आज 29 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
29 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जायेगा। पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है और यह दिन विशेष रूप से शिव पूजा और व्रत के लिए शुभ माना जाता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा, धन,सुख, सौंदर्य और कला के कारक ग्रह शुक्र इस राशि के स्वामी होते हैं। यह तिथि विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है और प्रदोष व्रत के रूप में इसका महत्व और बढ़ जाता है। शुक्रवार होने के कारण इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। शुक्रवार का संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ाता है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है।
आज शुक्रवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग : 29 मई 2026,दिन: शुक्रवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:24 AM, सूर्यास्त : 07:13 PM तिथि : त्रयोदशी 09:50 AM तक उपरांत चतुर्दशी नक्षत्र : स्वाति 10:37 AM तक उपरांत विशाखा राहुकाल : 10 : 35 AM से 12: 19 PM तक चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, नौतपा जारी
आज :: 29 :: 05 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे परिवार के साथ सामान्य लेकिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. मन की चंचलता के कारण आप छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझन महसूस करेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. दोपहर के बाद घर का माहौल बेहतर बनेगा और किसी प्रिय सदस्य के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है, जिससे जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. हालांकि दिन के दूसरे भाग में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होगी, जिससे रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए विचार लाभदायक साबित हो सकते हैं. बौद्धिक चर्चाओं और मीटिंग्स में आपकी तार्किक क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. साहित्य, लेखन, शिक्षा और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रहेगा, इसलिए पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें. शाम के समय रिश्तों में मधुरता आएगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. मानसिक तनाव और अधिक सोच-विचार के कारण थकान महसूस होगी. बाहर घूमने या लंबी यात्रा का कार्यक्रम टालना बेहतर रहेगा. खानपान में लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें. योग और ध्यान करने से मन शांत रहेगा. सावधानी: किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. विरोधियों की बातों में आकर प्रतिक्रिया न दें. उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: पिंक शुभ अंक: 6
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, परिवार के साथ आज छोटा-मोटा विवाद उत्पन्न हो सकता है, जो आगे बढ़कर बड़ा रूप ले सकता है. जिद्दी स्वभाव और दुविधा के कारण सामान्य बातचीत भी तनावपूर्ण हो सकती है. ऐसे में मौन रहकर और धैर्य बनाए रखकर विवादों से बचना सबसे अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें. करियर और व्यापार: आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. रचनात्मक क्षेत्र में जुड़े लोग अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं. हालांकि, यात्रा संबंधी योजनाएं पूरी नहीं होंगी, इसलिए इन्हें रद्द करना पड़ सकता है. यह रद्दीकरण आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है. व्यावसायिक निर्णयों में सतर्क रहें. लव लाइफ: दुविधापूर्ण व्यवहार और जिद के कारण पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस हो सकती है. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है. आज रोमांटिक योजनाओं को स्थगित रखना बेहतर होगा. संवाद में नरमी बरतें और एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय मध्यम फलदायक रहेगा. छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन गंभीर समस्या नहीं होगी. मानसिक तनाव को नियंत्रित रखें, क्योंकि जिद और विवाद स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. हल्का व्यायाम और संतुलित आहार लाभदायक रहेगा. सावधानी: जिद्दी व्यवहार से बचें, सामान्य चर्चा को विवाद में न बदलें. उपाय: सुबह भगवान गणेश की पूजा करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा आज आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, इस दिन परिवार के साथ बेहद सुखद और यादगार समय बीतेगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लिया जाएगा. घर में खुशी का माहौल रहेगा. सभी सदस्यों के साथ मिलकर आनंददायक पल बिताएंगे. पारिवारिक रिश्तों में मिठास और समझदारी बनी रहेगी, जो पूरे दिन ताजगी और प्रसन्नता प्रदान करेगी. करियर और व्यापार: आर्थिक लाभ की मजबूत संभावना है. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अपेक्षित मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी सराहना और सफलता मिलने की संभावना है. कहीं से गिफ्ट या आर्थिक लाभ के रूप में अच्छी खबर आ सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. दिन करियर के लिए लाभदायक साबित होगा. लव लाइफ: दांपत्य जीवन खुशनुमा और रोमांचक बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ समझदारी और प्यार का संतुलन बनेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोगों को भी किसी खास व्यक्ति से सकारात्मक संवाद का मौका मिल सकता है. समग्र रूप से प्रेम और रिश्तों में सुखद अनुभव होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक बना रहेगा. सुबह से ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा. नकारात्मक विचार दूर रहने से मन प्रसन्न रहेगा. थकान महसूस नहीं होगी और दैनिक कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अच्छा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. सावधानी: अधिक खर्च करने से बचें. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें. छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद स्पष्ट रखें. उपाय: सुबह सूर्योदय के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें. पीले रंग के वस्त्र दान करना शुभ फल देगा. शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार में कुछ तनाव और मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. परिजनों के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल थोड़ा भारी रहेगा. विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. इससे आपका मन अशांत रहेगा और घरेलू कामों में मन नहीं लगेगा. परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य रखें और अनावश्यक बहस से बचें. घर के सदस्यों से उचित दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा ताकि विवाद न बढ़े. करियर और व्यापार: व्यवसाय या कार्यस्थल पर आज सतर्क रहने की जरूरत है. दूसरों के साथ बातचीत करते समय गलतफहमी हो सकती है, इसलिए जितना हो सके मौन रहें. निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, जिससे महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकते हैं. टीम के सदस्यों या सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें. नया काम शुरू करने के बजाय पुराने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. मन की उदासी और बेचैनी के कारण पार्टनर के साथ गहरी बातचीत करने का मन नहीं करेगा. यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का प्रयास न करें. एकांत में समय बिताना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: शरीर और मन दोनों में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा. थकान, उदासी और मानसिक तनाव बना रहेगा. निर्णय शक्ति कमजोर पड़ेगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता भी आपको प्रभावित करेगी. आराम करें, हल्का भोजन लें और तनाव कम करने के उपाय अपनाएं. सावधानी: किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने के लिए अपने शब्दों का चयन बुद्धिमानी से करें. धन का खर्च बढ़ने वाला है, इसलिए आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें. उपाय: “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें, शाम को गाय को हरी घास खिलाएं. शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 5
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : चंद्रमा आज आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी खुशियों भरा रहने वाला है. आपको घर पर उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बुजुर्गों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिलेगा. पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा और किसी शुभ प्रसंग का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी साथ मिलकर खुशियां मनाएंगे. परिवार के साथ समय बिताने का यह अवसर आपको मानसिक शांति देगा. करियर और व्यापार: व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है. व्यापार में लाभ के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्यों में काफी सुधार करेंगे और सभी जिम्मेदारियों को सही समय पर निभाने में सक्षम रहेंगे. मित्रों की सहायता से नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी मेहनत और कौशल रंग लाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन रहेगा. आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे. पत्नी के विचारों का सम्मान करना आपके लिए अच्छा रहेगा. एकल लोगों को मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है, जहां उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. दिन रोमांटिक और सुखद व्यतीत होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है. आप ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करेंगे और कोई भी शारीरिक समस्या आपको परेशान नहीं करेगी. दिनभर आपका मन खुश और फिट रहेगा. उत्तम भोजन और अच्छी दिनचर्या के कारण आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. सावधानी: हालांकि दिन अच्छा है, लेकिन खरीदारी के चक्कर में अनावश्यक रूप से धन खर्च करने से बचें. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी आवश्यक है. वाहन चलाते समय भी थोड़ी सावधानी बरतें. उपाय: घर में लक्ष्मी जी की पूजा करें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 6
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, घर का वातावरण आज पूरी तरह से आनंद और उल्लास से भरा रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय बेहद अच्छा बीतेगा. पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपको किसी बड़ी समस्या का समाधान दिला सकता है, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल बनेगा. परिवार के साथ मिलकर कोई धार्मिक या शुभ कार्य करने का योग बन रहा है, जो सभी के लिए मंगलकारी साबित होगा. करियर और व्यापार: करियर के क्षेत्र में यह दिन अत्यंत लाभदायक साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की अच्छी खबर मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और उन्हें आपका पूरा सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारियों के लिए दिन काफी शुभ है. नए डील्स और अनुबंध फाइनल हो सकते हैं. व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा भी संभव है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी. सरकारी कार्यों या कानूनी मामलों में भी सफलता के योग बन रहे हैं. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में आज मधुरता और प्रेम की छटा छाई रहेगी. यदि पिछले दिनों कोई मतभेद या गलतफहमी चल रही थी, तो आज वह दूर हो जाएगी. जीवनसाथी के साथ आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई और विश्वास बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी रोमांटिक दिन रहेगा. स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य दिन भर उत्तम बना रहेगा. ना तो कोई शारीरिक परेशानी होगी और ना ही मानसिक तनाव. शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप हर काम उत्साहपूर्वक पूरा कर पाएंगे. मन प्रसन्न रहेगा और तरोताजा महसूस होगा. सावधानी: व्यापारिक या नौकरी संबंधी यात्रा के दौरान सावधानी अवश्य बरतें. गलत रास्तों या अनावश्यक जोखिम से बचें. सफलता मिलने पर घमंड न करें, विनम्रता बनाए रखें. उपाय: सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें. इससे ग्रहों की कृपा बनी रहेगी. शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 1
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा आज आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, आपके पारिवारिक जीवन के लिए धार्मिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाला है. आपको किसी पवित्र तीर्थ यात्रा पर जाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को अपार शांति मिलेगी. विदेश में बसे मित्रों और सगे-संबंधियों से लंबे समय बाद संपर्क होगा और उनके कल्याण की खुशखबरी मिलेगी. हालांकि, दोपहर के बाद किसी काम में मन न लगने की वजह से घरेलू माहौल में थोड़ी उदासीनता रह सकती है. करियर और व्यापार: यह दिन आपकी पेशेवर प्रगति के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा. आप आज किसी भी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत बेझिझक कर सकते हैं, सफलता की प्रबल संभावनाएं हैं. व्यापारियों को अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए नए-नए आधुनिक तरीकों और रणनीतियों को अपनाना चाहिए. लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज आपको अपने साथी के प्यार का भरपूर सहारा मिलेगा. आपके पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही सकारात्मक और सहयोगी रहेगा. उनके इस प्यार भरे रुख को देखकर आपका मन प्रसन्न और खुश रहेगा, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता और गहराई आएगी. स्वास्थ्य: आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन मानसिक शांति पर ध्यान देने की आवश्यकता है. संतान की चिंता और काम में मन न लगने की वजह से आप थकान महसूस कर सकते हैं. सावधानी: आज के दिन अपने वचन पर पूर्ण नियंत्रण रखें. किसी भी तरह की बेवजह की चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा स्थिति आपके विरुद्ध जा सकती है. दोपहर के समय किसी भी नए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, क्योंकि तब आपका ध्यान भटक सकता है. उपाय: दिन की शुरुआत में भगवान गणेश को लाल रंग का फूल अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें. इससे आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और मन शांत रहेगा. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 6
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आर्थिक मामलों के कारण पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. अधिक खर्च होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, जिसका असर घरवालों के मन पर भी पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में बेवजह की बहस से बचें और अपनी बातें शांति से रखें. करियर और व्यापार: आज के दिन नए कार्यों की शुरुआत न करने की सलाह दी जाती है. व्यापार में जोखिम उठाने का समय नहीं है. यदि आप कोई सरकारी काम कर रहे हैं, तो उसे बहुत सोच-समझकर और कागजी पहलुओं पर ध्यान देकर ही आगे बढ़ाएं. वहीं, विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. लव लाइफ: व्यक्तिगत संबंधों में आज सावधान रहने की जरूरत है. नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें. किसी भी नए व्यक्ति के बारे में जल्दबाजी में भरोसा करना उचित नहीं होगा. अपने पार्टनर के साथ भी बातचीत में तल्खी न लाएं, वरना मनमुटाव बढ़ सकता है. पुराने संबंधों को निभाने में ज्यादा समझदारी दिखाएं. स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें.मौसममें हो रहे बदलाव या थकान आपको परेशान कर सकती है. अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें और खान-पान संतुलित रखें. छोटी-मोटी सेहत समस्याओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा ये भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती हैं. सावधानी: आज का दिन सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. अपने क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण रखें. गुस्से में कोई भी बोल या काम करने से बचें, क्योंकि इससे भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है. किसी भी तरह के गलत या अनैतिक काम से दूरी बनाए रखें. उपाय: दिन की चुनौतियों और नकारात्मकता का सामना करने के लिए ईश्वर की आराधना और ध्यान करना बहुत लाभदायक सिद्ध होगा. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और गलत निर्णय लेने की संभावना कम हो जाएगी.।शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चंद्रमा आज आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आपके पारिवारिक जीवन को खुशियों से भर देगा. आज आप मित्रों के साथ मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे और दिल खोलकर अपनी बातें साझा करेंगे. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र परिधान खरीदना आपके मन को खुश करेगा. परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है, जिससे घर का माहौल और भी प्रफुल्लित हो जाएगा. आपका व्यक्तित्व आज लोगों को आकर्षित करेगा. करियर और व्यापार: करियर के लिए यह दिन अवसरों से भरा है. बौद्धिक और तार्किक कार्यों में आपकी दक्षता सबको प्रभावित करेगी. लेखन कार्य करने वालों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. व्यवसाय में साझेदारी के माध्यम से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. काफी समय से अटके हुए काम पूरे होने से आपको मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी. आज आप कोई भी नया काम या प्रोजेक्ट बिना किसी झिझक के शुरू कर सकते हैं, भविष्य में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे. सार्वजनिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अत्यंत रोमांटिक है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी घनिष्ठता और आपसी समझ आएगी. आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे प्यार और भी बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन की सुख-शांति आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप पूरी तरह से फिट रहेंगे. कोई भी शारीरिक परेशानी आज आपको परेशान नहीं करेगी. आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह का स्तर उच्च रहेगा. सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य को बनाए रखेगी. सावधानी: आज के दिन मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में अपनी दिनचर्या से भटकने की आशंका है. अधिक तली-भुनी चीजों के सेवन से बचें, अन्यथा पेट खराब हो सकता है. यात्रा के समय सावधानी बरतना उचित रहेगा. उपाय: अपनी बुद्धि और तर्क शक्ति को बढ़ाने के लिए सुबह उठकर हरे रंग के वस्त्र धारण करें और बुद्धि विवेक विनायक गणेश का ध्यान करें. इससे आपके सभी काम सफल होंगे. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशहाल और सुखद रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे. घर का वातावरण प्रेम और सद्भावना से ओतप्रोत रहेगा. समाज में आपको मान-सम्मान और आदर मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नया उत्साह और आत्मविश्वास भर जाएगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की भी संभावना है. करियर और व्यापार: व्यावसायिक फ्रंट पर आज आपको शानदार सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की पूरी संभावना है. आपके साथ काम करने वाले लोग और सहयोगी आपके हर निर्णय में पूरा साथ देंगे. टीम वर्क के दम पर आप बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. आप अपने विरोधियों को भी अपनी काबिलियत और बुद्धि से पराजित कर देंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी. लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिए भी दिन बहुत अच्छा है. आप अपने प्रियजन के साथ खुशियों के पल साझा करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह आपको मानसिक शांति देगा. युवा वर्ग अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य उत्कृष्ट बना रहेगा. आपमें ऊर्जा और जोश का संचार होगा, जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को बिना थके निपटा पाएंगे. मानसिक रूप से भी आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे. सावधानी: इस दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. किसी भी स्थिति में कानूनी मामलों या विवादों में उलझने से बचें. गुस्से पर काबू रखें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको पुलिस या अदालत के चक्कर काटने पड़ें. अनजान लोगों पर भरोसा करते समय सावधानी बरतें. उपाय: घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए आज किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या दूध-चीनी दान करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 6
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा आज आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है. विचारों में अस्थिरता के चलते आप घरेलू मामलों में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे. परिजनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. सबसे बड़ी चिंता आपकी संतान को लेकर रहेगी, चाहे वह उनका स्वास्थ्य हो या पढ़ाई. यह चिंता आपको मानसिक रूप से थका सकती है. बच्चों के साथ धैर्य रखें और किसी भी बहस से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर सहयोगियों का असहयोग आपके काम की गति को धीमा करेगा. यदि आप व्यापारी हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश या व्यापारिक निर्णय लेने से बिल्कुल बचें. यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा में अचानक विघ्न आ सकते हैं, जिससे आपका समय और संसाधन दोनों बर्बाद हो सकते हैं. इच्छित कार्य पूरा न होने पर निराशा हाथ न थामें. लव लाइफ: व्यक्तिगत जीवन में आज आपका मूड बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है. मानसिक उलझनों और बेचैनी के कारण आप अपने साथी के प्रति उत्साहित नहीं रह पाएंगे. छोटी-छोटी बातों पर तर्क करने से बचें, अन्यथा मनमुटाव बढ़ सकता है. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. पेट संबंधी कोई भी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है. अनियमित खान-पान से बचें और पचाने योग्य भोजन ही ग्रहण करें. मानसिक तनाव का भी शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है. सावधानी: आज का सबसे महत्वपूर्ण सुझाव यही है कि विचारों में स्थिरता नहीं होने पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह होंगे. यात्रा के समय सावधानी बरतें और वाहन धीमे चलाएं. उपाय: मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दवा या भोजन दान करें. शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : चंद्रमा आज आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आज आपको परिजनों के साथ नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. घर के छोटे-छोटे मुद्दे बड़ी समस्याओं का रूप ले सकते हैं, जिससे आपका मन काफी विचलित रहेगा. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि यह स्थिति को और बिगाड़ सकता है. करियर और व्यापार: आज कार्यस्थल पर आपका ध्यान काम में पूरी तरह से लगने में दिक्कत होगी. आपमें ताजगी और स्फूर्ति का अभाव होने के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. मकान या वाहन के दस्तावेजी कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कागजों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं देने पर आपको मानहानि या आर्थिक नुकसान हो सकता है. लव लाइफ: जीवन के अन्य पहलुओं में तनाव होने के बावजूद, आपके प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल है. आज आप अपने पार्टनर के साथ संबंधों में संतुष्टि महसूस करेंगे. व्यस्त दिनचर्या के बाद प्रेमी के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति और खुशी प्रदान करेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहने की जरूरत है. आज आपमें शारीरिक और मानसिक रूप से थकावट का अनुभव होगा. ताजगी का अभाव आपको परेशान कर सकता है. सबसे मुख्य बात यह है कि आज आपकी माता की तबीयत खराब हो सकती है. उनके स्वास्थ्य को लेकर आप पूरे दिन चिंतित रहेंगे. सावधानी: आज के दिन सबसे अधिक सावधानी संपत्ति संबंधी कागजी कार्यों में बरतने की आवश्यकता है. मकान, भूमि या वाहन के किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या सौदा करने से पहले बारीकी से जांच करें. थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है और मानहानि हो सकती है. उपाय: आज शाम को घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीया जलाएं. माता के स्वास्थ्य के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दवा या भोजन कराएं. शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 6
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें