आज 20:: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
20 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 11 : 06 AM तक रहेगा। उसके उपरांत पंचमी तिथि प्रारम्भ होगी। आज सुबह 06:11 AM तक आद्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। उसके उपरांत पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो भगवान गणेश से जुड़ी मानी जाती है। आज भगवान गणेश जी की पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है। चतुर्थी तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और शुला योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में रहेगा। आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। ऐसे समय में मन को शांत रखकर और उनकी भक्ति में थोड़ा समय देने से एक अलग ही सुकून महसूस होता है, जो पूरे दिन के अनुभव को बेहतर बना सकता है।
आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
विनायक चतुर्थी
हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से गणेश जी की आराधना करने से सभी विघ्नों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह दिन विशेष रूप से नई शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए भी अच्छा माना जाता है। विनायक चतुर्थी का व्रत रखना भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। भगवान गणेश का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। गणेश जी को दूर्वा, मोदक और फूल अर्पित करें। दिनभर व्रत रखें और फलाहार करें। शाम को गणेश जी की आरती करें और प्रार्थना करें।
आज का पंचांग : 20 मई 2026,दिन: बुधवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:28 AM, सूर्यास्त : 07:08 PM तिथि : चतुर्थी 11:06 AM तक उपरांत पंचमी नक्षत्र : आद्रा 06:11 AM तक उपरांत पुनर्वसु 04:12 AM तक उपरांत पुष्य राहुकाल : 12 : 18 PM से 02 : 00 PM तक चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 10:38 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस, वरद चतुर्थी
आज :: 20 :: 05 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. परिवार में सुख-शांति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. परिजनों के साथ बाहर घूमने या यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें. करियर और व्यापार: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. किसी नई योजना या निवेश की शुरुआत भविष्य में अच्छा लाभ दे सकती है. मीटिंग, यात्रा या नए संपर्कों से करियर में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. शेयर बाजार और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आपसी समझ बेहतर बनेगी. अविवाहित लोगों को भी कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न करें. यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखें. सावधानी: आज किसी भी आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें और भावनाओं में आकर निवेश से बचें. उपाय: गणेशजी की पूजा करें और पीला लड्डू अर्पित करें. शुभ रंग: पीला। शुभ अंक: 5
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा. बच्चों की प्रगति और उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा. गृहस्थ जीवन में आपसी समझ और सामंजस्य बेहतर बना रहेगा, जिससे मानसिक सुकून महसूस होगा. करियर और व्यापार: व्यापार में कुछ नया करने की सोच सफल हो सकती है, लेकिन साझेदारी से जुड़े कामों में सतर्कता रखना जरूरी होगा. लेन-देन के मामलों में दोपहर के बाद लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज स्थिरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा. स्वास्थ्य: आलस्य और मानसिक चिंता के कारण ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और खान-पान संतुलित रखें.मौसमसंबंधी समस्याओं से बचाव जरूरी है.. सावधानी: आज आग और पानी से जुड़े स्थानों पर विशेष सावधानी रखें. किसी भी विवाद में पड़ने से बचें. उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 6
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. आज परिवार में कुछ मानसिक उलझनें या चिंता का माहौल रह सकता है. हालांकि घर के लोगों के साथ संवाद बनाए रखने से स्थिति संतुलित रहेगी. किसी कारणवश बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे घर के कार्यों में थोड़ी व्यस्तता रहेगी. करियर और व्यापार: कार्य क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा. दोपहर के बाद साहित्यिक या रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे नए विचार सामने आएंगे. व्यापार में अचानक खर्च या अनियोजित व्यय की स्थिति बन सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक अस्थिरता या मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है. बेहतर होगा कि साथी से खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियों को दूर करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें और मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें. वाहन चलाते समय अत्यंत सावधानी रखें क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन सकती है. सावधानी: आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें. अनावश्यक खर्चों और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें. यात्रा या ड्राइविंग में सतर्कता बहुत जरूरी है. उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 3
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज घर में सुख-सुविधाओं और अच्छे भोजन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और नए वस्त्र खरीदने की योजना भी बन सकती है. घर का वातावरण सामान्य रूप से सकारात्मक रहेगा. माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. करियर और व्यापार: आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा और धन लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियाँ सामान्य से बेहतर रहेंगी. हालांकि साझेदारी (पार्टनरशिप) के कामों में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. दोपहर के बाद किसी बड़े निर्णय को टालना बेहतर रहेगा. नए काम की शुरुआत आज न करें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिश्रित स्थिति रह सकती है. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियाँ या मतभेद संभव हैं, इसलिए संवाद में संयम रखें. गुस्से पर नियंत्रण रखना रिश्तों को मजबूत बनाएगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव या चिड़चिड़ापन प्रभावित कर सकता है. खान-पान अच्छा रहेगा, जिससे ऊर्जा बनी रहेगी. सावधानी: आज अचानक धन खर्च की स्थिति बन सकती है. पार्टनरशिप और बड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें. गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. उपाय: भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें. शुभ रंग: लाल। शुभ अंक: 8
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज परिवार में किसी बात को लेकर हल्का विवाद या मतभेद उत्पन्न हो सकता है. हालांकि संवाद और समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है. परिजनों के साथ संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा ताकि घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे. करियर और व्यापार: व्यापार को बढ़ाने के लिए आज का दिन प्रयासों से भरा रहेगा और आर्थिक योजनाएँ सफल हो सकती हैं. आय में वृद्धि होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. विदेश से जुड़े कार्यों या संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. पार्टनरशिप के कामों में आंतरिक मतभेद रह सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सामान्य स्थिति रहेगी. थोड़ी गलतफहमियाँ या मनमुटाव संभव हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है. साथी के साथ धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव या घरेलू विवाद का असर मन पर पड़ सकता है. आराम और सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज अचानक धन खर्च की स्थिति बन सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक विवादों से बचें और साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: नीला। शुभ अंक: 7
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,आज घर में शांति, सुख और आनंद का वातावरण बना रहेगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और आपसी संबंधों में मधुरता महसूस होगी. आभूषण या घरेलू सुख-सुविधाओं की खरीदारी का भी योग बन रहा है, जिससे घर में उत्साह रहेगा. करियर और व्यापार: व्यापार के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. धन से जुड़े मामलों में सरलता और स्थिरता बनी रहेगी. व्यापार में लाभ होने की संभावना है और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होती नजर आएगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता और अपनापन महसूस होगा. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी आप संतुलित और प्रसन्न महसूस करेंगे. ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे दिनभर सक्रियता बनी रहेगी. सावधानी: आज अत्यधिक खर्च से बचें, भले ही खरीदारी का मन हो. संतुलन बनाए रखना जरूरी है ताकि आर्थिक स्थिति स्थिर रहे. उपाय: भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में थोड़ा तनाव या उग्र वातावरण रह सकता है. किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. बातचीत में संयम रखने से स्थिति को संभाला जा सकता है. करियर और व्यापार: कार्य क्षेत्र में दिन मध्यम फलदायी रहेगा. शुरुआत में ऊर्जा और मनोबल में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बेहतर हो जाएगी. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे नए विचार और अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और भावनात्मक सहयोग मिलेगा. हालांकि सामाजिक दबाव या बाहरी तनाव का असर रिश्तों पर न पड़े, इसका ध्यान रखना जरूरी है. स्वास्थ्य: शारीरिक ताजगी और मानसिक प्रसन्नता में कमी रह सकती है. दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद सुधार होगा. आराम और संतुलित दिनचर्या लाभदायक रहेगी. सावधानी: आज वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि गलत शब्द मानहानि या विवाद का कारण बन सकते हैं. सामाजिक जीवन में सतर्क रहें और किसी भी विवाद से दूर रहें. उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें. शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में विशेषकर संपत्ति या पैतृक मामलों को लेकर सतर्कता रखना आवश्यक होगा. भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल संतुलित बना रहेगा. हालांकि अति उत्साह या जल्दबाजी में किसी विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम जरूरी है. करियर और व्यापार: व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा और विरोधियों पर आपकी स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो व्यापार कर रहे हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, क्योंकि निर्णयों में छोटी चूक नुकसान का कारण बन सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज थोड़ी असंतुष्टि या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि साथी के साथ खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियों को बढ़ने न दें. स्वास्थ्य: दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा. दिन की शुरुआत में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे ऊर्जा वापस आएगी. सावधानी: आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं. धन हानि की संभावना भी है, इसलिए वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा. किसी भी तरह के मनमुटाव को बढ़ने से रोकने का प्रयास करें. समझदारी और शांत व्यवहार से घर का वातावरण बेहतर बनाया जा सकता है. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज आप अपने टारगेट को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. विरोधियों को समय पर जवाब देने की स्थिति बनेगी और आप कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे. व्यापार में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में संवाद बहुत महत्वपूर्ण रहेगा. छोटी बातों को अनदेखा करने से रिश्ते मजबूत होंगे. साथी के साथ आध्यात्मिक या शांत समय बिताना संबंधों में मधुरता लाएगा. स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से सामान्य रूप से स्वस्थ बने रहेंगे. दोपहर के बाद चिंता कम होने से मानसिक शांति और प्रसन्नता महसूस होगी. सावधानी: वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें और किसी से अनावश्यक बहस से बचें. विद्यार्थियों को एकाग्रता में परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान और अभ्यास जरूरी है. उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव या विवाद का माहौल रह सकता है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. घर के मामलों में अनावश्यक खर्च भी हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें. करियर और व्यापार: व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा और अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा और अधिकांश कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे. पूंजी निवेश और शेयर बाजार से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में थोड़ी अस्थिरता या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि साथी के साथ शांत और स्पष्ट संवाद बनाए रखें ताकि गलतफहमियाँ न बढ़ें. स्वास्थ्य: दोपहर के बाद मानसिक रूप से नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे मन अशांत रह सकता है. ध्यान और आराम करने से स्थिति में सुधार होगा. सावधानी: आज निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें क्योंकि मन की स्थिति स्थिर नहीं रहेगी. बड़े वित्तीय फैसलों में सावधानी रखें और भावनाओं में बहकर निवेश न करें. उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में थोड़ी नोकझोंक या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. घर के माहौल को शांत बनाए रखने के लिए वाणी में मधुरता रखें. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. दोपहर के बाद समय और भी अनुकूल हो जाएगा, जिससे कामों में गति आएगी. व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में हल्का तनाव या असहमति हो सकती है, लेकिन धैर्य और संवाद से स्थिति सुधर सकती है. साथी के साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और ऊर्जा स्तर सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से धार्मिक विचारों के कारण मन को शांति और सकारात्मकता मिलेगी. सावधानी: धार्मिक कार्यों या यात्रा में खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें. पारिवारिक विवादों को बढ़ने न दें और क्रोध से बचें. उपाय:भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें. शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना भी बन सकती है. विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते तय होने के संकेत हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. करियर और व्यापार: व्यापार के लिए दिन लाभकारी रहेगा और आर्थिक रूप से अच्छी प्रगति के योग हैं. शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि दोपहर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट पर थोड़ा दबाव महसूस होगा. आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज कुछ असंतुष्टि या भावनात्मक कमी महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि साथी के साथ खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियों को दूर करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक चिंता दोपहर के बाद प्रभावित कर सकती है. ध्यान और आराम से मानसिक संतुलन बनाए रखना लाभकारी होगा. सावधानी: आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि खर्च आय से अधिक हो सकता है. निवेश सोच-समझकर करें और भावनाओं में आकर निर्णय न लें. उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें