अगस्त 2026। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा द्वारा साहू समाज भवन परिसर में कांवड़िया सेवा शिविर का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। 
जिला तैलिक साहू सभा जिलाध्यक्ष बालगोविंद साहू एवं महासचिव धर्म प्रकाश ने संयुक्त रूप से कांवड़िया सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहता है। इसी कडी में यह शिविर लगाया गया। वहीं महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारा स्लोगन है जरूरत के मुताबिक सेवा कार्य। अभी सावन के महीना में कावरियों का सेवा की जरूरत थी इसलिए शिविर लगाया गया। बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। 



इस उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभा के सदस्यों ने कहा कि सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना समाज के लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उपस्थित लोगों ने सेवा शिविर को सफल बनाने में सहयोग एवं श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरगोरी साहू अरुण कुमार साव प्रदीप कुमार साव . शिव कुमार गुप्ता अभय सहा मनीष गुप्ता जयकिशन नीरज साहा विकाश साव श्याम सुन्दर गुप्ता उज्ज्वल साव तैलिक साहू सभा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें