शनिवार, 8 अगस्त 2026

रेल मंत्री से न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर पेयजल और शौचालय की समुचित सुविधा मुहैय्या कराने की मांग

गिरिडीह, 08 अगस्त 2026। गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म "एक्स" के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री से न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन में व्याप्त पेयजल एवं शौचालय की समस्या का त्वरित समाधान कराने की मांग किया है।


श्री झुनझुनवाला ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि @ECRlyHJP के अधीन बना न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन (NGRD) पर पेयजल एवं शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। यधपि इस स्टेशन पर वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। साथ ही यहां पर रैक पॉइंट भी बनाया गया है।


उन्होंने रेल मंत्री और रेल मंत्रालय का ध्यानाकृष्ट करते हुए यह भी बताया है कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन आने जाने वाले एवं माल परिवहन हेतु स्टेशन से मुख्य मार्ग तक जाने वाला दोनों पहुंच पथ कच्चा होने के कारण रेल यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं माल वाहक ट्रकों के आने जाने से कच्ची सड़क पर उड़ती धूल से इस इलाके में रहने वाली एक बड़ी आबादी प्रदूषण का शिकार हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।


श्री झुनझुनवाला ने @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw से न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर पेयजल और शौचालय की समुचित सुविधा कायम करने तथा दोनों पहुंच पथ का अविलंब सुदृढ़ पक्काकरण करने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। ताकि आम जनता को राहत मिल सके।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें