शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

झामुमो को बाय बाय कह भाजपा में शामिल हुए सुमन सिन्हा, पूर्वमुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

गिरिडीह (giridih)। झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने बाद आज ही भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बरगंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी के आवास पर एक सादे समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।


पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंट कर उनका पार्टी में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित थे।


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमन सिन्हा ने कहा कि उन्होंने काफी सोंच समझ कर यह फैसला लिया है। भाजपा की नीति सिंद्धान्त पर चल कर अब वे गिरिडीह की जनता की सेवा करेंगे।


गौरतलब है गिरिडीह नगर निगम के चुनाव के दौरान महागठबंधन तार तार हो गया है। महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दल कांग्रेस, राजद, भाकपा माले ने खुद को झामुमो से किनारा कर लिया है। वहीं अपने अपने दलों का समर्थन चुनाव मैदान में खड़े अलग अलग प्रत्याशियों को दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने जहां इस चुनाव में अपने ही पार्टी के सदस्य रहे समीर राज चौधरी को अपना समर्थन दिया है। वहीं भाकपा माले और राजद ने गौरव कुमार को अपना पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।


समर्थन के मामले में अब राजद में दो गुट हो गए हैं। एक गुट जहां अब भी गौरव कुमार को समर्थन दे रहें हैं वहीं दूसरा गुट झामुमो समर्थित प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दिया है। इससे गिरिडीह में भूचाल आ गया है। हालांकि यह चुनाव दलगत नहीं हो रहा है। गैर दलीय चुनाव में जब महागठबन्धन की ऐसी स्थिति हुई है तो आम चुनाव में उसकी क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें