आज 02 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
02 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 06 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। द्वितीय तिथि को सामान्य कार्यों, पारिवारिक योजनाओं और नियमित गतिविधियों के लिए शुभ माना जाता है। आज ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। यह दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है। यह दिन साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आज चंद्रमा धनु राशि में स्थित है और इसका निवास पूर्व दिशा में माना गया है।
आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
आज का पंचांग : 02 जून 2026,दिन: मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:15 PM तिथि : द्वितीया 07:01 PM तक उपरांत तृतीया नक्षत्र : मूल 10:06 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा राहुकाल : 03 :47 PM से 05:31 PM तक चन्द्रमा : धनु राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस
आज :: 02 :: 06 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे. पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल में आज आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद्दी व्यवहार पर सख्ती से नियंत्रण रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर घर के सदस्यों से विवाद हो सकता है. विशेषकर संतान की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी.करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में भरपूर परिश्रम के बाद भी मनमुताबिक सफलता न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है. हालांकि, सरकारी कामों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी. व्यापार में कोई भी नया जोखिम उठाने से बचें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज अहंकार को दरकिनार करना होगा. अपने तीखे व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा, जिससे थकान और आलस्य बना रहेगा. सावधानी: आज आवश्यक न हो तो यात्रा स्थगित कर दें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू और सिंदूर अर्पित करें. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : चंद्रमा आज आपकी राशि से अष्टम भाव में संचरण करेंगे.पारिवारिक जीवन: पैतृक संपत्ति के मामलों से लाभ होने की संभावना है. संतान की उच्च शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है. परिजनों से बातचीत करते समय संयम रखें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए दिन उत्तम है. सरकारी क्षेत्रों में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. कलाकार और खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा. लव लाइफ: आत्मविश्वास से लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी. पार्टनर के साथ सकारात्मक पल बिताएंगे. स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. सावधानी: आज संपत्ति (प्लॉट, मकान) की खरीद-फरोख्त या रजिस्ट्री करने से बचें. उपाय: हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पितरों के नाम पर गाय को रोटी खिलाएं. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा आज आपकी राशि के सप्तम भाव (साझेदारी व वैवाहिक जीवन) में गोचर करेंगे. पारिवारिक जीवन: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात से सामाजिक दायरा मजबूत होगा. करियर और व्यापार: आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापारियों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करने का यह अनुकूल समय है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. पार्टनर आपके फैसलों का समर्थन करेगा. अपनी बात जबरदस्ती मनवाने से बचें. स्वास्थ्य: शारीरिक व मानसिक रूप से स्फूर्ति बनी रहेगी. पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है. सावधानी: विचारों में बार-बार आ रहे बदलाव के कारण दुविधा में पड़ सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर, तेल और चने का प्रसाद चढ़ाएं. 'ॐ हनुमते नमः' का जाप करें. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : चंद्रमा आज आपकी राशि से छठे भाव (रोग, ऋण व शत्रु भाव) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: मन में हताशा और असंतोष का भाव रह सकता है. आपके अहंकार (Ego) के कारण परिवार के किसी प्रिय सदस्य की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. बुजुर्गों का सम्मान करें. करियर और व्यापार: ऑफिस में किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें. व्यापारियों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा. लव लाइफ: छोटी बातों पर पार्टनर से तकरार की आशंका है. रिश्ते को बचाने के लिए इगो को बीच में न आने दें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण कमजोरी महसूस होगी. बाहर के खान-पान से बचें, पेट खराब हो सकता है. सावधानी: विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई से भटक सकता है. किसी भी प्रकार के अनैतिक या गलत काम से पूरी तरह दूर रहें. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : चंद्रमा आज आपकी राशि के पंचम भाव (संतान व विद्या भाव) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: पिता या घर के बुजुर्गों से विशेष लाभ और आशीर्वाद मिलेगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. हालांकि, वाणी में उग्रता के कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है. करियर और व्यापार: पेशेवर मोर्चे पर आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. त्वरित फैसले लेकर आप कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाएंगे. अटके हुए सरकारी काम आज पूरे होंगे. विद्यार्थियों को ध्यान लगाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ गहरी होगी. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. यदि पहले से कोई बीमारी है, तो दवा समय पर लें. सावधानी: गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने-बनाए सम्मानजनक रिश्ते बिगड़ सकते हैं. उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें. शुभ रंग: केसरिया एवं लाल | शुभ अंक: 9
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : चंद्रमा आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव (सुख स्थान) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ किसी छोटी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है. पुराने विवादों को आज हवा देने से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा जातकों को अपने जूनियर्स के साथ संभलकर व्यवहार करने की सलाह दी जाती है. व्यापार में अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें.लव लाइफ: जिद और क्रोध के कारण पार्टनर के साथ तीखी बहस हो सकती है. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और मामूली बातों को नजरअंदाज करें. स्वास्थ्य: मानसिक चिंता के साथ-साथ शारीरिक अस्वस्थता परेशान कर सकती है. आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो सकती है; स्क्रीन टाइम कम करें. सावधानी: उग्रवाणी और अहं के टकराव से बचें. अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं. उपाय: हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं और रात को सोते समय आंखों में शुद्ध गुलाब जल डालें. शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा आज आपकी राशि के तृतीय भाव (पौरुष व पराक्रम स्थान) में संचरण करेंगे.पारिवारिक जीवन: गृहस्थ जीवन में अपार सुख-शांति रहेगी. परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का प्लान बन सकता है. पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी.करियर और व्यापार: विभिन्न क्षेत्रों से धन लाभ के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों को नए सौदे हासिल होंगे. लव लाइफ: प्रेम जीवन में सकारात्मक शुरुआत होगी. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य: आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे. सात्विक आहार आपको दिनभर तरोताजा रखेगा. सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें और बजट से बाहर जाकर फिजूलखर्ची न करें. उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल और लाल फूल अर्पित करते हुए "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें. शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 4
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : चंद्रमा आज आपकी राशि के द्वितीय भाव (धन व कुटुंब भाव) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा. संतान की प्रगति को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा और आप परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है. नौकरी में अधिकारियों का विशेष सहयोग और लाभ मिलेगा. कारोबारियों को अटका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. हालांकि, दोपहर के बाद किसी बात को लेकर मन में चिंता आ सकती है, जिसे पार्टनर के साथ शेयर करने से मन हल्का होगा. स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं. सावधानी: दोपहर के बाद मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें और छोटी बातों पर परेशान होने से बचें. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर व बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चंद्रमा आज आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में संचरण करेंगे.।पारिवारिक जीवन: मानसिक रूप से आज आप काफी बेचैन रह सकते हैं. संतान के भविष्य या स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी. घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें. करियर और व्यापार: आज मेहनत का पूरा फल न मिलने से भाग्य कुछ कमजोर प्रतीत होगा. ऑफिस में अधिकारियों के सामने संयम बरतें और विरोधियों से विवाद से बचें. व्यापार में बड़ा निवेश अभी टाल दें. लव लाइफ: मानसिक अशांति के कारण पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. गुस्से में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें, अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती है. स्वास्थ्य: शारीरिक सुस्ती और भारी थकान का अनुभव होगा. पुरानी कोई बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. भोजन हल्का और सात्विक रखें. सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें. उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर-तेल अर्पित कर पूजा करें. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 3
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : चंद्रमा आज आपकी राशि से द्वादश भाव (व्यय स्थान) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें. परिवार के सदस्यों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है. अचानक किसी यात्रा के कारण अनपेक्षित धन खर्च होने के योग हैं. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशासनिक निपुणता की सराहना होगी. हालांकि, बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं, इसलिए नया पार्टनरशिप एग्रीमेंट आज न करें. आकस्मिक धन लाभ से खर्चों की भरपाई होगी. लव लाइफ: आज किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत करने से बचें. यदि पहले से रिश्ते में हैं, तो साथी से तीखी बात करने से बचें और धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य: खान-पान की लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें. सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखना आज आपकी सबसे बड़ी सावधानी है. बिना सोचे-समझे पैसों का निवेश न करें. उपाय: मंगलवार के दिन सुबह 'बजरंग बाण' का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 6
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा आज आपकी राशि के एकादश भाव (लाभ स्थान) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में खुशहाली और हर्षोल्लास का माहौल रहेगा. आपका सकारात्मक स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा. दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. उत्तम भोजन और वस्त्र सुख की प्राप्ति होगी. करियर और व्यापार: करियर और व्यापार के मोर्चे पर आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. उच्च आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप से भारी मुनाफा होने के शुभ योग हैं. लव लाइफ: सिंगल्स के लिए आज का दिन खास हो सकता है, किसी नए व्यक्ति से मुलाकात प्रेम संबंध में बदल सकती है. जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी तालमेल और मजबूत होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आप पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. मानसिक तनाव दूर रहेगा. सावधानी: बढ़े हुए आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें. खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखें. उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: गेरुआ | शुभ अंक: 2
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : चंद्रमा आज आपकी राशि के दशम भाव (कर्म स्थान) में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति और सद्भाव का माहौल रहेगा. परिजनों के साथ पुरानी यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा. घर की सकारात्मक ऊर्जा आपके कार्यक्षेत्र के तनाव को कम करेगी. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे. कारोबारियों के लिए नया निवेश या वित्तीय योजना शुरू करने का यह बेहतरीन अवसर है, जो भविष्य में फलदायी होगा. लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल और मिठास भरा है. पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. सिंगल्स के जीवन में किसी नए खास रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप पूरी तरह तंदुरुस्त रहेंगे. शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे. सावधानी: उग्र स्वभाव और कड़वी वाणी पर अंकुश रखें. अति उत्साह में आकर कोई भी काम जल्दबाजी में न करें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर, तेल और बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: हल्का गुलाबी | शुभ अंक: 7
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें