आज 14 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
14 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जायेगा। चतुर्दशी तिथि को विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। आज दर्श अमावस्या का संयोग भी बन रहा है, जिसे पितरों के तर्पण और धार्मिक कर्मों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही आज रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना से किया जाता है। आज चंद्रमा वृष राशि में स्थित रहेगा, जिससे स्थिरता, धैर्य और व्यवहारिक सोच का प्रभाव बढ़ सकता है। आज रोहिणी नक्षत्र और धृति योग दिन के प्रभाव को और महत्वपूर्ण बना रहे हैं। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:32 AM से 12:26 PM तक रहेगा। आज रविवार का दिन साक्षात् देवता भगवान सूर्य नारायण की उपासना, तेज, मान-सम्मान और आरोग्यता की प्राप्ति के लिए परम फलदायी माना जाता है।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग : 14 जून 2026,दिन: रविवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:20 PM तिथि : चतुर्दशी 12:19 PM तक उपरांत अमावस्या नक्षत्र : रोहिणी 10:14 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा राहुकाल :05 : 35 PM से 07 :20 PM तक चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, भगवान सूर्य पूजन दिवस, रोहिणी व्रत
आज :: 14 :: 06 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन घर-परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी है. आपको अपने परिजनों और संतान के साथ समय बिताने में खूब आनंद और संतोष की अनुभूति होगी. घर का वातावरण प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा. आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ घिरे रहेंगे, जिससे सामाजिक जीवन मजबूत होगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है. रिश्तों को निभाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या प्रयास नहीं करना पड़ेगा. आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा और आपस में मधुरता बनी रहेगी. यह अपने प्रियजन के साथ यादगार पल बिताने का सही समय है. व्यापार और नौकरी: व्यापार को लेकर आज आप उत्साहित रहेंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा. व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ और प्रतिष्ठा दोनों की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. करियर और शिक्षा: करियर के मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपकी मेहनत और लगन सबको दिखेगी. छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि आज का दिन नई चीजें सीखने के लिए उत्तम है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता जरूर मिलेगी. आर्थिक स्थिति: वित्तीय मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है. आपकी आय और खर्चे संतुलित रहेंगे. कोई बड़ा वित्तीय लाभ या नुकसान आज नहीं दिख रहा है. धन के मामले में संयम बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा. वाहन दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए सड़क पर सावधानी बरतें. दोपहर के बाद कार्यभार बढ़ने से आपको थकान का अनुभव हो सकता है, इसलिए थोड़ा आराम भी जरूरी है. उपाय: सुरक्षा के लिए घर से निकलते समय भगवान हनुमान को नमन करें और वाहन धीमी गति से चलाएं. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद शुभ और धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेगा. आप अपने परिजनों के साथ किसी पवित्र स्थल या मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं. इस यात्रा से आपके मन को अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यालय या व्यापार क्षेत्र में आज आपके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. कार्यभार अधिक होने के कारण काम पूरा करते समय आपको थकान का अनुभव हो सकता है. हालांकि, विदेश से जुड़े कामों में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा. व्यापारियों के लिए कोई छोटी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. करियर और शिक्षा: रिश्तों को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के लिए आप स्वप्रेरणा से कार्य करेंगे. यदि आप विदेश में करियर या शिक्षा की तलाश कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों से हुई बातचीत आपको नए अवसर दिला सकती है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत होने वाला है. आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी. पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन रोमांटिक रहेगा. आप अपने प्रिय को कोई विशेष उपहार देकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. यह इशारा आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा और दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. अधिक काम और भागदौड़ की वजह से शरीर में थकावट हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. बीच-बीच में आराम करें और अपने खान-पान का ध्यान रखें. उपाय: आज अपने इष्ट देवता को जल चढ़ाएं और सूर्य को नमन करें. इससे आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन में शांति बनी रहेगी. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: आसमानी (नीला)
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,घर के माहौल में आज तनाव बना रह सकता है. समय पर भोजन न मिलने या थकान के कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं, जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर पड़ सकता है. बच्चों की बातों पर धैर्य बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें.व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी. अधिकारियों या वरिष्ठों के साथ किसी भी प्रकार का वाद-विवाद या मतभेद आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. अपनी बात रखते समय संवाद का स्तर गिरने न दें. आज किसी भी नए व्यापारिक सौदे या प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता कम लग सकती है. नया विषय शुरू करने के बजाय पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करना बेहतर रहेगा. करियर के लिए जोखिम उठाने या बदलाव करने का दिन नहीं है. स्थिरता बनाए रखें. आर्थिक स्थिति: आज अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप चिंतित हो सकते हैं. धन का लेन-देन करते समय सावधान रहें और किसी को उधार देने से परहेज करें. आर्थिक निर्णय भावनाओं में आकर न लें. प्रेम जीवन: प्रेमी जीवन में आज गलतफहमियां पैदा हो सकती हैंॅ. अपने पार्टनर पर गुस्सा न करें और न ही किसी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया दें. संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें. स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. खान-पान के समय में बदलाव और गुस्से के कारण सिर दर्द या पेट की शिकायत हो सकती है. यदि आप कोई रोगी हैं, तो आज किसी भी नए इलाज या शल्य चिकित्सा (सर्जरी) को टाल दें. सावधानी बेहतर है. उपाय: आज किसी भी परेशानी से बचने के लिए सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और गुस्सा पर नियंत्रण रहेगा. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हल्का नीला
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से सुख, शांति और आपसी सामंजस्य से भरपूर रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे. घर का वातावरण प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. विशेष रूप से साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. नए व्यावसायिक अवसर आपके लिए आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यकुशलता और प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा. करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आपकी रुचि और समर्पण आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आप वस्त्र, आभूषण या नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं. निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लेने पर भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन सुखद और संतोषजनक रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ बेहतर होगी. साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल या पर्यटन यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में सावधानी बरतना आवश्यक है. बाहर का भोजन या अनियमित खान-पान पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है. पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार अपनाएं. उपाय: प्रातः स्नान के बाद भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करें और जल चढ़ाएं. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गुलाबी
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा संयमित होना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं. माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, उनका उचित ध्यान रखें. हालांकि, जीवनसाथी के साथ आज कोई खास चर्चा हो सकती है जो भविष्य की योजनाओं को लेकर होगी और यह समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को समय पर पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं, जिससे आप थकान महसूस करेंगे. आज आप जितनी भी मेहनत करेंगे, उसके अनुपात में रिजल्ट शायद कम ही मिले, जिससे मन में निराशा हो सकती है. व्यापारियों को भी आज नए सौदों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. करियर और शिक्षा: छात्रों को आज पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. दिन के दूसरे भाग में धैर्य बनाए रखें, तभी आप काम में सफलता पा सकेंगे. करियर की दृष्टि से आज रिस्क लेने का दिन नहीं है. आर्थिक स्थिति: आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहने वाला है१ अनावश्यक खर्चों से बचें, क्योंकि धन आने की गति धीमी हो सकती है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज साथी के साथ समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ की गई गहरी बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके अनुकूल है, लेकिन लापरवाही न करें. आपको स्वयं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा. थकान और तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान कर सकते हैं. उपाय: आज माता के स्वास्थ्य के लिए उनका आशीर्वाद लें और घर के मंदिर में दीपक जलाएं. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: नीला
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन मिला-जुला रहेगा. एक ओर जहां आपको अपने प्रियजनों या किसी खास रिश्तेदार से मिलने का सौभाग्य मिलेगा, वहीं दूसरी ओर संतान को लेकर आपके मन में गहरी चिंता बनी रहेगी. बच्चों के भविष्य या स्वास्थ्य को लेकर होने वाली चिंता आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको दबाव महसूस होगा. नौकरीपेशा लोगों को समय पर काम पूरा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बॉस के तल्ख बर्ताव से भी तनाव बढ़ सकता है. व्यापार करने वालों को आज कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का समय थोड़ा मुश्किल है. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और कोई भी नया विषय सीखने में आपको परेशानी हो सकती है. करियर के लिहाज़ से यह समय धैर्य रखने का है, घबराएं नहीं. आर्थिक स्थिति: आर्थिक परिस्थितियां आज कुछ कमजोर नजर आ रही हैं. अचानक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं, जो बजट को बिगाड़ सकते हैं. शेयर मार्केट या सट्टे जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से दूरी बनाए रखना ही उचित रहेगा. प्रेम जीवन: जीवन के अन्य पहलुओं में तनाव होने के बावजूद, प्रेम जीवन आपको राहत देगा. आज आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. उनका साथ आपकी सारी थकान दूर कर देगा और दिन का अंत अच्छा होगा. स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है. खान-पान पर ध्यान न देने से अपच और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. बाहर का खाना आज से बचें. उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे आज पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल बन सकता है. विशेष रूप से अपनी माता और घर की अन्य महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. उनका ख्याल रखें और उनसे बेहतर ढंग से बात करें. पारिवारिक संपत्ति या जमीन-जायदाद से संबंधित किसी भी मामले में आज बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपका मन लगने में काफी कठिनाई होगी. विचारों की अस्थिरता के कारण आप किसी भी काम में एकाग्रता नहीं बना पाएंगे, जिससे उत्पादकता प्रभावित हो सकती है. आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण बैठक या नई योजना की शुरुआत न करें. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और याद रखने की क्षमता कम हो सकती है. ऐसे समय में जबरदस्ती पढ़ाई करने के बजाय अपने मन को थोड़ा आराम दें. करियर के फैसले लेते समय भावनाओं को बीच में न आने दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर आज आपको सचेत रहना होगा. पैसों के मामलों में लापरवाही न करें. पारिवारिक संपत्ति या धन के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. आज बड़े निवेश से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की बातों को समान महत्व देना होगा. अगर आप उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे, तो रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी. अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा नोंक-झोंक हो सकती है. स्वास्थ्य: सेहत के प्रति आज विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है. समय से भोजन नहीं मिलने और रात में पर्याप्त नींद न आने के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिड़चिड़े हो सकते हैं. अनिद्रा की समस्या आपको परेशान कर सकती है. योग और ध्यान से मन को शांत करने का प्रयास करें. उपाय: दिन की शुरुआत में सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें. इससे मानसिक शांति मिलेगी. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पर्पल
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,घर का वातावरण आज काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. आप अपने भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप करते हुए पुरानी बातों को भूलकर नए रिश्तों की शुरुआत करेंगे. स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी, जिससे मन को बहुत शांति मिलेगी. किसी निकटवर्ती पिकनिक स्पॉट पर छोटी यात्रा का योग बन रहा है, जहाँ आप अपने परिवार के साथ यादगार पल व्यतीत कर सकते हैं. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन विस्तार के नए अवसर लेकर आया है. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपके काम की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा होगी, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन बहुत ही शुभ है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अपने करियर को लेकर आप आज कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं. आर्थिक स्थिति: भाग्य के सहयोग से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. धन लाभ के नए स्रोत सामने आएंगे और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. आज आप अपने व्यय पर नियंत्रण रख पाएंगे, जिससे बचत भी बढ़ेगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आप संतुष्टि महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा. आपको थकान महसूस नहीं होगी और ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा॥ योग और प्राणायाम करने से आपको शारीरिक और मानसिक लाभ मिलेगा. उपाय: सुबह के समय सूर्य देव को जल चढ़ाएं और अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करें. इससे दिन और भी शुभ हो जाएगा. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नारंगी
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद या मनमुटाव होने की संभावना है. अपने शब्दों पर संयम रखें, क्योंकि कहीं न कहीं आपके मन में छिपा डर आपके व्यवहार को चिड़चिड़ा बना सकता है. किसी भी बहस में उलझने के बजाय, समझदारी से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको विघ्नों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों या पार्टनर्स के साथ मतभेद और गलतफहमी होने की आशंका है. नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने से पहले दोबारा विचार करें. आज कोई बड़ा आर्थिक निवेश या फैसला करने से बचें. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है. मन चिंतित रहने के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आज टाल दें. दूर रहने वाले मित्रों से बातचीत आपको नई दिशा दिखा सकती है, इसलिए संपर्क बनाए रखें. आर्थिक स्थिति: आज के दिन पैसों के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है. कहीं गलत जगह पैसा खर्च होने का खतरा है. लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज तालमेल बिगड़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. अपने साथी के साथ संवाद को स्पष्ट रखें और गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अंदरूनी भय का असर आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है॥ सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. योग और ध्यान करें ताकि मन शांत रहे. उपाय: आज के दिन भगवान शिव या हनुमान जी का ध्यान करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे मन को शांति मिलेगी और आपका भय दूर होगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: आसमानी
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के पांचवे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए पारिवारिक खुशियों भरा रहने वाला है. आपके मन में आज किसी भी बात को लेकर कोई व्याकुलता नहीं होगी और पूरा दिन मानसिक शांति बनी रहेगी. शाम के समय आप मित्रों या स्नेहीजनों के साथ मुलाकात कर सकते हैं, जो काफी सुखद और यादगार साबित होगी. व्यापार और नौकरी: आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपने जो भी प्रयास किए हैं, उनके सकारात्मक परिणाम आपको दिखाई देंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी काबिलियत को सलाम करेंगे. अधिकारी वर्ग आपके काम की काफी प्रशंसा करेंगे. करियर और शिक्षा: करियर के लिहाज से आज का दिन अत्यंत शुभ है. आपके अंदर नए काम को करने का उत्साह रहेगा. छात्र वर्ग के लिए भी दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. यदि आप किसी नई शिक्षा या कौशल सीखने की सोच रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है. आर्थिक स्थिति: आज आप अपने खर्चों पर अच्छा नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे. अनावश्यक खर्चों से बचकर आप अपनी बचत को बढ़ा सकते हैं. धन के मामले में आज का दिन स्थिरता लेकर आ रहा है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए समय सामान्य बना हुआ है. हालांकि, विवाहित जीवन के लिए दिन काफी अच्छा है. जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मधुर रहेगा और गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. खासकर वाहनों का प्रयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें. तेज गति से वाहन चलाने से बचें, अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी हुई है. उपाय: सुबह उठकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें और माता पार्वती को लाल पुष्प चढ़ाएं. इससे दिन शुभ रहेगा और बाधाएं दूर होंगी. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,घर के माहौल में आज थोड़ी खटास देखने को मिल सकती है. आपकी बातों से आपके परिजन सहमत नहीं होंगे, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. अपनी बात रखते समय यदि आप कड़वा बोल देंगे, तो संबंधों में दूरी बढ़ सकती है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, क्योंकि इससे आपको अपमानित होना पड़ सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज जोखिम उठाने का दिन नहीं है. जमीन-जायदाद या संपत्ति के सौदों में लेन-देन करने से पहले गहराई से सोच-विचार करें. पहले से ज्यादा लाभ की उम्मीद करना आपको निराश कर सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा कोई बड़ी गलती हो सकती है. करियर और शिक्षा: मानसिक रूप से आज आप एकाग्र बने हुए हैं, जो छात्रों के लिए अच्छा संकेत है. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में आपको सफलता मिलेगी. हालांकि, अपने करियर को लेकर किसी भी तरह का कन्फ्यूजन मन में न आने दें. आर्थिक स्थिति: आज आपके खर्चों की मात्रा अधिक होने वाली है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है. किसी से भी उधार लेने या देने के काम से आपको बचना चाहिए. पूंजी निवेश करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपका धन किसी गलत जगह पर न लगे. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज एक-दूसरे की बातों को समझने की जरूरत है. अपने पार्टनर की बातों में हस्तक्षेप न करें और न ही अपनी राय जबरदस्ती थोपें. क्रोध को नियंत्रण में रखकर ही प्रियजनों से बात करें, ताकि रिश्ते मधुर बने रहें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है.मौसमी बदलाव या खराब खान-पान के कारण आपकी तबियत बिगड़ सकती है. तनाव और क्रोध आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए शांत रहें. उपाय: क्रोध और तनाव से बचने के लिए सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल अर्पित करें. इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. शुभ अंक: 1 शुभ रंग: हरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे और घर के किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप कोई नई योजना पर काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ देगी. आप अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में एक नया टारगेट मिल सकता है. करियर और शिक्षा: करियर के मोर्चे पर आज आपको उत्साह के साथ हर काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा. छात्रों को अपनी पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है, ताकि वे सफलता हासिल कर सकें. यदि आप किसी नई कौशल सीखने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं. प्रत्येक काम में आपको लाभ की प्राप्ति होगी. मित्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक संतुष्टि देगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद रोमांटिक और खुशियों भरा है. आप अपने प्रिय मित्र या पार्टनर के साथ दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता पक्का हो सकता है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय आपके लिए अच्छा बना हुआ है. आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. हालांकि, काम में अत्यधिक उत्साह के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम भी जरूर लें. अति उत्साह में किए गए किसी भी काम से सावधान रहें, ताकि कोई शारीरिक नुकसान न हो. उपाय: आज किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: पर्पल
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें